होम / पॉलिटिकल एनालिसिस / दुश्मन न करे दोस्त ने वो...अब इन नेताओं ने बढ़ाई कांग्रेस की परेशानी, बयानों पर मच गया बवाल

दुश्मन न करे दोस्त ने वो...अब इन नेताओं ने बढ़ाई कांग्रेस की परेशानी, बयानों पर मच गया बवाल

कांग्रेस लीडर राहुल गांधी 'अपनों' की बयानबाजी से खासे परेशान होंगे, क्योंकि ये बयानबाजी पार्टी को भारी पड़ सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) के बीच कांग्रेस नेता अपने अजीबोगरीब बयानों से पार्टी की मुश्किलें बढ़ा रहे हैं. यह जानते हुए भी कि इस बार के चुनाव में पार्टी के लिए अच्छा प्रदर्शन कितना जरूरी है, कांग्रेस नेताओं की विवादित बयानबाजी जारी है. सैम पित्रोदा के बाद कांग्रेस की मुश्किल बढ़ाने का जिम्मा अब मणिशंकर अय्यर (Mani Shankar Aiyar) ने उठा लिया है और इसमें कांतिलाल भूरिया (Kantilal Bhuria) उनका बराबर से साथ दे रहे हैं. मणिशंकर अय्यर ने एक इंटरव्यू में कहा है कि भारत को चाहिए कि वो पाकिस्तान को इज्जत दे. हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि उसके पास भी परमाणु बम है. वहां कोई सिरफिरा आया तो हम पर इसका इस्तेमाल कर सकता है.

बात तो करनी चाहिए 
पाकिस्तान के प्रति मणिशंकर अय्यर के इस प्रेम को भाजपा ने लपक लिया है. पार्टी यह साबित करने में जुट गो है कि कांग्रेस नेता भले ही भारत में रहते हैं, लेकिन उनके दिल में पाकिस्तान बसता है. चुनावी पंडितों का मानना है कि अय्यर का बयान कांग्रेस को नुकसान पहुंचा सकता है. अय्यर ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में आगे कहा- मुझे समझ नहीं आता कि नरेंद्र मोदी सरकार ये क्यों कहती है कि हम पाकिस्तान से बात नहीं करेंगे. हमें यह समझना जरूरी है कि आतंकवाद को खत्म करने के लिए चर्चा आवश्यक है. अन्यथा, पाकिस्तान सोचेगा कि भारत अहंकार के साथ हमें दुनिया में छोटा दिखा रहा है. ऐसे में पाकिस्तान में कोई भी पागल परमाणु बम का इस्तेमाल भारत पर कर सकता है. पाकिस्तान भी एक संप्रभु राष्ट्र है. उसकी भी इज्जत है. उसकी इज्जत कायम रखते हुए जितनी कड़ी बात करनी है करो, लेकिन बात तो करो.

2 पत्नियों पर 2 लाख
उधर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया ने भी विवादित बयान दे डाला है. दरअसल, मध्य प्रदेश की रतलाम लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार भूरिया ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए जारी कांग्रेस के न्याय पत्र में शामिल महालक्ष्मी योजना का जिक्र किया, जिसके तहत हर गरीब महिला के खाते में एक लाख रुपए देने का वादा किया गया है. भूरिया ने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि जिनकी दो पत्नियां होंगी उन्हें दो लाख रुपए मिलेंगे. उन्होंने आगे कहा कि 13 मई को कांग्रेस के नेता, कार्यकर्ता और एक-एक माता-बहनों को आगे लाओ. हमारे घोषणापत्र के अनुसार, हर महिला के खाते में एक-एक लाख रुपए जमा होगा. सभी घर की महिलाओं को एक-एक लाख मिलेंगे, मालूम है कि नहीं है? जिनकी दो पत्नियां हैं उन्हें दो लाख मिलेंगे. इसके बाद भूरिया मुस्कुराने लगे. इस दौरान मंच पर दिग्विजय सिंह और जीतू पटवारी भी मौजूद थे.

पित्रोदा बढ़ा चुके हैं परेशानी
इससे पहले, ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष रहे सैम पित्रोदा के बयानों ने भी कांग्रेस की मुश्किलों में इजाफा कर दिया था. पहले उन्होंने विरासत टैक्स की वकालत की थी और फिर दक्षिण भारतीयों को अफ्रीकी जैसा दिखने वाला बताया था. बीजेपी ने पित्रोदा के दोनों ही बयानों को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि कांग्रेस नेता चमड़े का रंग देखकर देश के लोगों को बांट रहे हैं. हालांकि, इसके कुछ घंटे बाद ही पित्रोदा ने कांग्रेस ओवरसीज प्रेसीडेंट पद से इस्तीफा दे दिया.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

9 hours ago

शंघाई सहयोग संगठन में मोदी-पेजेशकियन की मुलाकात, ईरान के साथ भारत की कूटनीति पर टिकी नजर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से मुलाकात की.

31-August-2026

‘जायंट किलर’ स्मृति ईरानी की BJP में दमदार वापसी, राष्ट्रीय महामंत्री की मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नबीन की टीम में 8 राष्ट्रीय महामंत्रियों में शामिल स्मृति ईरानी, 2027 यूपी विधानसभा चुनाव से पहले अहम भूमिका में नजर आएंगी

18-August-2026

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे-स्मृति ईरानी समेत इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नवीन ने की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा, 13 उपाध्यक्ष और 8 महासचिव शामिल

17-August-2026

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

31-July-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

9 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

37 minutes ago

टाटा संस की लिस्टिंग को बोर्ड की मंजूरी, चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन

टाटा संस के बोर्ड की गुरुवार को करीब तीन घंटे तक बैठक हुई. बैठक में कंपनी की लिस्टिंग और चेयरमैन के कार्यकाल से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई. बोर्ड की मंजूरी के बाद टाटा संस के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है.

1 hour ago

नए UPI MDR से छोटे कारोबारियों का रुख फिर नकदी की ओर हो सकता है: GTRI

15 अक्टूबर से लागू होने वाले नए MDR ढांचे में 2,000 रुपये से अधिक के पात्र UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर 0.4 फीसदी शुल्क लगेगा. GTRI का कहना है कि कम मार्जिन पर काम करने वाले छोटे कारोबारियों के भुगतान व्यवहार पर इसका असर पड़ सकता है.*

1 hour ago

Modi@76: मेक इन इंडिया से ‘मेड फॉर द वर्ल्ड’ तक, भारत के मैन्युफैक्चरिंग के अगले अध्याय की कमान संभालेंगे MSMEs

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के इस विशेष अवसर पर, पिछले एक दशक में भारत की अर्थव्यवस्था और औद्योगिक परिदृश्य में आए बदलावों को देखना जरूरी है.

2 hours ago