होम / पॉलिटिकल एनालिसिस / मनोहर लाल खट्टर ने दिया इस्‍तीफा, फिर मिलेगी कमान या नये चेहरे का होगा ऐलान!

मनोहर लाल खट्टर ने दिया इस्‍तीफा, फिर मिलेगी कमान या नये चेहरे का होगा ऐलान!

दरअसल बीजेपी और जेजेपी के बीच लोकसभा चुनाव को लेकर शीट शेयरिंग का फार्मूला तय नहीं हो पा रहा है. हालात ऐसे हैं कि चार साल पुरान ये गठबंधन टूट की कगार पर पहुंच चुका है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

हरियाणा में बीजेपी सरकार के मौजूूूदा मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस्‍तीफा दे दिया है. मनोहर लाल खटटर ने अपना इस्‍तीफा राज्‍यपाल को सौंप दिया है. हरियाणा में आज ही नए मुख्‍यमंत्री शपथ भी लेंगे. इससे पहले हरियाणा में बीजेपी और जेजेपी के बीच पिछले चार साल से चला आ रहा गठबंधन भी टूटने की कगार पर पहुंच चुका है.हालांकि इसका ऐलान होना बाकी है.  पार्टी की ओर से महासचिव तरुण चुग, अर्जुन मुंडा को इन हालातों के बीच पर्यवेक्षक बनाकर चंडीगड़ रवाना किया जा चुका है. वहीं बीजेपी के विधायक दल की बैठक शुरू हो चुकी है. .  

आज ही होगा सरकार का शपथ ग्रहण

मनोहर लाल खट्टर ने आज राजभवन जाकर इस्‍तीफा दे दिया है. हालांकि अभी तक ये तय नहीं हो पाया है कि मनोहर लाल को एक बार फिर मौका मिलेगा या कोई नया शख्स हरियाणा का सीएम बनेगा. हालांकि मीडिया रिपोर्टस के अनुसार आज ही नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जा सकता है. वहीं कांग्रेस पार्टी ने अपने सभी विधायकों को दिल्‍ली बुला लिया है. 

पूरी 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी बीजेपी 
बीजेपी और जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के बीच सीट शेयरिंग को लेकर पिछले लंबे समय से बातचीत तो चल रही है लेकिन बात बन नहीं बन पा रही है. उसी शीट शेयरिंग का फार्मूला तय न होने के कारण दोनों पार्टियों के रिश्‍ते अलग होने की कगार पर पहुंच गए हैं. भारतीय जनता पार्टी ने जेजेपी को साथ लिए बिना सरकार बनाने की तैयारी कर ली है. जेजेपी बीजेपी से 1 से 2 सीटों की मांग कर रही है जबकि बीजेपी सभी 10 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है. हरियाणा बीजेपी भी इस गठबंधन के पक्ष में नहीं है. 

हरियाणा में किस पार्टी के पास हैं कितनी सीटें
मौजूदा समय में हरियाणा विधानसभा में बीजेपी के पास 41 विधायक हैं जबकि जेजेपी के पास 10 सीटें हैं और कांग्रेस के पास 30 सीटें हैं. यही नहीं 7 निर्दलीय, गोपाल कांडा की पार्टी के पास 1 सीट है. अगर जेजेपी से गठबंधन टूट जाता है तो ऐसे में बीजेपी के पास 41 और 6 निर्दलीय मिलाकर गोपाल कांडा की पार्टी का समर्थन है, जिससे उसके पास मैजिकल नंबर हो जाएगा और वो आसानी से सरकार बना सकती है. 

ये भी पढ़ें: एक तस्वीर से शुरू हो गया कयासों का दौर, क्या वाकई चिप कारोबार में उतर रहे हैं
 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

1 day ago

शंघाई सहयोग संगठन में मोदी-पेजेशकियन की मुलाकात, ईरान के साथ भारत की कूटनीति पर टिकी नजर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से मुलाकात की.

31-August-2026

‘जायंट किलर’ स्मृति ईरानी की BJP में दमदार वापसी, राष्ट्रीय महामंत्री की मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नबीन की टीम में 8 राष्ट्रीय महामंत्रियों में शामिल स्मृति ईरानी, 2027 यूपी विधानसभा चुनाव से पहले अहम भूमिका में नजर आएंगी

18-August-2026

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे-स्मृति ईरानी समेत इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नवीन ने की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा, 13 उपाध्यक्ष और 8 महासचिव शामिल

17-August-2026

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

31-July-2026


बड़ी खबरें

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

1 hour ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

11 minutes ago

सरकार ने वाणिज्यिक कोयला खदानों की 16वीं नीलामी शुरू की, 9 राज्यों के 25 ब्लॉक शामिल

2020 में निजी क्षेत्र की भागीदारी शुरू होने के बाद अब तक 147 कोयला खदानों की नीलामी, छह पहले आवंटित खदानों के लिए विकास एवं उत्पादन समझौते भी हुए.

23 minutes ago

टाटा संस लिस्टिंग पर टाटा ट्रस्ट्स की असहमति, दूसरे विकल्प तलाशने का फैसला

17 सितंबर को हुई टाटा संस के निदेशक मंडल की बैठक में टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल एन. टाटा ने समूह की एक सदी से अधिक पुरानी संरचना को बनाए रखने के पक्ष में ट्रस्ट्स का रुख दोहराया.

58 minutes ago

ICICI प्रूडेंशियल लाइफ के टर्म प्लान कारोबार में 53.89% की वृद्धि, दावा निपटान अनुपात 99.3%: रिपोर्ट

31 मार्च 2026 तक दिल्ली में 3.69 लाख लोगों को बीमा सुरक्षा, बीमित राशि ₹1.30 लाख करोड़; कंपनी ने पिछले सात साल में ग्राहकों को ₹6,087 करोड़ के लाभ दिए.

33 minutes ago