होम / खास खबर / दिवाली के दिन देश के कुछ राज्यों में पटाखों पर लगा बैन, तो कहीं दो घंटे के लिए मिली छूट

दिवाली के दिन देश के कुछ राज्यों में पटाखों पर लगा बैन, तो कहीं दो घंटे के लिए मिली छूट

दिल्‍ली-एनसीआर सहित कई राज्यों में दिवाली के दिन पटाखे जलाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. वहीं, कुछ राज्यों में केवल दो घंटे के लिए आतिशबाजी की अनुमति दी गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

दिवाली के त्यौहार को अब बस चंद दिनों का समय बचा है. 31 अक्टूबर को पूरे भारत में बड़े ही धूमधाम के साथ दिवाली का त्यौहार मनाया जाएगा. वहीं, प्रदूषण के बढ़ते हुए स्तर को देखते हुए  दिल्ली सहित कई राज्‍यों सरकारों ने पटाखों और आतिशबाजी को लेकर गाइडलाइन जारी की हैं. इनमें कुछ राज्यों में पटाखों पर पूरी तरह से बैन गहै, तो कुछ जगह ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति के साथ एक निश्चित समय सीमा भी तय कर दी गई है. इन राज्यों में न सिर्फ पटाखे फोड़ने बल्कि पटाखों के इकट्ठा करने, बेचने या इस्तेमाल करने पर भारी जुर्माना लगाने का भी प्रावधान किया गया है. तो चलिए जानते हैं आपके राज्य में पटाखे जलाने के लिए क्या गाइडलाइन तय की गई है. 

दिल्ली सहित इन चार राज्यों में केवल ग्रीन पटाखों पर छूट

दिल्‍ली-एनसीआर में ठंड की शुरूआत हाेते ही हवा दूषित होने लगती है, जिससे एक्‍यआई लेवल बढ़ जाता है. ऐसे में यहां पटाखों और आतिशबाजी पर पूरी तरह से बैन है. दिल्ली सरकार की पॉल्यूशन कंट्रोल कमिटी की ओर से जारी किए गई आदेश में यह बताया गया है कि 1 जनवरी 2025 तक दिल्ली में पटाखे फोड़ने पर पूरी तरह बैन हैं. केवल ग्रीन पटाखे जलाने पर ही छूट प्रदान की गई है, वो भी दिवाली के दिन 31 अक्टूबर 2024 को रात 8 से 10 बजे कर के लिए ही है. दिल्ली में एयर क्वालिटी के गिरते हुए स्तर को देखते हुए दिल्ली सरकार ने पटाखे फोड़ने पर बैन लगाया है. अगर आप बैन के बावजूद पटाखे फोड़ते हैं, तो पकड़े जाने पर आपके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है. आप पर 200 रुपये का जुर्माना लगाया जा सकता है. तो वहीं 6 महीने की जेल की सजा दी जा सकती है. इसके अलावा महाराष्ट्र, हरियाणा और पश्चिम बंगाल में भी केवल ग्रीन पटाखों पर छूट दी गई है. 

बिहार के चार शहरों में पटाखे बैन
वहीं, बिहार में पटना, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर और गया के शहरी इलाकों में पटाखे आति‍शबाजी जलाने और बेचने पर प्रतिबंध लगाया गया है. सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबि‍क ये चार शहर 'नॉन-अटेनमेंट शहरों' की श्रेणी में आते हैं, जिसका मतलब है कि इन शहरों में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार राष्ट्रीय मानकों के मुताबिक एयर क्‍वालि‍टी खराब है. वहीं, राज्‍य के अन्य शहरों में ग्रीन या इको-फ्रेंडली पटाखे जलाए जा सकेंगे. प्रशासन ने यह फैसला वायु प्रदूषण के स्तर को नियंत्रित रखने के लिए लिया है, ताकि लोगों के स्वास्थ्य पर होने वाले नकारात्मक प्रभाव को कम किया जा सके. 

राजस्थान के एनसीआर रीजन में ग्रीन पटाखे जलाने की छूट
राजस्थान सरकार ने भी आतिशबाजी और पटाखों को लेकर गाइडलाइन जारी की है. यहां एनसीआर रीजन में दिवाली पर दो घंटे तक पर पटाखे फोड़ सकेंगे. इसके अलावा कहां-कहां पटाखा नहीं फोड़ना है, इसे भी दिशा-निर्देश दिए गए है. इस बार लोग सिर्फ दिवाली पर रात 8 बजे से लेकर रात 10 बजे तक ही आतिशबाजी-पटाखे जला सकेंगे. पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से जारी आदेश में अलवर, भरतपुर के अलावा एनसीआर वाले क्षेत्रों में सिर्फ ग्रीन पटाखे से ही आतिशबाजी की जा सकेगी. नियमों का उल्‍लंघन करने पर बिक्री करने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई भी की जाएगी.

झारखंड, कर्नाटक और पंजाब में  दो घंटे के लिए मिली पटाखे जलाने की अनुमति
झारखंड में भी पॉल्‍यूशन कंट्रोल बोर्ड ने दिवाली और छठ के अवसर पर पटाखों-आतिशबाजी के लिए गाइडलाइन जारी की है. दिवाली पर सि‍र्फ रात 8 बजे से रात 10 बजे के बीच समय दिया गया है. छठ पर भी इसी तरह नियम लागू रहेंगे. वहीं, कर्नाटक में भी राज्‍य की कांग्रेस सरकार ने दिवाली के मौके पर सिर्फ दो घंटे पटाखे चलाने की अनुमति‍ दी है. ऐसे ही पंजाब में भी रात 8 से 10 बजे तक पटाखे फोड़ने की अनुमति है. 

तमिलनाडू में इतनी देर के लिए अनुमति

तमिलनाडू प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने पटाखे फोड़ने की अनुमति सुबह 6 से 7 बजे और शाम 7 से 8 बजे तक के लिए प्रदान की है. सामुदायिक आतिशबाज़ी के लिए, ज़िला प्रशासन या स्थानीय कल्याण संघों से अनुमति लेनी होगी. संयुक्त (श्रृंखलाबद्ध) पटाखे फोड़ने से बचना चाहिए. अस्पताल, स्कूल, अदालत, धार्मिक स्थल, और झोपड़ियों जैसे शांत इलाकों में पटाखे नहीं फोड़ने चाहिए. पटाखे फोड़ने से होने वाले वायु प्रदूषण के बारे में जागरूकता फैलाने की जिम्मेदारी राज्य सरकार की है. 

उत्तर प्रदेश में इन नियमों का करना होगा पालन 

उत्तर प्रदेश में पटाखे फोड़ने पर कोई प्रतिबंध नहीं है, लेकिन लोगों को कुछ नियमों का पालन करना होगा. जैसे पटाखे केवल रात 8 बजे से 10 बजे के बीच ही फोड़े जा सकते हैं. शांत क्षेत्रों जैसे अस्पताल, नर्सिंग होम, स्कूल, कोर्ट, और धार्मिक स्थलों से 100 मीटर के दायरे में पटाखे नहीं फोड़े जा सकते. पटाखों की दुकानें आबादी से दूर लगी होनी चाहिए. 


 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

रिश्तों से करियर तक, दिल्ली के युवा ले रहे डिजिटल ज्योतिष का सहारा, 60% सलाह AI ज्योतिषियों से

iMeUsWe के आंकड़ों में खुलासा, 18-35 आयु वर्ग के युवाओं में शादी और रिश्तों से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा; करियर से जुड़े सवाल 17%

1 week ago

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

22 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

11 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

11 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

12 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

13 hours ago