होम / पॉलिटिकल एनालिसिस / कांग्रेस नेत्री राधिका खेड़ा और अभिनेता शेखर सुमन BJP में शामिल, करोडों के मालिक हैं सुमन

कांग्रेस नेत्री राधिका खेड़ा और अभिनेता शेखर सुमन BJP में शामिल, करोडों के मालिक हैं सुमन

अभिनेता शेखर सुमन और कांग्रेस की नेता राधिका खेड़ा भाजपा में शामिल हो गए. राधिका खेड़ा ने दो दिन पहले ही कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता व मशहूर टेलीवीजन एंकर शेखर सुमन और कांग्रेस की नेशनल मीडिया कॉर्डिनेटर राधिका खेड़ा आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए. दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में दोनों ने बीजेपी की सदस्यता ली. बता दें, राधिका खेड़ा ने दो दिन पहले ही कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद से उनके बीजेपी में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे थे. वहीं, शेखर सुमन 2009 में कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं. कांग्रेस ने शेखर सुमन को 2009 में पटना साहिब निर्वाचन क्षेत्र से अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा कि खिलाफ मैदान में उतारा था. हालांकि, वह भारी अंतर से चुनाव हार गए थे.

पॉलिटिक्स में दोबारा सक्रिय हुए शेखर सुमन

बॉलीवुड एक्टर शेखर सुमन अब पॉलिटिक्स में दोबारा सक्रिय हो गए हैं. एक्टर कांग्रेस का हाथ छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं. उन्होंने आज मंगलवार को नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी में ज्वॉइन कर ली है. लोकसभा चुनाव के लिए मतदान पहले से शेखर सुमन ने बीजेपी पार्टी में एंट्री ले ली है. दूसरी ओर दिग्गज एक्टर संजय लीला भंसाली की ड्रामा-सीरीज 'हीरामंडी' को लेकर भी पॉपुलैरिटी बटोर रहे हैं. लंबे समय से फिल्मों से गायब शेखर सुमन इंडस्ट्री के अमीर कलाकारों में शामिल हैं. एक्टर करोड़ों की संपत्ति और लग्जरी गाड़ियों के मालिक हैं.

30 फिल्में और TV शोज में किया काम

शेखर सुमन टीवी और बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर हैं. उन्होंने अपने करियर में माधुरी दीक्षित से लेकर रेखा के साथ स्क्रीन साझा की है. एक्टर ने फिल्मों से लेकर टीवी शोज में शानादर काम किया है. उन्हें दर्शकों ने देख भाई देख शो में काफी पसंद किया था. इसके अलावा एक्टर का चैट शो मूवर्स एंड शेकर्स भी काफी हिट रहा था. दूसरी फिल्मों में उनकी कॉमिक टाइमिंग को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया था. बॉलीवुड करियर में शेखर सुमन करीब 30 फिल्मों में काम कर चुके हैं. 

20 करोड़ संपत्ति के मालिक हैं शेखर सुमन

मीाडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शेखर सुमन के पास करीब 20 करोड़ से ज्यादा संपत्ति है. वहीं एक्टर मोटर बाइक और लग्जरी गाड़ियों के भी शौकीन है. उनके कार कलेक्शन में स्पोर्ट्स बाइक से लेकर मर्सिडीज बेंज तक है. उनके पास मुंबई में एक आलीशान बंगला भी है. सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग के बाद शेखर सुमन ने अपने आलीशान घर की तस्वीरें साझा की थीं.

राधिका खेड़ा भी भाजपा में हुईं शामिल

कांग्रेस की मीडिया विभाग की पूर्व राष्ट्रीय समन्वयक राधिका खेड़ा भी बीजेपी में शामिल हो गईं. राधिका खेड़ा दो दिन पहले ही अपने साथ छत्तीसगढ़ में कथित तौर पर दुर्व्यवहार किए जाने और साजिश का आरोप लगाते हुए कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दिया था. उनका दावा है कि उन्होंने यह मुद्दा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के समक्ष उठाया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

9 hours ago

शंघाई सहयोग संगठन में मोदी-पेजेशकियन की मुलाकात, ईरान के साथ भारत की कूटनीति पर टिकी नजर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से मुलाकात की.

31-August-2026

‘जायंट किलर’ स्मृति ईरानी की BJP में दमदार वापसी, राष्ट्रीय महामंत्री की मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नबीन की टीम में 8 राष्ट्रीय महामंत्रियों में शामिल स्मृति ईरानी, 2027 यूपी विधानसभा चुनाव से पहले अहम भूमिका में नजर आएंगी

18-August-2026

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे-स्मृति ईरानी समेत इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नवीन ने की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा, 13 उपाध्यक्ष और 8 महासचिव शामिल

17-August-2026

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

31-July-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

9 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

37 minutes ago

टाटा संस की लिस्टिंग को बोर्ड की मंजूरी, चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन

टाटा संस के बोर्ड की गुरुवार को करीब तीन घंटे तक बैठक हुई. बैठक में कंपनी की लिस्टिंग और चेयरमैन के कार्यकाल से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई. बोर्ड की मंजूरी के बाद टाटा संस के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है.

1 hour ago

नए UPI MDR से छोटे कारोबारियों का रुख फिर नकदी की ओर हो सकता है: GTRI

15 अक्टूबर से लागू होने वाले नए MDR ढांचे में 2,000 रुपये से अधिक के पात्र UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर 0.4 फीसदी शुल्क लगेगा. GTRI का कहना है कि कम मार्जिन पर काम करने वाले छोटे कारोबारियों के भुगतान व्यवहार पर इसका असर पड़ सकता है.*

1 hour ago

Modi@76: मेक इन इंडिया से ‘मेड फॉर द वर्ल्ड’ तक, भारत के मैन्युफैक्चरिंग के अगले अध्याय की कमान संभालेंगे MSMEs

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के इस विशेष अवसर पर, पिछले एक दशक में भारत की अर्थव्यवस्था और औद्योगिक परिदृश्य में आए बदलावों को देखना जरूरी है.

2 hours ago