होम / खास खबर / कौन है 10 साल का जसप्रीत, जिसकी आनंद महिंद्रा के एक कॉल ने बदली किस्मत?

कौन है 10 साल का जसप्रीत, जिसकी आनंद महिंद्रा के एक कॉल ने बदली किस्मत?

उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने दिल्ली के 10 वर्षीय लड़के जसप्रीत सिंह की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है जिसका एक वीडियो में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

उम्र महज 10 साल, 20 दिन पहले पिता नहीं रहे, मां का भी पता नहीं. जिम्मेदारियों का पहाड़ ऐसा टूटा कि यह मासूम अपना और अपनी बहन का पेट भरने के लिए रेहड़ी पर रोल बेच रहा है. लड़के का नाम जसप्रीत है, उसकी कहानी सोशल मीडिया पर आई तो बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा और अभिनेता सोनू सूद का भी दिल पिघल गया. उन्होंने जसप्रीत का वीडियो शेयर किया, जिसमें उसे चिकन और एग रोल बनाते देखा जा सकता है. आनंद महिंद्रा और सोनू सूद की वीडियो को ट्वीट किया और दोनों ने उसकी पढाई-लिखाई का पूरा खर्च उठाने का ऑफर भी दिया है.

नन्हीं सी जान पर टूटा दुखों का पहाड़

पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर का रहने वाला मासूम जसप्रीत सुबह स्कूल में जाकर पढ़ाई करता है, दोपहर में ट्यूशन और फिर शाम में अपनी दुकान चलाता है. वेस्ट दिल्ली के तिलक नगर में उसकी रेहड़ी रात 11 बजे तक चलती है. जसप्रीत तिलक विहार के सर्वोदय बाल विद्यालय स्कूल में छठी का स्टूडेंट है. बहन 14 साल की है जिसका नाम कारणप्रीत है और आठवीं में पढ़ती है. पिता की मौत के बाद मां पंजाब अपने गांव चली गई और उसके बाद से संपर्क में नहीं आई. फिर इन बच्चों की देखभाल के लिए बुआ और उनके बेटे आ गए हैं.

Puma के जूते पहनकर ऐसी कौनसी जगह जॉगिंग करने लगे Milind Soman कि मच गया बवाल?

लोगों ने बताया 'असली हीरो'

बता दें 10 साल के जसप्रीत का वीडियो इंटरनेट पर वायरल होने के बाद लोगों ने उनपर पर खूब प्यार लुटाया. कई यूजर्स ने जसप्रीत की खूब तारीफ भी की है. एक कमेंट में लिखा था कि भाई के पिता ने एक सच्चे योद्धा को जन्म दिया. एक दूसरे यूजर ने कहा कि इस असली दुनिया में असली हीरो. एक अन्य यूजर ने लिखा कि इतना बहादुर छोटा लड़का.  कुछ लोगों ने उसके स्टॉल पर जाकर जसप्रीत की मदद करने के लिए भी कहा. इसके साथ-साथ अनगिनत यूजर्स ने बच्चे को असली हीरो बताया. 

मदद के लिए आगे आए आनंद महिंद्रा और सोनू सूद

उद्योगपति आनंद महिंद्रा और फिल्म स्टार सोनू सूद ने भी जसप्रीत के कहानी को ट्वीट किया है. दोनों ने उसकी पढ़ाई-लिखाई का पूरा खर्च उठाने का ऑफर भी दिया है. आनंद महिंद्रा के ऑफिस के जसप्रीत को कॉल भी आया है. इलाके के कई लोकल लीडर भी बच्चे की मदद के लिए सामने आए हैं. BJP नेता राजीव बब्बर ने जसप्रीत और उनकी बहन का एडमिशन प्राइवेट स्कूल में करवाने का आश्वासन दिया है. दूर-दूर से कई लोग उससे मिलने और मदद के लिए आगे आ रहे हैं. जसप्रीत के लिए अब मदद के हाथ की कमी नहीं है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

रिश्तों से करियर तक, दिल्ली के युवा ले रहे डिजिटल ज्योतिष का सहारा, 60% सलाह AI ज्योतिषियों से

iMeUsWe के आंकड़ों में खुलासा, 18-35 आयु वर्ग के युवाओं में शादी और रिश्तों से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा; करियर से जुड़े सवाल 17%

1 week ago

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

1 day ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

13 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

14 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

14 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

15 hours ago