होम / खास खबर / मुख्य चुनाव आयुक्त Rajiv Kumar को मिली Z कैटेगरी की सुरक्षा, कितना आता है खर्चा?

मुख्य चुनाव आयुक्त Rajiv Kumar को मिली Z कैटेगरी की सुरक्षा, कितना आता है खर्चा?

लोकसभा चुनाव से पहले गृह मंत्रालय ने चीफ इलेक्शन कमिश्नर राजीव कुमार की सुरक्षा बढ़ा दी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) की थ्रेट परसेप्शन रिपोर्ट के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार (Chief Election Commissioner Rajiv Kumar) की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. लोकसभा चुनाव से पहले गृह मंत्रालय ने उन्हें z कैटेगरी की सुरक्षा (Z Category Security) देने का फैसला लिया है. हालांकि गृह मंत्रालय ने यह सार्वजनिक नहीं किया है कि IB की रिपोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त को लेकर क्या कहा गया है. बता दें ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस पार्टी जैसे विपक्षी दल चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं. माना जा रहा है कि इसी के मद्देनजर राजीव कुमार की सुरक्षा बढ़ाई गई है.

कितने जवान रहेंगे तैनात?
गृह मंत्रालय द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त को Z श्रेणी की सुरक्षा उपलब्ध कराई गई है. अब राजीव कुमार की सुरक्षा में सीआरपीएफ कमांडो सहित कुल 33 सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे. इसमें उनके आवास पर तैनात 10 सशस्त्र स्टैटिक गार्ड, चौबीसों घंटे सुरक्षा प्रदान करने वाले छह निजी सुरक्षा अधिकारी (PSO) और तीन शिफ्टों में काम करने वाले 12 सशस्त्र एस्कॉर्ट कमांडो शामिल हैं. इसके अलावा, कुमार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रति शिफ्ट में दो वॉचर और तीन ट्रेंड ड्राइवरों को स्टैंडबाय पर रखा जाएगा.

इतना आता है खर्चा
बाबा रामदेव सहित कई अभिनेताओं और नेताओं के पास भी Z कैटेगरी की सिक्योरिटी है. एक अनुमान के मुताबिक, Z कैटेगरी की सुरक्षा पर हर महीने करीब 40 लाख रुपए का खर्चा आता है. बता दें कि इस समय देश में चुनावी माहौल है. लोकसभा चुनाव 7 चरणों में होने जा रहे हैं, जिसकी शुरुआत 19 अप्रैल से होगी. दूसरा चरण 26 अप्रैल, तीसरा 7 मई, चौथा 13 मई, पांचवां 20 मई, छठवां 25 मई को और सातवां चरण 1 जून को संपन्न होगा. सभी चरणों के मतदान की गिनती 4 जून को होगी.   

अंबानी को Z Plus सुरक्षा
मुकेश अंबानी जैसे उद्योगपतियों को भी सुरक्षा मुहैया कराई जाती है. इसी साल मार्च में सुप्रीम कोर्ट ने मुकेश अंबानी परिवार को दी जा रही Z+ कैटेगरी की सिक्योरिटी पर एक आदेश जारी किया गया था. इस आदेश के मुताबिक, अंबानी को परिवार Z+ कैटेगरी की सिक्योरिटी का खर्चा खुद उठाना होगा. पहले यह खर्चा गृह मंत्रालय द्वारा उठाया जा रहा था. जेड प्लस कैटेगरी की सुरक्षा पर प्रतिमाह करीब 45 लाख तक का खर्चा आता है. जेड प्लस सिक्योरिटी के अलावा अंबानी के पास 15 से 20 पर्सनल सिक्योरिटी गार्ड्स की एक टीम भी चलती है. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

रिश्तों से करियर तक, दिल्ली के युवा ले रहे डिजिटल ज्योतिष का सहारा, 60% सलाह AI ज्योतिषियों से

iMeUsWe के आंकड़ों में खुलासा, 18-35 आयु वर्ग के युवाओं में शादी और रिश्तों से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा; करियर से जुड़े सवाल 17%

1 week ago

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

1 day ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

14 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

14 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

14 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

15 hours ago