होम / रियल एस्टेट / अब रियल स्‍टेट को लेकर सामने आई ये रिपोर्ट, देश के सस्‍ते शहरों में शामिल हैं ये नाम 

अब रियल स्‍टेट को लेकर सामने आई ये रिपोर्ट, देश के सस्‍ते शहरों में शामिल हैं ये नाम 

देश का दूसरा सबसे महंगा शहर हैदराबाद है जिसका सामर्थ्‍य 30 प्रतिशत है. ये 2022 से वैसा ही बना हुआ है. गौरतलब बात ये है कि 2022 के बाद से इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

क्‍या आप आने वाले दिनों में अफोर्डेबल प्रॉपर्टी खरीदने की तैयारी कर रहे हैं. देश के अलग-अलग शहरों की प्रॉपर्टी के दामों को लेकर इस सेक्‍टर में काम करने वाली संस्‍था Knight Frank का हाल ही में किया गया सर्वे सामने आया है. ये सर्वे देश के अफोर्डेबल शहरों के बारे में बताता है. इसकी रिपोर्ट के अनुसार अहमदाबाद, कोलकाता और पुणे देश के सबसे अफोर्डेबल बाजार हैं. जबकि दिल्‍ली एनसीआर की रैंकिंग में पिछले साल के मुकाबले बेहतरीन सुधार हुआ है. 

क्‍या कहती है सर्वे रिपोर्ट? 
नाइट फ्रैंक की सर्वे रिपोर्ट कहती है कि कम होती महंगाई दर और ब्‍याज दरों के बीच लोगों की ईएमआई और आय के अनुपात में सुधार हुआ है. रिपोर्ट ये भी कह रही है कि अगर ये रुझान आगे भी जारी रहता है तो आने वाले साल यानी 2024 में इसमें और सुधार होना चाहिए. सर्वे रिपोर्ट कहती है कि अहमदाबाद इस सूची में सबसे ऊपर है. उसकी सामर्थ्‍य 21 प्रतिशत है. यहां सामर्थ्‍य से अभिप्राय ये है कि अहमदाबाद में किसी भी शख्‍स को ईएमआई चुकाने के लिए अपनी आय का 21 प्रतिशत खर्च करना पड़ता है. इसी सामर्थ्‍य क्षमता में पुणे 24 प्रतिशत और कोलकाता 8 प्रतिशत के सुधार के बाद दूसरे नंबर पर है. 

क्‍या बोले सर्वे एजेंसी के अधिकारी? 
रियल स्‍टेट बाजार को लेकर सर्वे करने वाली संस्‍था नाइट फ्रैंक के अध्‍यक्ष और निदेशक शिशिर बैजल ने आने वाले साल को लेकर सकारात्‍मकता जताई है. उन्‍होंनें कहा कि स्थिर जीडीपी और मुद्रास्‍फीति में नरमी की उम्‍मीद के बीच बाजार में सामर्थ्‍य और मजबूत होने की उम्‍मीद है. उन्‍होंने कहा कि अगर वर्ष 2024 के अंत में अगर रिजर्व बैंक ब्‍याज दरों को कम करता है जैसा कि उम्‍मीद की जा रही है, तो 2024 में लोगों की सामर्थ्‍य में और इजाफा होने की उम्‍मीद है. उन्‍होंने कहा कि इससे इस क्षेत्र में और ज्‍यादा तेजी आने की उम्‍मीद है. 

ये है देश का सबसे महंगा शहर 
नाइट फ्रैंक की रिपोर्ट बता रही है कि पुणे, अहमदाबाद और दिल्‍ली के आंकड़ों में सुधार के बीच मुंबई देश का सबसे महंगा शहर है. यहां की सामर्थ्‍य का प्रतिशत 50 तक है. इतने ज्‍यादा प्रतिशत वाला ये अकेला शहर है. हालंकि इस बार मुंबई ने अपनी सामर्थ्‍य में 2 प्रतिशत का सुधार किया है. 2022 में ये 53 प्रतिशत हुआ करता था लेकिन इस बार ये 51 प्रतिशत हो गया है. इसके बाद दूसरा सबसे महंगा शहर हैदराबाद है जिसका सामर्थ्‍य 30 प्रतिशत है. ये 2022 से वैसा ही बना हुआ है. गौरतलब बात ये है कि 2022 के बाद से इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है. दिल्‍ली की सामर्थ्‍य प्रतिशत 29 से 27 प्रतिशत तक आ गया है. बेंग्‍लुरु भी 29 प्रतिशत के साथ महंगा शहर बना हुआ है.  

ये भी पढें: 3 साल पुराने सोशल मीडिया खातों अब सरकार लाने जा रही है नया नियम, ये होगा इससे फायदा


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव क्वार्टर में कमर्शियल रियल एस्टेट की बदलती तस्वीर, ऑफिस से रिटेल तक लीजिंग में क्यों आती है तेजी?

त्योहारी सीजन में कंपनियां नए ऑफिस, रिटेल स्टोर और बेहतर कमर्शियल लोकेशन पर तेजी से लेती हैं फैसले, 2025 में ऑफिस और रिटेल दोनों सेगमेंट में मजबूत लीजिंग दर्ज

3 days ago

UP-RERA का बड़ा फैसला, नोएडा-गाजियाबाद में ₹472 करोड़ के रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स को मंजूरी

UP-RERA के अनुसार, गाजियाबाद में करीब ₹286 करोड़ की लागत वाली तीन परियोजनाओं को मंजूरी मिली है. इनमें दो कमर्शियल और एक रेसिडेंशियल परियोजना शामिल है.

4 days ago

द्वारका एक्सप्रेसवे ने बदला गुरुग्राम के लग्जरी रियल एस्टेट का नक्शा, 5 साल में 135% बढ़े घरों के दाम

एनारॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, द्वारका एक्सप्रेसवे अब गुरुग्राम के स्थापित लग्जरी इलाकों को दे रहा चुनौती, बेहतर कनेक्टिविटी और प्रीमियम प्रोजेक्ट्स से बढ़ी मांग

1 week ago

घर महंगे होते गए, खरीदारों की रफ्तार थमी, NCR की बिक्री में 27% गिरावट: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली-NCR, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे बाजारों ने कीमतों की इस तेजी में अहम भूमिका निभाई.

22-August-2026

भारत में सीनियर लिविंग का बाजार रफ्तार पकड़ रहा, 2030 तक ₹1 लाख करोड़ के पार पहुंचने का अनुमान

वरिष्ठ नागरिकों की बढ़ती आबादी और आधुनिक, सुरक्षित व हेल्थकेयर सुविधाओं से लैस घरों की मांग बढ़ा रही बाजार का आकार, करीब ₹13,000 करोड़ के निवेश की भी तैयारी

19-August-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

46 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

18 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

16 hours ago