✕

होम / बिजनेस / आज किन शेयरों से करें प्यार और किन से बनाएं दूरी, एक नजर में देख लें ये लिस्ट पूरी

आज किन शेयरों से करें प्यार और किन से बनाएं दूरी, एक नजर में देख लें ये लिस्ट पूरी

जिस तरह से चौथे चरण की वोटिंग ने नेताओं के चेहरे पर मुस्कान बिखेर दी, वैसे ही बाजार में तेजी से निवेशक भी मुस्कुरा दिए.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) के लिए कल का दिन उतार-चढ़ाव के नाम रहा. कारोबार शुरू होने के साथ ही बाजार लाल निशान पर पहुंच गया. ऐसा लग रहा था कि बाजार बंद होने तक सेंसेक्स और निफ्टी बड़ा गोता लगा लेंगे, लेकिन आखिरी समय में मार्केट तेजी लौटी. भले ही तेजी गिरावट के अनुपात में न रही हो, मगर बाजार लाल रंग की गिरफ्त से बाहर निकलने में कामयाब रहा. खासतौर पर HDFC बैंक, ICICI बैंक और TCS जैसे दिग्गज शेयरों में अंतिम दौर की लिवाली आने से बाजार को मजबूती मिली. कारोबार की समाप्ति पर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 111.66 अंकों की बढ़त के साथ 72,776.13 पर बंद हुआ. इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 48.85 अंक चढ़कर 22,104.05 पर पहुंच गया.

ये हैं तेजी और गिरावट के संकेत वाले Stocks 
अब जानते हैं कि MACD ने आज के लिए क्या संकेत दिए हैं. मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) की मानें, तो Aurobindo Pharma, Dr Lal Pathlabs, Colgate-Palmolive और Esab India में आज तेजी देखने को मिल सकती है. जाहिर है, यदि आप इन शेयरों पर दांव लगाते हैं और MACD के अनुमान स्वरूप इनमें उछाल आता है, तो आप मुनाफा कमाने की स्थिति में पहुंच जाएंगे. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि स्टॉक मार्केट में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श जरूर कर लें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है. MACD ने कुछ शेयरों में मंदी के संकेत भी दिए हैं. Amber Enterprises, Kaveri Seed Company, Mrs.Bectors Food Specialities और Deepak Nitrite में आज गिरावट देखने को मिल सकती है. 

मजबूत खरीदारी और बिकवाली के दबाव वाले Stocks  
चलिए अब उन शेयरों के बारे में भी जान लेते हैं, जिनमें मजबूत खरीदारी दिखाई दे रही है. Tejas Networks, ABB India, Siemens, Polycab India, Hindustan Zinc, Hindustan Zinc, Cummins India और Aurobindo Pharma कुछ ऐसे ही शेयर हैं. तेजस नेटवर्क के शेयर कल करीब 9 प्रतिशत की रफ्तार से भागे हैं. 1,215 रुपए के भाव पर मिल रहा ये शेयर बीते 5 सत्रों में 14.63% का रिटर्न दे चुका है. इसी तरह, ABB India Ltd के शेयर कल यानी सोमवार को करीब 12 प्रतिशत उछलकर 7,998.95 रुपए पर पहुंच गए थे. उधर बिकवाली के दबाव वाले शेयरों की सूची आज भी लंबी है. इसमें Clean Science & Technology, CCL Products, LTIMindtree, Anupam Rasayan India, Bata India और KRBL शामिल हैं. लिहाजा इन शेयरों में काफी सोच-विचार के निवेश करें.


(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).


टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक पर Fairfax का होगा नियंत्रण, ₹52,878 करोड़ की डील को कैबिनेट की हरी झंडी

प्रस्तावित शर्तों के मुताबिक, IDBI बैंक की हिस्सेदारी बिक्री का सौदा मार्च 2027 तक पूरा होने की उम्मीद है. हालांकि, इसकी अंतिम प्रक्रिया संबंधित मंजूरियों और नियामकीय आवश्यकताओं पर निर्भर करेगी.

