होम / खास खबर / कौन है बाल संत अभिनव अरोड़ा? जिसे रामभद्राचार्य से डांट खाकर अब मिली बिश्नोई गैंग से धमकी

कौन है बाल संत अभिनव अरोड़ा? जिसे रामभद्राचार्य से डांट खाकर अब मिली बिश्नोई गैंग से धमकी

मात्र 10 साल की उम्र और धर्म व आध्यात्म की गूढ़ बातें हैं. अभिनव अरोड़ा जो खुद को भगवान कृष्ण का भक्त बताते हैं. अभिनव अरोड़ा इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हुआ. वायरल वीडियो में बाल संत के रूप में मशहूर अभिनव अरोड़ा स्वामी रामभद्राचार्य के मंच पर नजर आए. अब दावा किया जा रहा है कि वायरल वीडियो में अभिनव अरोड़ा को स्वामी रामभद्राचार्य ने मंच से उतर जाने को कहा. इसके बाद जो चर्चाएं शुरू हुई वह थमने का नाम नहीं ले रही. इस बीच 7 यूट्यूबर्स के खिलाफ अभिनव अरोड़ा मथुरा की कोर्ट भी पहुंच गए और आरोप लगा दिया कि उन्हें यूट्यूबर्स लगातार धमकियां दे रहे हैं. इसके साथ ही कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से अभिनव अरोड़ा को जान से मारने की भी धमकी मिली है. ऐसे में आइए जानते हैं ये पूरा मामला क्या है और कौन हैं अभिनव अरोड़ा?

कौन है ये चर्चित बाल संत अभिनव अरोड़ा?

दरअसल, सोशल मीडिया पर दिल्ली निवासी अभिनव अरोड़ा बाल संत के रूप में फेमस हैं. उनके पिता का नाम तरुण राज है. तरुण राज एक मशहूर राइटर और टेड स्पीकर हैं. अब अगर अभिनव की पढ़ाई की बात करें तो वह अभी 5वीं कक्षा में पढ़ते हैं. ऐसा दावा किया जा रहा है कि जब अभिनव 10 साल के थे, तभी से वह श्रीकृष्ण और राम की भक्ति में लीन हो गए थे. देखते ही देखते अभिनव सोशल मीडिया पर बाल संत के रूप में मशहूर हो गए. 

आए दिन अभिनव के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर वह कभी श्रीकृष्ण की प्रतिमा के साथ अराधना करते नजर आते हैं तो कभी दुलारते नजर आते हैं. इतना ही नहीं अक्सर अभिनव मथुरा के संकीर्तनों में भी शामिल होते हैं. अभिनव के इंस्टाग्राम पर 9 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं.

कैसे हुए सोशल मीडिया पर फेमस?

दरअसल, बीते साल सोशल मीडिया पर अभिनव का वीडियो खूब वायरल हुआ था. वो वीडियो बप्पा के विसर्जन के दौरान का था. उस वीडियो में वह बप्पा से लिपट-लिपट कर काफी रो रहे थे. उनके इस वीडियो ने खूब सुर्खियां बटोरी. अब इन दिनों सोशल मीडिया पर अभिनव ट्रोलर्स के निशाने पर हैं. उन्हें लेकर कई दावे किए जा रहे हैं. जिसपर अभिनव ने सफाई भी दी है. हालात ऐसे बन कि अपनी मां ज्योति अरोड़ा के साथ सोमवार को बाल संत अभिनव अरोड़ा जनपद न्यायालय के एसीजेएम कोर्ट पहुंचे और 7 यूट्यूबर के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी.

रामभद्राचार्य से खा चुके हैं डांट

हाल ही में अभिनव अरोड़ा ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने रामभद्राचार्य की डांट पर बात की थी. अभिनव ने कहा कि वह गुरु हैं. क्या कोई गुरु किसी शिष्य को डांट भी नहीं सकता, क्या आपके गुरु ने आपको कभी नहीं डांटा. गुरु की डांट में भी आशीर्वाद होता है. उन्होंने मुझे आशीर्वाद दिया है. इतना ही नहीं अभिनव ने बाद में रामभद्राचार्य से मिलकर आशीर्वाद लेने का भी दावा किया था. सोशल मीडिया पर फैली खबरों को लेकर अभिनव ने कहा कि उनके खिलाफ आखिर सोशल मीडिया पर गलत बातें क्यों फैलाई जा रहीं हैं. वह इसका विरोध करते हैं.

लॉरेस बिश्नोई गैंग से मिली धमकी

आरोप है कि सोशल मीडिया पर बाल संत अभिनव अरोड़ा को ट्रोल किया जा रहा है. इसके अलावा जान से मारने की धमकी दी जा रही है. उनकी मां का दावा है कि उन्हें लॉरेस बिश्नोई गैंग से अभिनव को जान से मारने की धमकी मिली है. ज्योति अरोड़ा का कहना है कि सभी धमकियां केवल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो के कारण दी जा रही हैं, जिसमें उनके बेटे को एक धार्मिक मंच पर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य के साथ देखा गया था. लॉरेंस बिश्नोई गुट से मिली धमकी के बाद अभिनव अरोड़ा के परिवार ने मथुरा थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

रिश्तों से करियर तक, दिल्ली के युवा ले रहे डिजिटल ज्योतिष का सहारा, 60% सलाह AI ज्योतिषियों से

iMeUsWe के आंकड़ों में खुलासा, 18-35 आयु वर्ग के युवाओं में शादी और रिश्तों से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा; करियर से जुड़े सवाल 17%

1 week ago

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

22 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

11 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

11 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

12 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

13 hours ago