✕

होम / बिजनेस / दिवाली की खरीदारी से चमका कारोबार, देश में 6 लाख करोड़ के पार पहुंची बिक्री; 7 लाख करोड़ का अनुमान

दिवाली की खरीदारी से चमका कारोबार, देश में 6 लाख करोड़ के पार पहुंची बिक्री; 7 लाख करोड़ का अनुमान

व्यापारियों के संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के मुताबिक, शनिवार तक दिवाली सीजन का कारोबार 6 लाख करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुका है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 hours ago

दिवाली के त्योहारी सीजन में देशभर के बाजारों में रौनक देखने को मिली. धनतेरस से दिवाली तक देशभर के बाजारों में सोने-चांदी, इलेक्ट्रॉनिक्स, कपड़ों, वाहनों और घरेलू सामानों की जमकर खरीदारी हुई. व्यापारियों के संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के महासचिव और सांसद प्रवीण खंडेलवाल के मुताबिक, इस बार ग्राहकों में खरीदारी को लेकर खासा उत्साह रहा है. इसका असर देशभर के व्यापारिक बाजारों में देखने को मिला है.

कैट के आकलन के अनुसार, शनिवार तक देश में दिवाली से जुड़ा कारोबार 6 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो चुका था. खरीदारी की रफ्तार को देखते हुए इसके 7 लाख करोड़ रुपये के पार जाने की संभावना है. राजधानी दिल्ली में भी दिवाली सीजन के दौरान कारोबार 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा है.

सोने-चांदी से लेकर गाड़ियों तक की बढ़ी मांग

त्योहारी सीजन में लगभग सभी प्रमुख उत्पादों की मांग में तेजी देखने को मिली. धनतेरस के मौके पर लोगों ने सोने-चांदी के आभूषणों की खरीदारी की. वहीं, मोबाइल फोन, एलईडी टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन और एयर कंडीशनर जैसे इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की भी अच्छी बिक्री हुई.

कपड़ों के बाजार में साड़ी, सूट, कुर्ते और बच्चों के रेडीमेड कपड़ों की मांग रही. वाहन बाजार में कारों, दोपहिया और कमर्शियल वाहनों की खरीदारी बढ़ी. इसके अलावा पूजा सामग्री, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों, मिट्टी के दीयों और मिठाइयों की बिक्री भी अच्छी रही.

स्थानीय कारोबारियों और छोटे कामगारों को मिला फायदा

इस बार दिवाली की खरीदारी में भारतीय उत्पादों और स्थानीय कारोबारियों को भी अच्छा समर्थन मिला. प्रवीण खंडेलवाल के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'वोकल फॉर लोकल' और 'आत्मनिर्भर भारत' की अपील का असर बाजारों में दिखाई दिया. ग्राहकों ने खादी, हैंडलूम और स्थानीय कारीगरों के बनाए उत्पादों के साथ महिला स्वयं सहायता समूहों के सजावटी सामानों की भी खरीदारी की.

इसका फायदा केवल बड़े व्यापारियों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि रेहड़ी-पटरी वालों, दिहाड़ी मजदूरों, छोटे उद्योगों, महिला उद्यमियों, ट्रांसपोर्टरों, पैकेजिंग और डिलीवरी सेवाओं से जुड़े लोगों को भी मिला. स्थानीय निर्माताओं और छोटे कारोबारियों के लिए त्योहारी सीजन बिक्री बढ़ाने का अच्छा अवसर साबित हुआ.

दिल्ली के बाजारों को भी मिली रफ्तार

दिल्ली में दिवाली सीजन का कारोबार 1 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंचने से राजधानी के व्यापारियों को बड़ी राहत मिली है. खंडेलवाल के अनुसार, पिछले एक महीने में दिल्ली में हुए धरना-प्रदर्शनों और 1 नवंबर को विपक्ष की रैली के कारण व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित हुई थीं. हालांकि, दिवाली की खरीदारी ने बाजारों में फिर से रौनक लौटा दी.

