होम / खास खबर / धनतेरस पर PM Modi ने दिया दिवाली गिफ्ट, 50 हजार से ज्यादा लोगों को दी सरकारी नौकरी

धनतेरस पर PM Modi ने दिया दिवाली गिफ्ट, 50 हजार से ज्यादा लोगों को दी सरकारी नौकरी

रोजगार मेला में ज्यादातर ज्वाइनिंग लेटर भारत के डाक विभाग और वित्त मंत्रालय के अंतर्गत दिए जा रहे हैं और इन्हीं जैसे कुछ विभागों में दिए जा रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज धनतेरस के दिन हजारों अभ्यर्थियों को उनके नियुक्ति पत्र यानी ज्वाइनिंग लेटर दे दिए हैं. पीएम मोदी ने इस मौके पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 51,000 से ज्यादा चुने गए कैंडीडेट्स को ज्वाइनिंग लेटर का वितरण कर दिया है. ये नव-नियुक्त अभ्यर्थी अब सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में कार्यरत होंगे. देश के हजारों युवाओं को 40 से ज्यादा स्थानों से इस रोजगार मेला में जोड़ा गया है जिनको सरकारी नौकरी में भर्ती और नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं. 

रोजगार मेला को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोजगार मेला को संबोधित करते हुए कहा कि आज धनतेरस का पर्व है और इस बार दिवाली का पर्व बहुत खास है क्योंकि 500 सालों के बाद प्रभु श्रीराम अयोध्या के अपने भव्य मंदिर में विराजमान हैं. उनके अपने मंदिर में बैठने के बाद इस पहली दिवाली उत्सव का ये आयोजन खास है. केंद्र सरकार की रोजगार मेला पहल के दौरान 2 सालों के सफर में लाखों अभ्यर्थियों को सरकारी विभागों-मंत्रालयों में नौकरी दी जा चुकी है.

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र प्रसाद ने दी अहम जानकारी

22 अक्टूबर 2022 से ये रोजगार मेला कार्यक्रम चलाया जा रहा है और इस मौके पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र प्रसाद ने बताया कि रोजगार मेला के जरिए पीएम मोदी ने एक बटन दबाकर एक साथ 51 हजार से ज्यादा लोगों को सरकारी नौकरी ज्वाइन करने का सफर पूरा कर दिया है. एक साथ इतने लोगों को रोजगार दिलाने का ये शुभ कार्यक्रम आज धनतेरस के दिन पूरा किया जा रहा है.

शॉर्ट फिल्म का किया गया प्रसारण

रोजगार मेला के कार्यक्रम के दौरान एक शॉर्ट फिल्म का ब्राडकास्ट किया गया जिसमें बताया गया कि विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए बीते 10 सालों में रोजगार, स्वरोजागर और स्टार्टअप के जरिए विशाल कार्य किए जा रहे हैं. भारत सरकार में भर्ती की प्रक्रिया को ज्यादा पारदर्शी बनाया जा रहा है और इसी क्रम में देश भर से चुने गए 51 हजार नए नियुक्त किए गए कर्मचारी केंद्र सरकार के अलग-अलग मंत्रालयों और डिपार्टमेंट जैसे राजस्व विभाग, हायर एजूकेशन डिपार्टमेंट, गृह मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय आदि में सरकारी नौकरी ज्वाइन करेंगे.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026

भारत के मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स को यूनेस्को का दर्जा, राजदूत विशाल शर्मा की अहम भूमिका

“मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स ऑफ इंडिया” को यूनेस्को की मान्यता मिलना भारत की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है.

19-February-2026

पर्यावरण से कॉर्पोरेट सफलता तक: 56 वर्षीय सुधीर मिश्रा की पेशेवर विरासत

सुधीर मिश्रा की जीवन यात्रा यह साबित करती है कि स्वयं की दिशा और दृष्टि पेशेवर सफलता और स्थायी विरासत का आधार बनती है.

18-February-2026

विश्वास, साहस और संघर्ष: सुधीर मिश्रा का कानूनी सफर

ग्रामीण कक्षाओं से लेकर सुप्रीम कोर्ट के गलियारों तक, प्रथम पीढ़ी के इस वकील ने दृढ़ विश्वास, साहस और अपने रास्ते पर अडिग आस्था के साथ एक राष्ट्रीय विधि फर्म खड़ी की.

17-February-2026


बड़ी खबरें

मई में 49 लाख बैरल प्रतिदिन पहुंचा भारत का क्रूड आयात, रूस बना सबसे बड़ा सप्लायर

पश्चिम एशिया में जारी तनाव और आपूर्ति संबंधी अनिश्चितताओं के बीच भारत ने अपनी ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए आयात रणनीति में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं.

1 week ago

रिलायंस फैसले की खामोश विरासत: क्या सेबी के लिए अब धोखाधड़ी साबित करना होगा और मुश्किल?

रिलायंस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सही कहा कि किसी नियम का उल्लंघन करना और धोखाधड़ी करना एक ही बात नहीं है. लेकिन सबसे गंभीर मामलों में सबूत के स्तर को ऊंचा उठाते हुए अदालत एक ऐसे सवाल को अनुत्तरित छोड़ गई, जिसका जवाब उसने नहीं दिया: ऐसे बाजार में, जहां गलत काम गुमनाम, इलेक्ट्रॉनिक और बिना किसी स्पष्ट पीड़ित के होता है, एक नागरिक नियामक धोखाधड़ी को साबित कैसे करे?

1 week ago

भारत-अमेरिका ट्रेड डील अंतिम चरण में, 99% बातचीत पूरी; जल्द हो सकता है अंतरिम समझौता: अमेरिकी राजदूत

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा कि पिछले 20 वर्षों में दोनों देशों के बीच वस्तुओं और सेवाओं का द्विपक्षीय व्यापार 20 अरब डॉलर से बढ़कर 220 अरब डॉलर से अधिक हो गया है.

1 week ago

सेमीकंडक्टर सेक्टर में बड़ा दांव, 2035 तक 150 अरब डॉलर की वैल्यू चेन खड़ी करेगा भारत

रिपोर्ट के मुताबिक, अगले एक दशक में 135-180 अरब डॉलर के निवेश और मजबूत सरकारी समर्थन के दम पर देश न केवल अपनी चिप जरूरतों को पूरा कर सकता है, बल्कि वैश्विक सप्लाई चेन में भी अहम भूमिका निभा सकता है.

1 week ago

स्पाइसजेट पर GST विभाग का शिकंजा, रद्द हो सकता है पंजीकरण; 124 करोड़ रुपये की टैक्स मांग

जीएसटी विभाग ने CGST/SGST अधिनियम, 2017 की धारा 62 के तहत कंपनी का प्रोविजनल असेसमेंट किया है. इस आकलन के आधार पर विभिन्न अवधियों के लिए कुल 124 करोड़ 65 लाख 87 हजार 156 रुपये की कर मांग निर्धारित की गई है.

1 week ago