होम / खास खबर / क्यों CM हाउस गईं थी Swati Maliwal, कैसे हुई बदसलूकी? पहली बार सामने आया पूरा सच

क्यों CM हाउस गईं थी Swati Maliwal, कैसे हुई बदसलूकी? पहली बार सामने आया पूरा सच

स्वाति मालीवाल आप आदमी पार्टी की तरफ से किए जा रहे एक आग्रह के चलते नाराज हैं और इसी वजह से बात इतनी बिगड़ी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आम आदमी पार्टी (AAP) की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) के मामले में एक बड़ी खबर सामने आई है. इस खबर के सामने आते ही यह काफी हद तक स्पष्ट हो गया है कि केजरीवाल (Kejriwal) के विश्वासपात्रों में शामिल स्वाति का आखिरी उसने मनमुटाव कैसे हुआ और क्यों केजरीवाल के PA विभव कुमार ने उनके साथ बदसलूकी की. स्वाति मालीवाल ने सोमवार को यह कहकर सनसनी फैला दी थी कि केजरीवाल के सरकारी निवास में उनके साथ मारपिटाई हुई है. उन्होंने पुलिस से मौखिक शिकायत भी की, लेकिन लिखित में अब तक कोई आवेदन नहीं दिया है.   

कुर्सी का है ये किस्सा 
बताया जा रहा है कि ये पूरा मामला स्वाति मालीवाल की राज्यसभा सांसद की कुर्सी से जुड़ा हुआ है. AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने ही स्वाति को उस कुर्सी पर बैठाया था और अब वह चाहते हैं कि स्वाति इस्तीफा दे दें. दरअसल, केजरीवाल AAP की तरफ से राज्यसभा सांसद के रूप में स्वाति के बजाए सीनियर एडवोकेट अभिषेक मनु सिंघवी को देखना चाहते हैं. सिंघवी दिल्ली शराब नीति घोटाले में ट्रायल कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक सीएम केजरीवाल की पैरवी कर रहे हैं. उनकी दमदार दलीलों के चलते ही केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल सकी. अब केजरीवाल बदले में सिंघवी को राज्यसभा पहुंचाना चाहते हैं.

इस्तीफे का किया आग्रह
जानकारी के मुताबिक, मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने स्‍वाति मालीवाल से इस्‍तीफा देने का आग्रह किया है, ताकि अभिषेक मनु सिंघवी को AAP के दिल्‍ली कोटे से राज्‍यसभा भेजा जा सके. दिल्‍ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष स्‍वाति मालीवाल ने जनवरी में राज्‍यसभा सदस्‍यता की शपथ ली थी. स्वाति को पार्टी के सीनियर लीडर्स के माध्यम से भी संदेशा भिजवाया गया था कि वे इस्तीफा दे दें. इसी सिलसिले में स्वाति मालीवाल सोमवार को केजरीवाल से मिलने उनके सरकारी निवास पहुंची थीं. कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि जब काफी देर तक अरविंद केजरीवाल स्वाति से नहीं मिले, तो वह बिना इजाजत ही अंदर जाने लगीं. इस पर केजरीवाल के PA विभव कुमार ने उन्हें रोकने का प्रयास किया और बात बदसलूकी तक पहुंच गई.

पंजाब का दिया है ऑप्शन
नाराज स्‍वाति मालीवाल को मनाने की पूरी कोशिश हो रही है. पार्टी लीडर संजय सिंह स्वाति से मिलने उनके घर जा चुके हैं. उनके साथ दिल्ली महिला आयोग की सदस्य भी मौजूद थीं. स्वाति से कहा जा रहा है कि उन्हें पंजाब से राज्‍यसभा में भेजा जाएगा. दरअसल, पंजाब से पार्टी के कोटे से राज्‍यसभा भेजे गए पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह इस्‍तीफा देकर भाजपा ज्‍वाइन कर सकते हैं. ऐसे में स्‍वाति मालीवाल को पंजाब से राज्‍यसभा पहुंचाया जा सकता है. हालांकि, स्वाति इसके लिए फिलहाल तैयार नहीं हैं. उन्हें लगता है कि पार्टी उन्हें किनारे लगाना चाहती है, इसलिए ऐसा किया जा रहा है.

इस वजह से नाराज हैं केजरीवाल 
खबर ये भी है कि केजरीवाल स्वाति मालीवाल से नाराज चल रहे हैं. केजरीवाल के जेल जाने के बाद स्वाति न तो AAP के किसी आंदोलन में नजर आईं और न ही उन्होंने सोशल मीडिया पर केजरीवाल के समर्थन में कुछ खास पोस्ट किया. इसे लेकर केजरीवाल और उनके समर्थकों में स्वाति के प्रति नाराजगी है. चर्चा है कि स्वाति मालीवाल भाजपा के संपर्क में हैं. यदि आम आदमी पार्टी उन्हें इस्तीफा देने के लिए मजबूर करती है, तो वह BJP का दामन थाम सकती हैं. यह भी माना जा रहा है कि स्वाति, केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल को CM के उत्तराधिकारी के तौर पर प्रोजेक्ट करने से भी खफा हैं. कुल मिलाकर मामला बेहद उलझ गया है और यह देखने वाली बात होगी कि केजरीवाल इसे कैसे सुलझा पाते हैं.   


टैग्स
सम्बंधित खबरें

रिश्तों से करियर तक, दिल्ली के युवा ले रहे डिजिटल ज्योतिष का सहारा, 60% सलाह AI ज्योतिषियों से

iMeUsWe के आंकड़ों में खुलासा, 18-35 आयु वर्ग के युवाओं में शादी और रिश्तों से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा; करियर से जुड़े सवाल 17%

1 week ago

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

1 day ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

14 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

14 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

14 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

15 hours ago