होम / खास खबर / रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 months ago

इंडियन हेल्थकेयर लीग (IHL) ने अपने दूसरे सीजन के लिए बड़े विस्तार का ऐलान किया है. भारतीय क्रिकेटर रवि बिश्नोई को लीग का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है. इसके साथ ही लीग ने देशभर में नई फ्रेंचाइजी, डॉक्टरों के ट्रायल, महिला लीग ‘SheStrike’ और कई वरिष्ठ स्वास्थ्य विशेषज्ञों की नियुक्ति की घोषणा की है.

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर

जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में इंडियन हेल्थकेयर लीग (IHL) ने भारतीय क्रिकेटर रवि बिश्नोई को अपना आधिकारिक ब्रांड एंबेसडर घोषित किया. इस अवसर पर डॉ. भगवान बिश्नोई, अशोक बिश्नोई, राजेश बिश्नोई, रोहित झालानी, शुभम चौधरी और सुनील शर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे. IHL दुनिया की सबसे बड़ी हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के रूप में अपनी पहचान बना चुकी है और अब सीज़न-2 के साथ राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार की दिशा में आगे बढ़ रही है.

हेल्थकेयर जागरूकता को मिलेगा नया मंच

लीग का मुख्य उद्देश्य क्रिकेट के माध्यम से प्रिवेंटिव हेल्थकेयर, कैंसर जागरूकता, वेलनेस एजुकेशन और सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देना है. व्हाइट कोट स्पोर्ट्स द्वारा संचालित इस पहल ने पहले सीज़न में दिल्ली, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र, हरियाणा और उत्तर प्रदेश की टीमों को एक मंच पर लाया था. अब लीग देशभर के हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स को जोड़ते हुए नए विस्तार चरण में प्रवेश कर रही है.

हेल्थ सेक्टर के दिग्गज जुड़े

IHL ने अपने नेतृत्व ढांचे को मजबूत करने के लिए कई वरिष्ठ स्वास्थ्य विशेषज्ञों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं.

1. डॉ. बलराम भार्गव को चीफ लीग एडवाइजर नियुक्त किया गया.
2. डॉ. जी.के. रथ लीग मेंटर बने.
3. डॉ. महेंद्र कुमार को लीग संरक्षक (Patron) बनाया गया.
4. डॉ. अंकुर अटल गुप्ता को लीग कमिश्नर नियुक्त किया गया.

इसके अलावा डॉ. अधीर यादव और सेजल मेहता भी लीग के विस्तार और स्टेकहोल्डर एंगेजमेंट में अहम भूमिका निभाएंगे.

आठ टीमें लेंगी हिस्सा, कई शहरों में होंगे मुकाबले

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है. लीग का उद्देश्य क्षेत्रीय स्तर पर भी अपनी पहुंच को मजबूत करना है.

महिलाओं के लिए शुरू हुई ‘SheStrike’

इंडियन हेल्थकेयर लीग ने महिलाओं के लिए विशेष हेल्थकेयर क्रिकेट लीग ‘SheStrike’ की भी शुरुआत की है. इस नई पहल की सीईओ के रूप में निवेदिता बसु को नियुक्त किया गया है. इस पहल का उद्देश्य महिला हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स को भी खेल और स्वास्थ्य जागरूकता के मंच से जोड़ना है.

राजस्थानी कमेंट्री को मिलेगा मंच

क्षेत्रीय भाषाओं और स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए लीग ने राजस्थानी कमेंट्री की भी शुरुआत की है. इससे स्थानीय दर्शकों की भागीदारी बढ़ाने और क्षेत्रीय पहचान को मजबूत करने में मदद मिलेगी.

व्हाइट कोट स्पोर्ट्स के CMD और IHL के संस्थापक डॉ. राहुल मंगल ने कहा कि रवि बिश्नोई का लीग से जुड़ना एक ऐतिहासिक क्षण है. उन्होंने कहा, "क्रिकेट लाखों लोगों को प्रेरित करने की ताकत रखता है. हम इसके माध्यम से प्रिवेंटिव हेल्थकेयर, कैंसर जागरूकता, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस को बढ़ावा देना चाहते हैं."

