होम / खास खबर / ये है केजरीवाल के कुमार की पूरी जन्मकुंडली, जिन पर स्वाति मालीवाल ने लगाए हैं गंभीर आरोप

ये है केजरीवाल के कुमार की पूरी जन्मकुंडली, जिन पर स्वाति मालीवाल ने लगाए हैं गंभीर आरोप

स्वाति मालीवाल ने आरोप लगाया है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के आवास पर उनके साथ मारपीट की गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आम आदमी पार्टी (AAP) की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) के आरोपों पर पहली बार पार्टी के किसी नेता का बयान आया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आप लीडर संजय सिंह (Sanjay Singh) का कहना है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने स्वाति मालीवाल के साथ हुई घटना का संज्ञान लिया है और वह इस मामले में सख्त कार्रवाई करेंगे. सिंह ने स्वाति के आरोपों को स्वीकार करते हुए कहा कि वह सोमवार को सीएम केजरीवाल से मिलने आई थीं और ड्रॉइंग रूम में इंतजार कर रही थीं. तभी विभव कुमार वहां पहुंचे और उन्होंने स्वाति के साथ अभद्रता की. कुमार, केजरीवाल के निजी सचिव यानी PA हैं.

क्या वाकई होगी कार्रवाई? 
स्वाति मालीवाल ने इस पूरे मामले पर चुप्पी साध ली है. माना जा रहा है कि उन्हें खामोश रहने के लिए कहा गया है. संजय सिंह भले ही विभव कुमार के खिलाफ एक्शन की बात कह रहे हों, लेकिन वास्तव में ऐसा कुछ होगा इसकी संभावना कम ही नजर आती है. क्योंकि कुमार केजरीवाल के बेहद खास हैं. दिल्ली के कथित शराब घोटाले में जब केजरीवाल तिहाड़ जेल में बंद थे, तब उन्होंने जेल प्रशासन को ऐसे 6 लोगों की लिस्ट सौंपी थी, जिनसे वह मिलना चाहते थे. उस लिस्ट में विभव कुमार का नाम भी था. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि केजरीवाल अपने PA पर कितना विश्वास करते हैं.

सालों पुरानी है दोनों की दोस्ती
विभव कुमार और अरविंद केजरीवाल अच्छे दोस्त हैं. पिछले कई सालों से वह एक-दूसरे को जानते हैं. विभव वीडियो जर्नलिस्ट थे और 'इंडिया अगेन्स्ट करप्शन' की मैग्जीन के लिए वही वीडियो एडिट किया करते थे. 'इंडिया अगेन्स्ट करप्शन' वो संस्था है, जिसने साल 2011 में करप्शन के खिलाफ बड़ा आंदोलन किया था. बताया जाता है कि मुख्यमंत्री केजरीवाल का डेली रूटीन भी उनके PA विभव कुमार ही तय करते हैं. विभव कुमार को केजरीवाल का राइट हैंड कहा जाए, तो गलत नहीं होगा. विभव कुमार को 2015 में अरविंद केजरीवाल का PA नियुक्त किया गया था. 2020 में आम आदमी पार्टी की दोबारा सरकार बनने के बाद उन्हें दोबारा यही जिम्मेदारी सौंपी गई.

पहले भी चर्चा में रहे हैं कुमार
एक रिपोर्ट बताती है कि अरविंद केजरीवाल के पीए विभव कुमार के खिलाफ एक क्रिमिनल केस चल रहा है. नोएडा डेवलपमेंट अथॉरिटी में काम करने वाले महेश पाल ने 2007 में कुमार के खिलाफ गाली और धमकी देने का केस दर्ज कराया था. 8 अप्रैल को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कथित शराब घोटाले में उनसे भी पूछताछ की थी. विभव कुमार अपने सरकारी बंगले को लेकर भी चर्चा में रहे हैं. पिछले साल विजिलेंस डिपार्टमेंट ने PWD को कुमार के टाइप-6 बंगले का अलॉटमेंट रद्द करने का आदेश दिया था. उस वक्त यह दावा किया गया था कि नियमों का उल्लंघन करके उन्हें ये बंगला अलॉट किया गया है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

रिश्तों से करियर तक, दिल्ली के युवा ले रहे डिजिटल ज्योतिष का सहारा, 60% सलाह AI ज्योतिषियों से

iMeUsWe के आंकड़ों में खुलासा, 18-35 आयु वर्ग के युवाओं में शादी और रिश्तों से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा; करियर से जुड़े सवाल 17%

1 week ago

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

1 day ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

13 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

14 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

14 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

15 hours ago