होम / पॉलिटिकल एनालिसिस / Gadkari के मन की बात से लाखों लोगों का मिलेगा मन, ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर की टीस भी झलकी

Gadkari के मन की बात से लाखों लोगों का मिलेगा मन, ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर की टीस भी झलकी

अपनी बातों को स्पष्टता से रखने के लिए विख्यात केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कुछ ऐसा कहा है, जिससे अधिकांश लोग सहमत होंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

केंद्रीय सड़क परिवहन और राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) अपने काम के लिए पहचाने जाते हैं. फिजूल की बयानबाजी के बजाए उनका फोकस अपने लक्ष्य पर रहता है और यही वजह है कि उनके कार्यकाल में कई क्रांतिकारी योजनाएं परवान चढ़ चुकी हैं. हालांकि, गडकरी को शायद कहीं न कहीं लगता है कि अच्छे कामों के लिए उनकी इतनी सराहना नहीं होती, जितनी होनी चाहिए. इसलिए उन्होंने एक कार्यक्रम में जो कुछ कहा वो अब बहस का विषय बन गया है. उन्होंने कहा कि अच्छे काम करने वाले को कभी सम्मान नहीं मिलता. 

मतभेद होने चाहिए, मनभेद नहीं
नितिन गडकरी ने अवसरवादी नेताओं के सत्ताधारी दल से जुड़े रहने की इच्छा पर चिंता जताते हुए कहा कि विचारधारा में इस तरह की गिरावट लोकतंत्र के लिए अच्छी बात नहीं है. उन्होंने कहा कि ऐसे भी नेता हैं, जो अपनी विचारधारा पर दृढ़ हैं लेकिन उनकी संख्या धीरे-धीरे घट रही है. केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा है कि आज हमारी समस्या नेताओं के बीच मतभेद नहीं, बल्कि विचारों की शून्यता है. अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए कहा कि उन्होंने कहा कि मैंने अटल बिहारी वाजपेयी से सीखा है कि नेताओं के बीच मतभेद होना चाहिए यह अच्छा है, लेकिन मनभेद नहीं होना चाहिए.

ये भी पढ़ें - देश में पहली बार इस राज्‍य ने बनेगा लिव इन रिलेशनशिप को लेकर कानून, ये होगा अनिवार्य 

बुरे काम की सजा नहीं मिलती
किसी का नाम लिए बिना नितिन गडकरी ने कहा कि मैं हमेशा मजाक में कहता हूं कि चाहे किसी भी पार्टी की सरकार हो, एक बात तय है कि जो अच्छा काम करता है उसे कभी सम्मान नहीं मिलता और जो बुरा काम करता है उसे कभी सजा नहीं मिलती. गडकरी के मन की ये बात निश्चित तौर पर लाखों लोगों के मन से भी मेल खाती होगी, क्योंकि अमूमन लोगों की यही शिकायत रहती है कि अच्छा काम करने के बावजूद उन्हें वो सम्मान नहीं मिलता जिसके वह हकदार हैं. BJP लीडर ने यह भी कहा कि हमारी बहस और चर्चाओं में मतभेद हमारी समस्या नहीं है. समस्या विचारों की कमी है. ऐसे लोग भी हैं जो अपनी विचारधारा को लेकर दृढ़ हैं, लेकिन इस तरह के लोगों की संख्या अब घट रही है. विचारधारा में आ रही गिरावट लोकतंत्र के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

12 hours ago

शंघाई सहयोग संगठन में मोदी-पेजेशकियन की मुलाकात, ईरान के साथ भारत की कूटनीति पर टिकी नजर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से मुलाकात की.

31-August-2026

‘जायंट किलर’ स्मृति ईरानी की BJP में दमदार वापसी, राष्ट्रीय महामंत्री की मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नबीन की टीम में 8 राष्ट्रीय महामंत्रियों में शामिल स्मृति ईरानी, 2027 यूपी विधानसभा चुनाव से पहले अहम भूमिका में नजर आएंगी

18-August-2026

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे-स्मृति ईरानी समेत इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नवीन ने की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा, 13 उपाध्यक्ष और 8 महासचिव शामिल

17-August-2026

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

31-July-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

12 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

1 hour ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

1 hour ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

2 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

3 hours ago