होम / खास खबर / भूकंप से दहली Taiwan की राजधानी, सुनामी की आशंका से सहमा देश   

भूकंप से दहली Taiwan की राजधानी, सुनामी की आशंका से सहमा देश   

ताइवान की राजधानी में बुधवार सुबह भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए. वहां काफी तबाही की खबर है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

ताइवान (Taiwan) की राजधानी ताइपे (Taipe) में भूकंप के जोरदार झटके लगे हैं. बुधवार सुबह आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.2 रही. भूकंप से भीषण तबाही की खबर है. कई शहरों में बिजली सप्लाई बाधित हो गई है. वहीं, सरकार ने देशभर में ट्रेन सेवाओं को सस्पेंड कर दिया है. भूकंप इतना जबरदस्त था कि इसके बाद जापान के दो द्वीपों पर सुनामी (Tsunami) आ गई. 

इमारतों में फंसे लोग 
भूकंप की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए, जिनमें इमारतों को ढहते देखा जा सकता है. भूकंप की वजह से कई शहरों में बिजली की सप्लाई बाधित हो गई. कई इमारतों में लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है. इसके साथ ही ताइवान, जापान और फिलीपींस में सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है. भूकंप में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

चीनी शहरों में लगे झटके
इसे ताइवान में 25 सालों का सबसे भीषण भूकंप बताया जा रहा है. ताइवान का भूकंप इतना जबरदस्त था कि शंघाई सहित कई चीनी शहरों में भी इसके झटके महसूस किए गए. चीन मीडिया के मुताबिक, भूकंप के झटके चीन के फुझू, शियामेन, झुआनझू और निंगडे में भी महसूस किए गए. वहीं, ताइवान में भूकंप के बाद जापान में सुनामी का अलर्ट जारी किया गया है. स्थानीय सरकार का कहना है कि ओकिनावा प्रांत के आसपास के तटीय इलाकों में सुनामी की चेतावनी जारी की गई है. समुद्र में  तीन मीटर तक ऊंची लहरें उठ सकती हैं.

खबर अपडेट हो रही है...


टैग्स
सम्बंधित खबरें

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026

भारत के मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स को यूनेस्को का दर्जा, राजदूत विशाल शर्मा की अहम भूमिका

“मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स ऑफ इंडिया” को यूनेस्को की मान्यता मिलना भारत की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है.

19-February-2026

पर्यावरण से कॉर्पोरेट सफलता तक: 56 वर्षीय सुधीर मिश्रा की पेशेवर विरासत

सुधीर मिश्रा की जीवन यात्रा यह साबित करती है कि स्वयं की दिशा और दृष्टि पेशेवर सफलता और स्थायी विरासत का आधार बनती है.

18-February-2026

विश्वास, साहस और संघर्ष: सुधीर मिश्रा का कानूनी सफर

ग्रामीण कक्षाओं से लेकर सुप्रीम कोर्ट के गलियारों तक, प्रथम पीढ़ी के इस वकील ने दृढ़ विश्वास, साहस और अपने रास्ते पर अडिग आस्था के साथ एक राष्ट्रीय विधि फर्म खड़ी की.

17-February-2026


बड़ी खबरें

ग्रोसरी बाजार में बड़ी एंट्री, मीशो ने 202 करोड़ रुपये में खरीदा किराना क्लब

कंपनी का मानना है कि यह सौदा उसे विभिन्न रिटेल सेगमेंट्स में अपने B2B कारोबार का विस्तार करने में मदद करेगा.

16 hours ago

अब UPI और ATM से निकाल सकेंगे PF का पैसा, जून के अंत तक शुरू हो सकती है नई सुविधा

नई व्यवस्था लागू होने के बाद सदस्य क्लेम की स्वीकृत राशि सीधे अपने बैंक खाते में प्राप्त कर सकेंगे और फिर जरूरत पड़ने पर ATM से नकदी निकाल सकेंगे.

14 hours ago

सरकारी खजाना हुआ मालामाल, डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 5.21 लाख करोड़ रुपये के पार

सरकार ने इस अवधि के दौरान करदाताओं को 89,026 करोड़ रुपये का टैक्स रिफंड जारी किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 1.19 प्रतिशत अधिक है. इसके बावजूद शुद्ध कर संग्रह में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई.

15 hours ago

NEET-UG री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर रोक बरकरार, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को दी मंजूरी

NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को प्रस्तावित है. ऐसे में सरकार ने किसी भी संभावित पेपर लीक या परीक्षा संबंधी अनियमितता को रोकने के लिए टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया था. यह प्रतिबंध 22 जून तक लागू रहेगा.

16 hours ago

भारत फोर्ज की अमेरिकी रक्षा कंपनी से बड़ी डील, मिलकर बनाएंगी 155mm मोबाइल तोप

फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित यूरोसैटरी डिफेंस एक्सपो के दौरान इस साझेदारी पर मुहर लगी. समझौते का उद्देश्य दुनियाभर की सेनाओं के लिए अत्याधुनिक 155mm मोबाइल आर्टिलरी प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना है.

18 hours ago