होम / खास खबर / रिश्तों से करियर तक, दिल्ली के युवा ले रहे डिजिटल ज्योतिष का सहारा, 60% सलाह AI ज्योतिषियों से
रिश्तों से करियर तक, दिल्ली के युवा ले रहे डिजिटल ज्योतिष का सहारा, 60% सलाह AI ज्योतिषियों से
iMeUsWe के आंकड़ों में खुलासा, 18-35 आयु वर्ग के युवाओं में शादी और रिश्तों से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा; करियर से जुड़े सवाल 17%
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 6 hours ago
दिल्ली के युवा अब जिंदगी से जुड़े अहम फैसलों में डिजिटल ज्योतिष और AI आधारित मार्गदर्शन का सहारा तेजी से ले रहे हैं. डिजिटल एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म iMeUsWe के आंकड़ों के मुताबिक, 18 से 35 वर्ष की उम्र के युवाओं में खास तौर पर शादी, रिश्तों और करियर जैसे निजी और महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर ज्योतिषीय सलाह लेने का चलन बढ़ रहा है. दिल्ली iMeUsWe के लिए सबसे अधिक योगदान देने वाला शहर है, जहां 18-35 आयु वर्ग के उपयोगकर्ता उसके कुल यूज़र बेस का 5.5% हैं.
दिल्ली में AI ज्योतिषियों की बढ़ी स्वीकार्यता
आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के 18-35 वर्ष के यूज़र्स की 60% सलाह-मशवरे AI ज्योतिषियों के साथ होते हैं, जबकि 40% सलाह-मशवरे मानव ज्योतिषियों से किए जाते हैं. यह आंकड़ा दिखाता है कि युवा तकनीक आधारित ज्योतिषीय मार्गदर्शन को तेजी से अपना रहे हैं. हालांकि, मानव ज्योतिषियों की भूमिका भी महत्वपूर्ण बनी हुई है. देशभर में भी युवा यूज़र्स के बीच डिजिटल और पारंपरिक ज्योतिष का मिश्रण देखने को मिल रहा है. AI ज्योतिषियों से सलाह लेने वाले यूज़र्स में 18-35 आयु वर्ग की हिस्सेदारी 89% है, जबकि मानव ज्योतिषियों से सलाह लेने वालों में इस आयु वर्ग की हिस्सेदारी 87% है.
शादी और रिश्तों से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा
दिल्ली के युवाओं के लिए ज्योतिष से सलाह लेने की सबसे बड़ी वजह शादी और रिश्तों से जुड़ी अनिश्चितता है. iMeUsWe के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली के 18-35 वर्ष के यूज़र्स की 68% सलाह-मशवरे शादी और रिश्तों से संबंधित होते हैं. इसके बाद करियर और पेशे से जुड़े सवाल आते हैं, जिनकी हिस्सेदारी 17% है. वहीं, शेष 15% सलाह-मशवरे स्वास्थ्य, आध्यात्मिकता, पढ़ाई और अन्य विषयों से संबंधित हैं.
भविष्य जानने से आगे बढ़ा ज्योतिष का इस्तेमाल
इन आंकड़ों से संकेत मिलता है कि युवाओं के लिए ज्योतिष अब सिर्फ भविष्य में होने वाली घटनाओं का अनुमान लगाने का माध्यम नहीं रह गया है. वे इसका इस्तेमाल जीवन के महत्वपूर्ण पड़ावों पर स्पष्टता और व्यक्तिगत मार्गदर्शन हासिल करने के लिए भी कर रहे हैं.
iMeUsWe के सह-संस्थापक एवं सीईओ अरविंद सुब्बाराव ने कहा, "आज के युवा भारतीयों के पास पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा जानकारी मौजूद है, लेकिन रिश्तों, करियर और जिंदगी से जुड़े फैसलों को लेकर उनके सवाल आज भी बहुत निजी होते हैं. हमारे प्लेटफॉर्म पर हम देख रहे हैं कि युवा यूज़र्स जिंदगी के इन अहम पलों में अपनी जरूरतों के हिसाब से सलाह पाने के लिए इंसानी ज्योतिषियों और AI आधारित अनुभवों, दोनों का ही सहारा ले रहे हैं. टेक्नोलॉजी भले ही बदल रही हो, लेकिन स्पष्टता और मार्गदर्शन की जरूरत हमेशा इंसानी ही बनी रहती है."
दिल्ली के आंकड़े डिजिटल ज्योतिष के बदलते स्वरूप की ओर इशारा करते हैं. युवा अब ज्योतिष को केवल भविष्य जानने के नजरिए से नहीं देख रहे, बल्कि रिश्तों, करियर और जिंदगी के दूसरे महत्वपूर्ण फैसलों में व्यक्तिगत मार्गदर्शन हासिल करने के एक माध्यम के रूप में भी अपना रहे हैं.
अरविंद सुब्बाराव ने बताया कि iMeUsWe खुद को ऐसा प्लेटफॉर्म बताता है जो वैदिक ज्योतिष को पारिवारिक इतिहास के साथ जोड़कर व्यक्तिगत मार्गदर्शन उपलब्ध कराता है. यह व्यक्ति की जन्म कुंडली, जीवन यात्रा, पारिवारिक पैटर्न और सांस्कृतिक विरासत को एक साथ जोड़कर केवल भविष्यवाणी के बजाय जीवन के फैसलों के लिए संदर्भ और परामर्श प्रदान करता है. इसका व्यक्तिगत मार्गदर्शन साथी 'अन्वया' पिछली बातचीत, जीवन की घटनाओं और पारिवारिक संदर्भों के आधार पर समय के साथ सलाह को अधिक व्यक्तिगत बनाने का दावा करता है.
टैग्स