होम / रियल एस्टेट / Sea View के लिए Rekha Jhunjhunwala ने खरीदा पूरा अर्पाटमेंट, कीमत जानकर हैरान हो जाएंगे आप

Sea View के लिए Rekha Jhunjhunwala ने खरीदा पूरा अर्पाटमेंट, कीमत जानकर हैरान हो जाएंगे आप

रेखा झुनझुनवाला ने मालाबार हिल स्‍थ‍ित घर से अरब सागर के व्‍यू के ल‍िए एक इमारत की सभी यून‍िट खरीद ली. एक योजना के तहत रॉकसाइड और वाकेश्‍वर में 6 दूसरी ब‍िल्‍ड‍िंग का री-डेवलपमेंट क‍िया जा रहा था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अपना घर और इससे म‍िलने वाले व्‍यू से हर क‍िसी को प्‍यार होता है. तभी तो अपने घर से अरब सागर के व्‍यू के ल‍िए रेखा झुनझुनवाला ने 118 करोड़ रुपये खर्च कर द‍िये हैं. उनका घर मुंबई के मालाबार हिल एर‍िया में है. फ‍िलहाल उनके घर से अरब सागर का व्‍यू म‍िलता है. लेक‍िन उनके घर के आगे एक इमारत बनने की प्‍लान‍िंग थी, ज‍िससे उनके घर के सामने से दिखने वाला खूबसूरत नजारा गड़बड़ होने का खतरा था. दरअसल, झुनझुनवाला का घर रेयर विला (RARE Villa) समुद्र के सामने रॉकसाइड सीएचएस (Rockside CHS) के पीछे है.

इमारत की सभी यून‍िट को खरीदा

दिवंगत निवेशक राकेश झुनझुनवाला की पत्नी रेखा झुनझुनवाला ने सिर्फ बेहतर सी-फेसिंग व्यू के लिए ही पूरी बिल्डिंग खरीद ली. दरअसल, एक नए कंस्ट्रक्शन की वजह से उनके घर से सी-फेसिंग व्यू बिगड़ने वाला था. इसे बचाने के लिए उन्होंने 118 करोड़ रुपये में पूरी बिल्डिंग खरीद ली. उन्होंने अपने मालाबार हिल स्थित घर से अरब सागर के बेहतर व्यू के लिए एक बिल्डिंग की लगभग सभी यूनिट्स खरीदी है. झुनझुनवाला का RARE विला रेसिडेंस सी-फेसिंग रॉकसाइड CHS के ठीक पीछे स्थित है. वॉलकेश्वर में रॉकसाइड और छह और बिल्डिंग को एक क्लस्टर स्कीम के तहत री-डेवलपमेंट के लिए शेड्यूल किया जा रहा था.

अगले हफ्ते सिर्फ 3 दिन खुलेगा Share Market, जानें किस दिन नहीं होगा कारोबार?

2023 में खरीदा था कमर्शियल ऑफिस

रॉकसाइड अपार्टमेंट डील रेखा झुनझुनवाला द्वारा की गई दूसरी बड़ी रियल एस्टेट डील है, इससे पहले उन्होंने कांदिवली इलाके में बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में 1.94 लाख वर्ग फीट कमर्शियल स्पेस खरीदा था. रेखा झुनझुनवाला की फर्म किन्नटेस्टो एलएलपी (Kinnteisto LLP) ने नवंबर 2023 में बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) 1.94 वर्ग फुट कमर्शियल ऑफिस स्पेस खरीदा था. यह सौदा 740 करोड़ रुपये में हुआ था. 

65 हजार करोड़ की है कुल नेटवर्थ

रेखा झुनझुनवाला के पति स्वर्गीय राकेश झुनझुनवाला जाने-माने निवेशक थे, जिनका 14 अगस्त 2022 को निधन हो गया. उनके पास उस वक्त 5 अरब डॉलर की संपत्ति थी. राकेश झुनझुनवाला की पत्नी रेखा के पोर्टफोलियो में कई दिग्गज कंपनियों के शेयर हैं और इनकी नेटवर्थ लगभग 65 हजार करोड़ रुपये के आसपास है. राकेश झुनझुनवाला के परिवार में उनकी पत्नी के अलावा एक बेटा और एक बेटी भी है. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव क्वार्टर में कमर्शियल रियल एस्टेट की बदलती तस्वीर, ऑफिस से रिटेल तक लीजिंग में क्यों आती है तेजी?

त्योहारी सीजन में कंपनियां नए ऑफिस, रिटेल स्टोर और बेहतर कमर्शियल लोकेशन पर तेजी से लेती हैं फैसले, 2025 में ऑफिस और रिटेल दोनों सेगमेंट में मजबूत लीजिंग दर्ज

3 days ago

UP-RERA का बड़ा फैसला, नोएडा-गाजियाबाद में ₹472 करोड़ के रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स को मंजूरी

UP-RERA के अनुसार, गाजियाबाद में करीब ₹286 करोड़ की लागत वाली तीन परियोजनाओं को मंजूरी मिली है. इनमें दो कमर्शियल और एक रेसिडेंशियल परियोजना शामिल है.

4 days ago

द्वारका एक्सप्रेसवे ने बदला गुरुग्राम के लग्जरी रियल एस्टेट का नक्शा, 5 साल में 135% बढ़े घरों के दाम

एनारॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, द्वारका एक्सप्रेसवे अब गुरुग्राम के स्थापित लग्जरी इलाकों को दे रहा चुनौती, बेहतर कनेक्टिविटी और प्रीमियम प्रोजेक्ट्स से बढ़ी मांग

1 week ago

घर महंगे होते गए, खरीदारों की रफ्तार थमी, NCR की बिक्री में 27% गिरावट: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली-NCR, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे बाजारों ने कीमतों की इस तेजी में अहम भूमिका निभाई.

22-August-2026

भारत में सीनियर लिविंग का बाजार रफ्तार पकड़ रहा, 2030 तक ₹1 लाख करोड़ के पार पहुंचने का अनुमान

वरिष्ठ नागरिकों की बढ़ती आबादी और आधुनिक, सुरक्षित व हेल्थकेयर सुविधाओं से लैस घरों की मांग बढ़ा रही बाजार का आकार, करीब ₹13,000 करोड़ के निवेश की भी तैयारी

19-August-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

55 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

18 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

17 hours ago