उन्होंने कहा कि इस खरीदारी से दुकानदारों, छोटे व्यापारियों और दिहाड़ी कामगारों को फायदा हुआ है. खंडेलवाल ने यह भी कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन राजनीतिक कार्यक्रमों के कारण आम लोगों की आवाजाही और व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित नहीं होनी चाहिए. कैट ने दिल्ली के लोगों का त्योहारी सीजन में बाजारों से खरीदारी करने के लिए आभार जताया है.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

महानदी बेसिन में गैस उत्पादन बढ़ाने की तैयारी, ONGC-रिलायंस और BP मिलकर बनाएंगी 1 अरब डॉलर का साझा प्लांट

गहरे समुद्र से प्राकृतिक गैस निकालने की लागत घटाने के लिए पेट्रोलियम मंत्रालय ने पेश किया प्रस्ताव, साझा इंफ्रास्ट्रक्चर से छोटे गैस भंडारों का दोहन भी होगा आर्थिक रूप से फायदेमंद

2 hours ago

कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और रुपये में स्थिरता से लौटेगा विदेशी निवेश: NSE प्रमुख

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के एमडी और सीईओ आशीष कुमार चौहान के अनुसार, नए संवत वर्ष में भारत की 7 फीसदी से अधिक आर्थिक विकास दर भी शेयर बाजार को मजबूती देगी.

6 hours ago

पश्चिम बंगाल की नई औद्योगिक नीति: निवेश पर 120% तक प्रोत्साहन, 5,000 करोड़ रुपये का कोष

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने उद्योग जगत के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में नई नीति पेश की. इसके तहत प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में निवेश करने वाली पात्र औद्योगिक इकाइयों को कारखाने और मशीनरी में किए गए पात्र निवेश के 120 फीसदी तक की सहायता दी जाएगी.

6 hours ago

गिफ्ट निफ्टी में 100 अंकों से ज्यादा की तेजी, कच्चा तेल फिसला; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

रविवार को मुहूर्त ट्रेडिंग में सेंसेक्स 28.62 अंक (0.04 फीसदी) टूटकर 80,999.40 के स्तर पर बंद हुआ था. वहीं, निफ्टी 43.95 अंक (0.18 फीसदी) फिसलकर 24,986.40 के स्तर पर आ गया था.

7 hours ago

2030 तक भारत की रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता 530 GW पहुंचने का अनुमान, सौर ऊर्जा की होगी 80% से ज्यादा हिस्सेदारी: IEA

अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA) के मुताबिक, भारत की रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता 2030 तक बढ़कर करीब 530 गीगावॉट हो सकती है. इस विस्तार में सौर ऊर्जा की हिस्सेदारी 80 फीसदी से अधिक रहने का अनुमान है.

2 days ago


बड़ी खबरें

महानदी बेसिन में गैस उत्पादन बढ़ाने की तैयारी, ONGC-रिलायंस और BP मिलकर बनाएंगी 1 अरब डॉलर का साझा प्लांट

गहरे समुद्र से प्राकृतिक गैस निकालने की लागत घटाने के लिए पेट्रोलियम मंत्रालय ने पेश किया प्रस्ताव, साझा इंफ्रास्ट्रक्चर से छोटे गैस भंडारों का दोहन भी होगा आर्थिक रूप से फायदेमंद

2 hours ago

दिवाली की खरीदारी से चमका कारोबार, देश में 6 लाख करोड़ के पार पहुंची बिक्री; 7 लाख करोड़ का अनुमान

व्यापारियों के संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के मुताबिक, शनिवार तक दिवाली सीजन का कारोबार 6 लाख करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुका है.

2 hours ago

FSSAI की बड़ी कार्रवाई: 82 करोड़ रुपये के 3,280 टन असुरक्षित खाद्य उत्पाद जब्त, 1,133 लाइसेंस निलंबित

FSSAI ने 1 सितंबर से 5 नवंबर के बीच देशभर में कुल 56,431 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया. इस दौरान 3,279.57 टन प्रतिबंधित और गैर-अनुपालन वाले खाद्य उत्पाद जब्त किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत 81.80 करोड़ रुपये है.

3 hours ago

कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और रुपये में स्थिरता से लौटेगा विदेशी निवेश: NSE प्रमुख

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के एमडी और सीईओ आशीष कुमार चौहान के अनुसार, नए संवत वर्ष में भारत की 7 फीसदी से अधिक आर्थिक विकास दर भी शेयर बाजार को मजबूती देगी.

6 hours ago

दिवाली के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, ITO का AQI 406 पर पहुंचा; कई इलाकों में छाई धुंध

दिवाली के एक दिन बाद राजधानी के कई इलाकों में वायु प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ गया. प्रदूषण के कारण शहर के कई हिस्सों में दृश्यता भी प्रभावित हुई.

3 hours ago