होम / पॉलिटिकल एनालिसिस / राम मंदिर को 'बेकार का' कहने वाले Ram Gopal Yadav को कितना जानते हैं आप?

राम मंदिर को 'बेकार का' कहने वाले Ram Gopal Yadav को कितना जानते हैं आप?

समाजवादी पार्टी लीडर रामगोपाल यादव राज्यसभा सांसद हैं. उनका बेटा अक्षय यादव लोकसभा के चुनावी मैदान में है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण के मतदान के बीच समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की मुश्किलें बढ़ गई हैं. इन मुश्किलों की वजह अखिलेश खुद नहीं बल्कि उनकी पार्टी के वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव (Ram Gopal Yadav) हैं. रामगोपाल ने अयोध्या के राम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) को लेकर कुछ ऐसा कह दिया है, जो मतदाताओं को शायद ही पसंद आए. उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर जारी वोटिंग के बीच सपा नेता का विवादित बयान पार्टी का गणित बिगाड़ सकता है. उधर, बीजेपी ने रामगोपाल के बयान को लेकर समाजवादी पार्टी पर निशाना साधना शुरू कर दिया है. 

क्या कहा रामगोपाल ने?
रामगोपाल यादव ने एक निजी TV चैनल से बातचीत में अयोध्या राम मंदिर के दर्शन के लिए नहीं जाने से जुड़े सवाल पर विवादित बयान दिया. उन्होंने कहा कि हम तो रोज राम के दर्शन करते हैं. वो बेकार का है. मंदिर ऐसे बनाए जाते हैं? पुराने मंदिर देख लीजिए कैसे बने हैं. इसका नक्शा ठीक से नहीं बना है. वास्तु के लिहाज से ठीक नहीं बनाया गया है वो मंदिर. अब रामगोपाल के बयान का जमकर विरोध शुरू हो गया है. बीजेपी लीडर आचार्य प्रमोद कृष्‍णन ने समाजवादी पार्टी राम और राष्‍ट्रविरोधी करार दिया है. वहीं, राजनीतिक पंडितों का भी मानना है कि यादव के बयान ने भाजपा को सपा पर निशाना साधने का मौका दे दिया है.  

कितने अमीर हैं सपा नेता?
फिरोजाबाद के रामगोपाल यादव राजनीति में आने से पहले प्रोफेसर थे. अपने सियासी सफर में उन्होंने शौहरत के साथ-साथ खूब दौलत भी कमाई है. 2020 में समाजवादी पार्टी के महासचिव रामगोपाल यादव ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करते समय अपनी संपत्ति का ब्यौरा दिया था. उसके अनुसार, रामगोपाल यादव 14 करोड़ 19 लाख रुपए की संपत्ति के मालिक हैं. जबकि 2014 में उनकी कुल संपत्ति 10 करोड़ 49 लाख 3 हजार 998 रुपए  थी. यानी 2014 से 2020 के बीच उनकी संपत्ति में करीब पौने चार करोड़ का इजाफा हुआ था. राम गोपाल यादव के पास दो कार और तीन विदेशी हथियार हैं. उनके पास उस समय 30 लाख रुपए के सोने के आभूषण थे. रामगोपाल ने बताया था कि उन पर 89 लाख 16 हजार रुपए का कर्ज है.

बेटे के पास भी है खूब दौलत 
अब यह भी जान लेते हैं कि लोकसभा चुनाव लड़ रहे उनके बेटे अक्षय यादव के पास कितनी दौलत है. अक्षय फिरोजाबाद सीट से मैदान में हैं और उनकी किस्मत का फैसला आज जनता कर देगी. अक्षय यादव के पास 15.42 लाख रुपए कैश और विभिन्न बैंक खातों में 19.52 लाख रुपए हैं. जबकि उनकी पत्नी रिचा यादव के पास 91,822 रुपए नकद हैं. अक्षय यादव ने कई अलग-अलग कंपनियों में 6.09 करोड़ रुपए का निवेश किया हुआ है. अक्षय के पास 24.31 करोड़ की अचल संपत्ति है. इसके अलावा, सपा प्रत्याशी के पास 52.36 करोड़ रुपए की कृषि योग्य भूमि और 27.88 करोड़ की कमर्शियल बिल्डिंग है. वह सांई गोपाल एग्रोटेक के नाम से नोएडा में एक कंपनी भी चलाते हैं. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

9 hours ago

शंघाई सहयोग संगठन में मोदी-पेजेशकियन की मुलाकात, ईरान के साथ भारत की कूटनीति पर टिकी नजर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से मुलाकात की.

31-August-2026

‘जायंट किलर’ स्मृति ईरानी की BJP में दमदार वापसी, राष्ट्रीय महामंत्री की मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नबीन की टीम में 8 राष्ट्रीय महामंत्रियों में शामिल स्मृति ईरानी, 2027 यूपी विधानसभा चुनाव से पहले अहम भूमिका में नजर आएंगी

18-August-2026

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे-स्मृति ईरानी समेत इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नवीन ने की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा, 13 उपाध्यक्ष और 8 महासचिव शामिल

17-August-2026

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

31-July-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

9 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

37 minutes ago

टाटा संस की लिस्टिंग को बोर्ड की मंजूरी, चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन

टाटा संस के बोर्ड की गुरुवार को करीब तीन घंटे तक बैठक हुई. बैठक में कंपनी की लिस्टिंग और चेयरमैन के कार्यकाल से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई. बोर्ड की मंजूरी के बाद टाटा संस के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है.

1 hour ago

नए UPI MDR से छोटे कारोबारियों का रुख फिर नकदी की ओर हो सकता है: GTRI

15 अक्टूबर से लागू होने वाले नए MDR ढांचे में 2,000 रुपये से अधिक के पात्र UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर 0.4 फीसदी शुल्क लगेगा. GTRI का कहना है कि कम मार्जिन पर काम करने वाले छोटे कारोबारियों के भुगतान व्यवहार पर इसका असर पड़ सकता है.*

1 hour ago

Modi@76: मेक इन इंडिया से ‘मेड फॉर द वर्ल्ड’ तक, भारत के मैन्युफैक्चरिंग के अगले अध्याय की कमान संभालेंगे MSMEs

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के इस विशेष अवसर पर, पिछले एक दशक में भारत की अर्थव्यवस्था और औद्योगिक परिदृश्य में आए बदलावों को देखना जरूरी है.

2 hours ago