39 minutes ago

केनरा बैंक का मुनाफा 8.4% बढ़कर ₹5,175 करोड़, शेयर में तेजी

बैंक की ओर से स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक, सितंबर तिमाही में कुल आय सालाना आधार पर 6.04% बढ़कर ₹40,931 करोड़ हो गई.

7 hours ago

ईंधन महंगा, खाद्य वस्तुओं पर दबाव; चार साल बाद थोक महंगाई 11% के पार

सितंबर के थोक महंगाई के आंकड़े संशोधित सूचकांक सीरीज के तहत जारी किए गए हैं. इस सीरीज में 2022-23 को आधार वर्ष बनाया गया है, ताकि अर्थव्यवस्था में हो रहे बदलावों को बेहतर तरीके से शामिल किया जा सके.

7 hours ago

सितंबर में FII ने दो महीने की खरीदारी का 84% बेचा, वित्तीय क्षेत्र में हुए न्यूट्रल

घरेलू म्यूचुअल फंड में निवेश 25% बढ़कर ₹59,200 करोड़ पहुंचा, सितंबर में निफ्टी 50 में 6.1% की गिरावट

8 hours ago

पीएम गतिशक्ति के तहत ₹20.23 लाख करोड़ की 400 परियोजनाएं मंजूरी के लिए विचाराधीन

सड़क, रेलवे समेत कई बुनियादी ढांचा क्षेत्रों की परियोजनाओं का आकलन कर रहा नेटवर्क प्लानिंग ग्रुप, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर 58 केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों समेत सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों का डेटा उपलब्ध

8 hours ago


बड़ी खबरें

ईंधन महंगा, खाद्य वस्तुओं पर दबाव; चार साल बाद थोक महंगाई 11% के पार

सितंबर के थोक महंगाई के आंकड़े संशोधित सूचकांक सीरीज के तहत जारी किए गए हैं. इस सीरीज में 2022-23 को आधार वर्ष बनाया गया है, ताकि अर्थव्यवस्था में हो रहे बदलावों को बेहतर तरीके से शामिल किया जा सके.

7 hours ago

YAAP Digital में नेतृत्व परिवर्तन, अंजन रॉय बने चेयरमैन, मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO

राज नायक ने स्वास्थ्य संबंधी कारणों से दिया इस्तीफा, कंपनी ने तत्काल प्रभाव से अंजन रॉय को सौंपी जिम्मेदारी

6 hours ago

IDBI बैंक पर Fairfax का होगा नियंत्रण, ₹52,878 करोड़ की डील को कैबिनेट की हरी झंडी

प्रस्तावित शर्तों के मुताबिक, IDBI बैंक की हिस्सेदारी बिक्री का सौदा मार्च 2027 तक पूरा होने की उम्मीद है. हालांकि, इसकी अंतिम प्रक्रिया संबंधित मंजूरियों और नियामकीय आवश्यकताओं पर निर्भर करेगी.

39 minutes ago

केनरा बैंक का मुनाफा 8.4% बढ़कर ₹5,175 करोड़, शेयर में तेजी

बैंक की ओर से स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक, सितंबर तिमाही में कुल आय सालाना आधार पर 6.04% बढ़कर ₹40,931 करोड़ हो गई.

7 hours ago

बॉम्बे रेयॉन: प्रमोटर परिवार का समानांतर साम्राज्य

बॉम्बे रेयॉन पर ₹7,358 करोड़ का सार्वजनिक धन बकाया रहते हुए कंपनी का अंत हो गया. तारापुर में एक समानांतर कपड़ा साम्राज्य अब भी चल रहा है. क्या बॉम्बे रेयॉन के कर्जदाताओं, परिसमापक और जांच एजेंसियों को इसकी जानकारी है?

10 hours ago