✕

होम / बिजनेस / मौसम के बदले मिजाज ने कैसे मुंबई को बना दिया बेबस, जमीं से आसमां तक थमी आर्थिक राजधानी की रफ्तार?

मौसम के बदले मिजाज ने कैसे मुंबई को बना दिया बेबस, जमीं से आसमां तक थमी आर्थिक राजधानी की रफ्तार?

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई कल मौसम के आगे बेबस नजर आई. तेज आंधी और बारिश से मुंबई कुछ देर के लिए थम गई.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai) के बारे में कहा जाता है कि वो कभी थमती नहीं है, लेकिन सोमवार को बारिश और आंधी के चलते मुंबई कुछ देर के लिए थम गई. लोकल ट्रेनों से लेकर एयर ट्रैफिक तक प्रभावित हुआ. इतना ही नहीं, घाटकोपर पूर्व में आंधी कुछ लोगों का काल भी बन गई. यहां एक अवैध होर्डिंग गिरने से कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई है. होर्डिंग के नीचे करीब 88 लोग दब गए थे, जिनमें से 74 को रेस्क्यू कर निकाल लिया गया. बचाव का काम आज यानी मंगलवार सुबह तक जारी रहा. 

CM ने दिए जांच के आदेश
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश देते हुए मुंबई पुलिस कमिश्नर को मुंबई में अवैध होर्डिग्स के खिलाफ कार्रवाई के लिए भी कहा है. BMC कमिश्नर भूषण गगरानी के अनुसार, यह दुर्घटना घाटकोपर पूर्व के छेड़ा नगर में पेट्रोल पंप के सामने हुई, जहां अवैध होर्डिंग तेज हवा के चलते पेट्रोल पंप की तरफ ही गिर गया. बड़ी संख्या में लोग उसके नीचे नीचे दब गए. मौके पर फायर ब्रिगेड के अलावा NDRF की टीम भी बचाव के लिए पहुंच गई थी. उन्होंने बताया कि बीएमसी ने 13 मई यानी दुर्घटना वाले दिन ही सुबह होर्डिंग हटाने के निर्देश दिए थे. इससे पहले भी कई बार नोटिस जारी किया था, लेकिन होर्डिंग नहीं हटाया गया. डिजास्टर एक्ट के तहत होर्डिंग लगाने वाली कंपनी और परमिशन देने वाली अथॉरिटी के खिलाफ केस दर्ज कराया जाएगा.

इसलिए हवा से गिरा होर्डिंग
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जानलेवा होर्डिंग रेलवे पुलिस कर्मचारी परिसर में लगा था. बीएमसी ने 2 मई 2024 को भी इसे हटाने का नोटिस दिया था, जिसमें सुरक्षा नियमों की अनदेखी की बात कही गई थी. बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) कमिश्नर का कहना है कि नोटिस का कोई जवाब नहीं मिला. BMC कभी 40 X 40 से अधिक ऊंचा और चौड़ा होर्डिंग लगाने की परमिशन नहीं देता, लेकिन यह 120 X 120 का था. इसलिए वह तेज हवा से गिर गया. घाटकोपर में हुए इस हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी दुख जताया है.

थमी लोकल, फ्लाइट्स डायवर्ट
मुंबई में बारिश और आंधी के चलते राजधानी का दिल कही जाने वाली लोकल के पहिये भी थम गए. सोमवार शाम को बेमौसम बरसात और आंधी-तूफान के चलते तीनों रेलवे लाइनों पर ट्रेनें काफी देर तक रुक रहीं. ठाणे के पास ओवर हेड इक्विपमेंट (ओएचई) मास्ट के मुड़ जाने से ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित रही. इसी तरह, पश्चिम रेलवे पर भी ग्रांट रोड के पास भी सिग्नल फेल होने से ट्रेनें प्रभावित हुईं. उधर, हवाई उड़ानों पर भी मौसम की मार पड़ी. तेज आंधी के चलते करीब 66 मिनट तक छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयपोर्ट पर एयर ट्रैफिक अस्थायी तौर पर रोकना पड़ा. इतना ही नहीं, 15 फ्लाइट्स को डायवर्ट भी किया गया. आज मुंबई का मौसम साफ रहने का अनुमान जताया गया है.


