✕

होम / बिजनेस / एयर इंडिया कर्मचारियों पर हुआ सख्त, लीव पर गए इतने कर्मचारियों को किया बर्खास्त

एयर इंडिया कर्मचारियों पर हुआ सख्त, लीव पर गए इतने कर्मचारियों को किया बर्खास्त

एयर इंडिया ने इन कर्मचारियों पर नियमों का हवाला देते हुए एक्शन लिया है. बता दें कि बुधवार को 200 से ज्यादा कर्मचारियों ने एक साथ सिक लीव पर चले गए थे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अचानक सिक लीव पर एक साथ गए तमाम कर्मचारियों के खिलाफ एयर इंडिया एक्‍सप्रेस (Air India Express) ने बड़ा कदम उठाया है और कई कर्मचारियों को टर्मिनेट कर दिया है. कंपनी ने इन कर्मचारियों को ऑपरेशन डिस्टर्ब करने और नियुक्ति शर्तों का उल्लंघन करने के लिए दोषी मानते हुए टर्मिनेट किया है. साथ ही आज से फ्लाइट ऑपरेशन सुचारू रखने और कम से कम कैंसिलेशन के लिए कुछ ही उड़ानें रद्द रखने का फैसला किया है.

एयरलाइन ने लिया एक्शन

एयर इंडिया एयरलाइंस ने अपने कर्मचारियों के खिलाफ एक्शन लेते हुए  25 केबिन क्रू सदस्यों को नौकरी से निकाल दिया है, इसका कारण है कि उन्होंने एक साथ छुट्टी ले ली जिसके चलते हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा है. इसके अलावा ऐसा माना जा रहा है कि आगे एयर इंडिया एयरलाइंस और कर्मचारियों के खिलाफ भी एक्शन ले सकती है और नौकरी से निकाले जाने की संख्या बढ़ने की संभावना है.

200 से ज्यादा कर्मचारियों ने ली थी सिक लीव

आपको बता दें कि एयर इंडिया एक्सप्रेस में काम करने वाले 200 से ज्यादा कर्मचारी बुधवार से ही काम पर नहीं आ रहे हैं. इन सभी कर्मचारियों ने एक साथ पहले सिक लीव अप्लाई की और अपना मोबाइल फोन ऑफ कर लिया. इस वजह से बुधवार को भी विमानों के संचालन में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था. इन कर्मचारियों की बगावत के पीछे का कारण है नौकरी की नई शर्तें. ये सभी कर्मचारी इस नई शर्त का ही विरोध कर रहे हैं. 

कहां लगने जा रही है साउथ एशिया की सबसे बड़ी E-Cycle फैक्ट्री? धोनी ने किया है निवेश

एयरलाइन यात्रियों को दे रहा है सुविधा

यात्रियों को सुविधा देने के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस यात्रियों को दूसरी फ्लाइट का ऑप्शन दे रही है. इसके अलावा एयरलाइन ने रिवाइज्ड फ्लाइट शेड्यूल भी जारी किया है. एयरलाइन ने अपने बयान में कहा कि हम यात्रियों के लिए ग्रुप एयरलाइन्स के साथ वैकल्पिक फ्लाइट्स का भी ऑप्शन दे रहे हैं. हम पूरी कोशिश कर रहे हैं कि यात्री जल्द से जल्द अपने गंतव्य पर पहुंच जाएं. फ्लाइट कैंसिल होने की वजह से एयरपोर्ट पर यात्रियों की भीड़ काफी ज्यादा हो गई हैं. ऐसे में एयरलाइन ने यात्रियों से रिक्वेस्ट किया है कि वह एयरलाइन की वेबसाइट पर 'फ्लाइट स्टेटस' जरूर चेक करें.

यात्री ले सकते हैं पूरा रिफंड

एयर इंडिया एक्सप्रेस यात्रियों को जहां ग्रुप एयरलाइन्स के साथ वैकल्पिक फ्लाइट्स के साथ टिकट रिफंड का भी ऑप्शन दे रही है. यात्री इस नंबर +91 6360012345 पर व्हाट्सएप के जरिये रिफंड का रिकेव्सट दे सकते हैं. इसके अलावा airindiaexpress.com पर भी रिफंड का रिक्वेस्ट दे सकते हैं. एयरलाइन ने बताया कि यात्री को बिना कोई फीस काटे रिफंड मिलेगा.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

7 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

10 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

11 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

11 hours ago

IRDAI के प्रस्तावित सुधारों पर IBAI की चिंता, PM मोदी से कहा- 10 लाख नौकरियों पर पड़ सकता है असर

इंश्योरेंस ब्रोकर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कमीशन कैप और खर्च सीमा में बदलाव टालने की मांग की, 2028 तक मौजूदा व्यवस्था जारी रखने की अपील

14 hours ago

बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

11 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

11 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

7 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

9 hours ago