✕

होम / ऑटोमोबाइल / कहां लगने जा रही है साउथ एशिया की सबसे बड़ी E-Cycle फैक्ट्री? धोनी ने किया है निवेश

कहां लगने जा रही है साउथ एशिया की सबसे बड़ी E-Cycle फैक्ट्री? धोनी ने किया है निवेश

महिंद्र सिंह धोनी के निवेश वाली कंपनी ईमोटोराड साउथ एशिया का सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक साइकिल मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगा रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी (Cricketer Mahendra Singh Dhoni) का इन्वेस्टमेंट पोर्टफोलियो भी उनकी बैटिंग जितना ही स्ट्रांग है. उन्होंने कई अलग-अलग कंपनियों में पैसा लगाया हुआ है. अब उनके निवेश वाली एक कंपनी साउथ एशिया का सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक साइकिल मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने जा रही है. धोनी ने ई-साइकिल कंपनी ईमोटोराड (EMotorad) में पैसा लगाया हुआ है. हालांकि, यह साफ नहीं है कि उनका इन्वेस्टमेंट कितना है. 

पुणे के रावेत में लगेगा प्लांट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ईमोटोराड साउथ एशिया का सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक साइकिल मैन्युफैक्चरिंग प्लांट पुणे के रावेत में लगा रही है. 2,40,000 वर्ग मीटर में फैले इस प्लांट के प्रथम चरण का काम जल्द पूरा हो जाएगा. पहले में 15 अगस्त से मैन्युफैक्चरिंग शुरू होने की उम्मीद है. कंपनी का कहना है कि पूरी तरह ऑपरेशनल होने पर इस प्लांट से सालाना 5 लाख से ज्यादा ई-साइकिलों का प्रोडक्शन होगा. 

ये भी पढ़ें - क्या BJP के गुजरात प्रेम के चलते टला Elon Musk का दौरा? तेलंगाना CM के दावे से उठे कई सवाल

300 लोगों की होगी भर्ती 
ईमोटोराड की इस गिगाफैक्ट्री में बैटरी, मोटर, डिस्प्ले और चार्जर सहित इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) में इस्तेमाल होने वाले करीब सभी कॉम्पोनेंट्स का उत्पादन होगा. नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के अस्तित्व में आने पर कंपनी अपने प्रोडक्ट रेंज को बढ़ा पाएगी, जिसमें नई इलेक्ट्रिक साइकिल भी शामिल होगी. कंपनी की फैक्ट्री में अभी 250 लोग काम कर रहे हैं और आने वाले समय में 300 नए लोगों की भर्ती की जाएगी. कंपनी के मुताबिक,  मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का निर्माण चार चरणों में पूरा होगा. इस बाद यह किसी एक लोकेशन पर बनी साउथ एशिया की सबसे बड़ी फैक्ट्री होगी.  

इनमें भी लगा है धोनी का पैसा
धोनी ने ईमोटोराड के अलावा, बेंगलुरु बेस्ड फिटनेस स्टार्टअप Tagda Raho, डिजिटल लेंडिंग प्लेटफ़ॉर्म Khatabook और गुरुग्राम की पुरानी कारों की कंपनी Cars24 में भी पैसा लगाया हुआ है. ईमोटोराड की बात करें, तो इसके देश भर में 350 डीलर्स और 10 एक्सपीरियंस सेंटर्स हैं. मार्च 2024 को समाप्त वित्तीय वर्ष में कंपनी ने 140 करोड़ रुपए की बिक्री दर्ज की है, जो पिछले साल के मुकाबले काफी ज्यादा है. कंपनी मौजूदा वित्त वर्ष में 250 करोड़ रुपए की बिक्री के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है.  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

6 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

6 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

2 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

4 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

5 hours ago