रवि बिश्नोई ने कहा कि क्रिकेट समाज के हर वर्ग को जोड़ने वाला मंच है और IHL स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने के लिए इस शक्ति का प्रभावी उपयोग कर रही है. उन्होंने कहा, "मैं इस सार्थक पहल से जुड़कर बेहद खुश हूं और स्वस्थ जीवनशैली तथा सकारात्मक बदलाव को बढ़ावा देने के लिए लीग के प्रयासों का समर्थन करूंगा."

प्रिवेंटिव हेल्थकेयर पर रहेगा फोकस

IHL सीज़न-2 में प्रिवेंटिव हेल्थकेयर, कैंसर जागरूकता, मानसिक स्वास्थ्य और हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स के शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. जागरूकता अभियानों, सामुदायिक कार्यक्रमों और रणनीतिक साझेदारियों के माध्यम से लीग क्रिकेट के मैदान से आगे बढ़कर समाज में स्वास्थ्य जागरूकता का व्यापक संदेश देने की तैयारी कर रही है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

आधा राष्ट्र, पूर्ण मान्यता

कक्षा XII की छात्रा राजलक्ष्मी सिंह, मानवीय कारणों से अफगानिस्तान के वास्तविक सत्ता अधिकारियों के साथ जुड़ने और इस सवाल के बीच तनाव की पड़ताल करती हैं कि क्या इस तरह का जुड़ाव तालिबान शासन की वैधता को मान्यता देने तक बढ़ना चाहिए?

4 days ago

रिश्तों से करियर तक, दिल्ली के युवा ले रहे डिजिटल ज्योतिष का सहारा, 60% सलाह AI ज्योतिषियों से

iMeUsWe के आंकड़ों में खुलासा, 18-35 आयु वर्ग के युवाओं में शादी और रिश्तों से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा; करियर से जुड़े सवाल 17%

09-September-2026

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026


बड़ी खबरें

रक्षा उत्पादन ₹1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर, निर्यात 63% बढ़कर ₹38,424 करोड़

FY26 में रक्षा उत्पादन 15.6% बढ़ा, निजी क्षेत्र की हिस्सेदारी भी बढ़कर 24% हुई; भारत 80 से अधिक देशों को रक्षा उत्पादों का निर्यात कर रहा है.

8 hours ago

सितंबर में भारत की कारोबारी गतिविधियों ने पकड़ी रफ्तार, फ्लैश PMI 56.5 पर पहुंचा

सर्वे के अनुसार, सितंबर में भारत के निजी क्षेत्र में नए कारोबार में तेजी आई. मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस दोनों क्षेत्रों में मांग में सुधार हुआ, हालांकि मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में नए ऑर्डर की वृद्धि अधिक मजबूत रही.

8 hours ago

सेबी का निप्पॉन-यस बैंक मामले को सयोनारा, सीबीआई अभी भी कह रहा है, इतनी जल्दी नहीं

निप्पॉन इंडिया MF को करीब ₹92.46 करोड़ का भुगतान करना होगा. कंपनी के सीईओ सुंदीप सिक्का और फंड मैनेजर अमित त्रिपाठी को 2.1-2.1 करोड़ रुपये देने होंगे. सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में कुल भुगतान करीब ₹97 करोड़ होगा. सेबी का आदेश जल्द जारी होने की उम्मीद है.

7 hours ago

अडानी ग्रुप की 5 कंपनियों ने सेबी के साथ निपटाया मामला, चुकाए 1.5 करोड़ रुपये

सेबी के मौजूदा निपटान आदेश में जिन मामलों का निपटारा किया गया है, वे संबंधित पक्ष लेनदेन के खुलासे और ऑडिट रिपोर्ट से जुड़े कथित अनुपालन उल्लंघनों पर केंद्रित हैं.

15 hours ago

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

11 hours ago