टैग्स मुंबई
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक पर Fairfax का होगा नियंत्रण, ₹52,878 करोड़ की डील को कैबिनेट की हरी झंडी

प्रस्तावित शर्तों के मुताबिक, IDBI बैंक की हिस्सेदारी बिक्री का सौदा मार्च 2027 तक पूरा होने की उम्मीद है. हालांकि, इसकी अंतिम प्रक्रिया संबंधित मंजूरियों और नियामकीय आवश्यकताओं पर निर्भर करेगी.

39 minutes ago

केनरा बैंक का मुनाफा 8.4% बढ़कर ₹5,175 करोड़, शेयर में तेजी

बैंक की ओर से स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक, सितंबर तिमाही में कुल आय सालाना आधार पर 6.04% बढ़कर ₹40,931 करोड़ हो गई.

7 hours ago

ईंधन महंगा, खाद्य वस्तुओं पर दबाव; चार साल बाद थोक महंगाई 11% के पार

सितंबर के थोक महंगाई के आंकड़े संशोधित सूचकांक सीरीज के तहत जारी किए गए हैं. इस सीरीज में 2022-23 को आधार वर्ष बनाया गया है, ताकि अर्थव्यवस्था में हो रहे बदलावों को बेहतर तरीके से शामिल किया जा सके.

7 hours ago

सितंबर में FII ने दो महीने की खरीदारी का 84% बेचा, वित्तीय क्षेत्र में हुए न्यूट्रल

घरेलू म्यूचुअल फंड में निवेश 25% बढ़कर ₹59,200 करोड़ पहुंचा, सितंबर में निफ्टी 50 में 6.1% की गिरावट

8 hours ago

पीएम गतिशक्ति के तहत ₹20.23 लाख करोड़ की 400 परियोजनाएं मंजूरी के लिए विचाराधीन

सड़क, रेलवे समेत कई बुनियादी ढांचा क्षेत्रों की परियोजनाओं का आकलन कर रहा नेटवर्क प्लानिंग ग्रुप, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर 58 केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों समेत सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों का डेटा उपलब्ध

8 hours ago


बड़ी खबरें

ईंधन महंगा, खाद्य वस्तुओं पर दबाव; चार साल बाद थोक महंगाई 11% के पार

सितंबर के थोक महंगाई के आंकड़े संशोधित सूचकांक सीरीज के तहत जारी किए गए हैं. इस सीरीज में 2022-23 को आधार वर्ष बनाया गया है, ताकि अर्थव्यवस्था में हो रहे बदलावों को बेहतर तरीके से शामिल किया जा सके.

7 hours ago

YAAP Digital में नेतृत्व परिवर्तन, अंजन रॉय बने चेयरमैन, मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO

राज नायक ने स्वास्थ्य संबंधी कारणों से दिया इस्तीफा, कंपनी ने तत्काल प्रभाव से अंजन रॉय को सौंपी जिम्मेदारी

6 hours ago

IDBI बैंक पर Fairfax का होगा नियंत्रण, ₹52,878 करोड़ की डील को कैबिनेट की हरी झंडी

प्रस्तावित शर्तों के मुताबिक, IDBI बैंक की हिस्सेदारी बिक्री का सौदा मार्च 2027 तक पूरा होने की उम्मीद है. हालांकि, इसकी अंतिम प्रक्रिया संबंधित मंजूरियों और नियामकीय आवश्यकताओं पर निर्भर करेगी.

39 minutes ago

केनरा बैंक का मुनाफा 8.4% बढ़कर ₹5,175 करोड़, शेयर में तेजी

बैंक की ओर से स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक, सितंबर तिमाही में कुल आय सालाना आधार पर 6.04% बढ़कर ₹40,931 करोड़ हो गई.

7 hours ago

बॉम्बे रेयॉन: प्रमोटर परिवार का समानांतर साम्राज्य

बॉम्बे रेयॉन पर ₹7,358 करोड़ का सार्वजनिक धन बकाया रहते हुए कंपनी का अंत हो गया. तारापुर में एक समानांतर कपड़ा साम्राज्य अब भी चल रहा है. क्या बॉम्बे रेयॉन के कर्जदाताओं, परिसमापक और जांच एजेंसियों को इसकी जानकारी है?

10 hours ago