होम / रियल एस्टेट / Shark Tank India के इस शार्क ने खरीदा आलीशान बंगला, कीमत सुन लग जाएगा झटका

Shark Tank India के इस शार्क ने खरीदा आलीशान बंगला, कीमत सुन लग जाएगा झटका

शार्क टैंक इंडिया सीजन 1 से नजर आ रहे लेंसकार्ट के को-फाउंडर पीयूष बंसल ने एक बड़ी प्रॉपर्टी डील फाइनल की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

यदि आप शार्क टैंक इंडिया (Shark Tank India) देखते हैं, तो पीयूष बंसल (Peyush Bansal) को जानते ही होंगे. नहीं जानते, तो चलिए हम बता देते हैं. पीयूष लेंसकार्ट (Lenskart) के को-फाउंडर हैं और शार्क टैंक इंडिया में सीजन-1 से नजर आ रहे हैं. हालांकि, फिलहाल चर्चा बंसल के इस शो की नहीं हो रही, बल्कि उस प्रॉपर्टी डील की हो रही है जो उन्होंने हाल ही में फाइनल की है. मीडिया रिपोर्ट्स में रियल एस्टेट डेटा एनालिटिक्स फर्म CRE Matrix के हवाले से बताया गया है कि पीयूष बंसल ने दिल्ली में एक आलीशान प्रॉपर्टी में निवेश किया है.

नीति बाग में खरीदा घर
पीयूष बंसल ने दिल्ली के नीति बाग में एक घर खरीदा है, जिसकी कीमत 18 करोड़ रुपए है. दिल्ली में प्रॉपर्टी के दाम वैसे ही काफी ज्यादा हैं और बंसल ने जिस नीति बाग में घर खरीदा है, जो राजधानी के सबसे महंगे इलाकों में शुमार है. बंसल के नाम पर सेल डीड इसी साल 19 मई को हुई थी. शार्क टैंक इंडिया के इस जज ने नए घर के लिए 1.08 करोड़ रुपए की स्टांप ड्यूटी का भुगतान किया है. इस प्रॉपर्टी के एरिया की बात करें, तो यह 469.7 वर्ग मीटर या 5056 वर्ग फीट का है. जबकि प्रॉपर्टी का कुल कवर एरिया 939.4 वर्ग मीटर से 10,111.7 वर्ग फीट के बीच है.  

सबसे महंगी डील में शामिल
रिपोर्ट्स बताती हैं कि पीयूष बंसल ने यह बंगला सुरिंदर सिंह अटवाल नामक व्यक्ति से खरीदा है. बंसल की यह डील, इस वर्ष दिल्ली में हुए बड़े सौदों में से एक है. मार्च में दिल्ली के गोल्फ लिंक्स में भारत के पूर्व अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी की पत्नी वसुधा रोहतगी के नाम पर 160 करोड़ रुपए का बंगला खरीदा गया था, जो 2,160 वर्ग गज में फैला है. इसी तरह, अगस्त में ग्लोबल डेंट ऐड्स की निदेशक रेनू खुल्लर ने निज़ामुद्दीन ईस्ट में 873 वर्ग गज का एक बंगला खरीदा था, जिसकी कीमत करीब 61.70 करोड़ रुपए बताई गई थी.

2010 में शुरू की कंपनी
पीयूष बंसल एंटरप्रेन्योर होने के साथ ही एंजल इन्वेस्टर भी हैं. उन्होंने कई कंपनियों में पैसा लगाया हुआ है. शार्क टैंक इंडिया के जरिए उन्होंने कुछ स्टार्टअप में इन्वेस्टमेंट किया है. बंसल ने लेंसकार्ट की स्थापना 2010 में अमित चौधरी के साथ मिलकर की थी और 2011 में उनके साथ सुमित कपाही भी जुड़ गए. लेंसकार्ट एक मल्टीनेशनल ऑप्टिकल प्रिस्क्रिप्शन आईवियर रिटेल चेन है. सितंबर 2020 तक, लेंसकार्ट के भारत में 40 से अधिक शहरों में 500+ स्टोर थे. नई दिल्ली में इसकी मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी में हर महीने 3 लाख ग्लास तैयार होते हैं. 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव क्वार्टर में कमर्शियल रियल एस्टेट की बदलती तस्वीर, ऑफिस से रिटेल तक लीजिंग में क्यों आती है तेजी?

त्योहारी सीजन में कंपनियां नए ऑफिस, रिटेल स्टोर और बेहतर कमर्शियल लोकेशन पर तेजी से लेती हैं फैसले, 2025 में ऑफिस और रिटेल दोनों सेगमेंट में मजबूत लीजिंग दर्ज

3 days ago

UP-RERA का बड़ा फैसला, नोएडा-गाजियाबाद में ₹472 करोड़ के रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स को मंजूरी

UP-RERA के अनुसार, गाजियाबाद में करीब ₹286 करोड़ की लागत वाली तीन परियोजनाओं को मंजूरी मिली है. इनमें दो कमर्शियल और एक रेसिडेंशियल परियोजना शामिल है.

4 days ago

द्वारका एक्सप्रेसवे ने बदला गुरुग्राम के लग्जरी रियल एस्टेट का नक्शा, 5 साल में 135% बढ़े घरों के दाम

एनारॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, द्वारका एक्सप्रेसवे अब गुरुग्राम के स्थापित लग्जरी इलाकों को दे रहा चुनौती, बेहतर कनेक्टिविटी और प्रीमियम प्रोजेक्ट्स से बढ़ी मांग

1 week ago

घर महंगे होते गए, खरीदारों की रफ्तार थमी, NCR की बिक्री में 27% गिरावट: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली-NCR, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे बाजारों ने कीमतों की इस तेजी में अहम भूमिका निभाई.

22-August-2026

भारत में सीनियर लिविंग का बाजार रफ्तार पकड़ रहा, 2030 तक ₹1 लाख करोड़ के पार पहुंचने का अनुमान

वरिष्ठ नागरिकों की बढ़ती आबादी और आधुनिक, सुरक्षित व हेल्थकेयर सुविधाओं से लैस घरों की मांग बढ़ा रही बाजार का आकार, करीब ₹13,000 करोड़ के निवेश की भी तैयारी

19-August-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

45 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

18 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

16 hours ago