✕

होम / ऑटोमोबाइल / स्पोर्टी लुक और ट्रेंडी कलर के साथ जून में लॉन्च होगी Tata की ये नई कार, जानें इसकी कीमत?  

स्पोर्टी लुक और ट्रेंडी कलर के साथ जून में लॉन्च होगी Tata की ये नई कार, जानें इसकी कीमत?  

टाटा मोटर्स (Tata Motors) की Altroz मिड सेगमेंट की एक स्टालिश कार है. अब कंपनी इसका नया अपडेट मॉडल Racer लेकर आई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

टाटा मोटर्स (Tata Motors) अपने ग्राहकों के लिए एक बेहद स्टाइलिश कार लेकर आई है. इस कार को पहली बार पिछले साल ऑटो एक्सपो में शोकेस किया गया था. इसके बाद से ही ग्राहक इस कार का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अब उनका ये इंतजार खत्म होने वाला है. जानकारी के अनुसार टाटा जून में अपनी नई टाटा अल्ट्रॉज रेसर (Tata Altroz Racer) कार को लॉन्च करेगी. यह कंपनी की हैचबैक सेगमेंट की जबरदस्त कार होगी, जिसमें स्पोर्टियर लुक और डुअल टोन में ओरेंज कलर ऑप्शन मिलेगा. तो चलिए आपको इस कार की कीमत और दूसरे खास फीचर्स की जानकारी देते हैं.

इस कीमत पर मिलेगी कार
टाटा अल्ट्रॉज आइटर्बो (Tata Altroz iTurbo) की कीमत 9.20 लाख रुपये से लेकर 10.10 लाख रुपये के बीच है. ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि अल्ट्रॉज रेसर (Altroz Racer) की एक्स शोरूम कीमत लगभग 10 लाख रुपये से लेकर 12.52 लाख रुपये के बीच होगी. 

नई Altroz Racer में मिलेंगे ये खास फीचर्स
अल्ट्रॉज रेसर में हाई पावर 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन मिलेगा. कंपनी अपनी सबसे हाई सेल कॉम्पैक्ट एसयूवी नेक्सन में इसी इंजन का इस्तेमाल करती है. जानकारी के अनुसार यह टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन होगा, जो सड़क पर हाई पावर जनरेट करेगा. सड़क पर दौड़ने के लिए इसमें 120 बीएचपी की पावर और 170 एनएम की पीक टॉर्क मिलेगी. यह कंपनी की 6 स्पीड गियरबॉक्स कार है, जो खराब रास्तों और पहाड़ों पर हाई परफॉमेंस देगी. इसमें मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है. इसके अलावा इस कार में 10.25-इंच टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम,  वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें और हैवी सस्पेंशन, 360-डिग्री कैमरा, हेड-अप डिस्प्ले, वॉयस-असिस्टेड सनरूफ के साथ ही इसमें रियर सीट पर चाइल्ड एंकरेज और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है.

BW Hindi के व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.

ड्यूल-टोन पेंट स्कीम 
Altroz की नई Racer में ड्यूल-टोन पेंट स्कीम इसे पुरानी कार से अलग बनाएगा. सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों से पता चला है कि कंपनी ने यंग जनरेशन का ध्यान रखते हुए इसमें बॉनट और छत पर ट्विन रेसिंग Stripes दी हैं. कार के फ्रंट फेंडर पर ‘Racer’ की बैजिंग दी गई है, जो इसके लुक्स को एन्हांस करती है. कार में पुरानी कार के मुकाबले नई स्टाइलिश ग्रिल और नए अलॉय व्हील दिए गए हैं. इसके अलावा इसमें लेदरेट अपहोल्स्ट्री, कॉन्ट्रास्ट स्टिचिंग और कलर डैशबोर्ड दिया गया है.
 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

6 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

6 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

2 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

4 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

5 hours ago