✕

होम / ऑटोमोबाइल / मारुति सुजुकी ने लॉन्‍च की न्‍यू जनरेशन Swift, सिक्‍योरिटी से लेकर माइलेज में हुआ इजाफा 

मारुति सुजुकी ने लॉन्‍च की न्‍यू जनरेशन Swift, सिक्‍योरिटी से लेकर माइलेज में हुआ इजाफा 

कंपनी ने इस बार कई तरह के नए फीचर दिए हैं. इन नए फीचर में 6 एयर बैग से लेकर कार का माइलेज शामिल है. इस नए मॉडल में माइलेज में 14 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

मारुति कंपनी ने अपनी पुरानी कार स्विफ्ट को बाजार में एक बार फिर से लॉन्‍च किया है. कई नए फीचर के साथ बाजार में आने जा रही कार की शुरुआती कीमत 6.39 लाख रुपये से शुरु हो रही है. कंपनी ने इस न्‍यू जनरेशन मॉडल को 9 तरह के एक्‍सटीरियर रंगों में लॉन्‍च किया है. कंपनी ने इसमें दो नए कलर वेरिएंट भी लॉन्‍च किए हैं जिसमें लस्‍टर ब्‍लू और नोवल ओरेंज शामिल हैं. 

इन वेरिएंट में उपलब्‍ध होगी ये नई कार 
मारुति सुजुकी का ये नया वेरिएंट पांच तरह के मॉडल में उपलब्‍ध होगा. इसमें LXi, VXi,VXi(O), ZXi, और ZXi+ शामिल हैं. कंपनी स्विफ्ट के दिवानों के लिए अलग-अलग पेंट विकल्‍प भी लेकर आई है. इसमें मोनोटोन और ड्यूलटोल जैसे पेंट शामिल हैं. स्विफ्ट के इस न्‍यू जनरेशन का माइलेज पिछले वाले मॉडल से 14 प्रतिशत ज्‍यादा है. स्विफ्ट के मैनुवल वेरिएंट में जहां 24.8 KMPL और ऑटोमैटिक वेरिएंट में 25.75 kmpl का माइलेज मिलता है. 

ये भी पढ़ें: आखिर PM आर्थिक सलाहकार समिति की रिपोर्ट में ऐसा क्‍या है जिसने मचा दिया सियासी बवाल?

न्‍यू जनरेशन में मिलने जा रहे हैं ये एडवांस फीचर 
मारुति ने अपने इस ऑल टाइम हिट मॉडल में कई तरह के फीचर में इजाफा किया है. कंपनी सिक्‍योरिटी को देखते हुए 6 एयरबैग दे रही है. स्विफ्ट में अब अगर आप पहाड़ की यात्रा करते हैं तो आपको हिल होल्‍ड असिस्‍टेंस, थ्री प्‍वॉइंट सीट बेल्‍ट और नया सस्‍पेंशन सेटअप भी दिया गया है. Swift के इस नए वेरिएंट में केबिन में लगाया गया पहले से बड़ा टचसक्रीन इंफोटेंमेंट सिस्‍टम भी दिया गया है. ये नया सिस्‍टम बलेनो और फ्रॉंक्‍स की तरह दिखाई दे रहा है. 

ये है नई कार की लंबाई चौड़ाई
अगर स्विफ्ट की इस कार की लंबाई चौड़ाई पर नजर डालें तो इसकी लंबाई 3860 मिमी, 1695 मिमी और ऊंचाई 1500 मिमी है. अगर पुराने मॉडल की इसकी लंबाई चौड़ाई की तुलना करें तो 15 mm लंबी, 30mm ऊंची और 40 mm चौड़ी है. हालांकि व्‍हील बेस में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है. अब आखिरी में अगर इसके इंजन वेरिएंट की बात करें तो कंपनी ने नया Z सीरिज 1.2  लीटर तीन सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया है. ये इस 82 हॉर्स पॉवर का की ताकत और 108 NM का टॉर्क जनरेट करता है. इसके इंजन में मैनयुवल गियरबॉक्‍स के साथ ही इसमें CVT ट्रांसमिशन से भी लैस है. कंपनी ने इस बार कुछ मॉडल में माइड हाइब्रिड तकनीक भी उपलब्‍ध है. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

6 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

6 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

2 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

4 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

5 hours ago