होम / पॉलिटिकल एनालिसिस / दिल्ली के रण में सबसे अमीर हैं मनोज तिवारी, जानिए अन्य उम्मीदवारों की कितनी है संपत्ति

दिल्ली के रण में सबसे अमीर हैं मनोज तिवारी, जानिए अन्य उम्मीदवारों की कितनी है संपत्ति

लोकसभा चुनाव 2024 के तहत विभिन्न दलों के प्रत्याशियों ने अपने-अपने नामांकन दाखिल किए हैं. इसी क्रम में दिल्ली में उम्मीदवारों ने भी अपने नामांकन दाखिल किए हैं और संपत्ति की घोषणा की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत में लोकसभा चुनाव 2024 के तहत तीसरे चरण का मतदान आज हो रहा है. वहीं राजधानी दिल्ली की सभी सीटों पर पांचवें चरण में 25 मई को मतदान होगा. इसके लिए नामांकम प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. प्रत्याशियों की ओर से भरे गए हलफनामे के अनुसार मनोज तिवारी दिल्ली के सबसे अमीर प्रत्याशी हैं. जानिए उनके पास कितनी है कुल संपत्ति और सालाना कमाई. साथ ही जानिए अन्य प्रत्याशियों की संपत्ति.

मनोज तिवारी की कुल संपत्ति

उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट से लोकसभा चुनाव के मैदान में उतरे मनोज तिवारी भाजपा, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के प्रमुख उम्मीदवारों के मुकाबले सबसे अमीर प्रत्याशी हैं. भोजपुरी गायक/अभिनेता से नेता बने 53 वर्षीय मनोज तिवारी ने अपनी संपत्ति घोषित की है. उन्होंने बताया है कि उनकी कुल संपत्ति 28.05 करोड़ रुपये है. मनोज तिवारी ने 2022-23 के लिए दाखिल आयकर विवरण में बताया कि उनकी आय 46.25 लाख रुपये है. मनोज तिवारी ने बताया है कि वह गायन, अभिनय और एक सांसद के तौर पर ये कमाई करते हैं.

दूसरे नंबर पर कौन सबसे ज्यादा अमीर?

दिल्ली के सबसे अमीर प्रत्याशियों की लिस्ट में दूसरा नाम दक्षिण दिल्ली से भाजपा उम्मीदवार रामवीर सिंह बिधूड़ी का है. 71 साल के बिधूड़ी के पास में 21.08 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति है. 2022-23 के आयकर विवरण के अनुसार, बिधूड़ी की आय 14.93 लाख रुपये थी.

अन्य उम्मीदवार कितने अमीर?

•    पश्चिमी दिल्ली से आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार महाबल मिश्रा तीसरे सबसे अमीर उम्मीदवार हैं. उनके पास 19.93 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति है.
•    नई दिल्ली संसदीय सीट से बीजेपी उम्मीदवार बांसुरी स्वराज (40) चौथी सबसे अमीर उम्मीदवार हैं. बांसुरी के पास कुल 19 करोड़ रुपये की संपत्ति है. 2022-23 के लिए दाखिल ITR में स्वराज ने अपना इनकम 68.28 लाख रुपये बताया है.
•    AAP को छोड़कर BSP ज्वाइन करने वाले राजकुमार आनंद के पास कुल 17.87 करोड़ रुपये की संपत्ति है. राजकुमार ने नई दिल्ली सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है.
•    उत्तर पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस उम्मीदवार JNU छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार के पास कुल 10.65 लाख रुपये की संपत्ति है. इसमें 8 लाख रुपये की चल और 2.65 लाख रुपये की अचल संपत्ति है.
•    चांदनी चौक से बीजेपी उम्मीदवार प्रवीण खंडेवाल की कुल संपत्ति 6.62 करोड़ रुपये है. 2022-23 के लिए दाखिल आईटीआर में उन्होंने अपनी आय 4.56 लाख रुपये बताया है.
•    पश्चिम दिल्ली सीट से बीजेपी उम्मीदवार कमलजीत सेहरावत के पास कुल 1.30 करोड़ की चल और 27.60 लाख रुपये की अचल संपत्ति है.
•    नॉर्थ वेस्ट दिल्ली से कांग्रेस उम्मीदवार उदित राज ने अपने 2022-23 के आयकर रिटर्न में लगभग 1 करोड़ रुपये की आय दिखाई है. उनके पास 5.54 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है.
•    पूर्वी दिल्ली से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार कुलदीप कुमार के पास 21.41 लाख रुपये की चल संपत्ति है. उनके पास कोई अचल संपत्ति नहीं है.
•    वहीं, चांदनी चौक से कांग्रेस उम्मीदवार जेपी अग्रवाल के पास कुल चल संपत्ति 76.98 रुपये की है. इसके अलावा उनके पास 1.78 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है.
•    पूर्वी दिल्ली से बीजेपी के उम्मीदवार हर्ष मल्होत्रा के पास कुल 3.75 करोड़ रुपये की संपत्ति है.

दिल्ली में 25 मई को मतदान

दिल्ली की सभी सातों सीटों पर छठे चरण में 25 मई को मतदान है. कांग्रेस इस बार दिल्ली की तीन सीटों पर जबकि आम आदमी पार्टी राजधानी की चार सीटों पर चुनाव लड़ रही है. इन सभी सीटों के लिए चुनाव परिणाम आयोग द्वारा एक साथ 4 जून को जारी किए जाएंगे. 2019 में बीजेपी ने दिल्ली की सभी 7 सीटों पर जीत हासिल की थी.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

9 hours ago

शंघाई सहयोग संगठन में मोदी-पेजेशकियन की मुलाकात, ईरान के साथ भारत की कूटनीति पर टिकी नजर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से मुलाकात की.

31-August-2026

‘जायंट किलर’ स्मृति ईरानी की BJP में दमदार वापसी, राष्ट्रीय महामंत्री की मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नबीन की टीम में 8 राष्ट्रीय महामंत्रियों में शामिल स्मृति ईरानी, 2027 यूपी विधानसभा चुनाव से पहले अहम भूमिका में नजर आएंगी

18-August-2026

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे-स्मृति ईरानी समेत इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नवीन ने की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा, 13 उपाध्यक्ष और 8 महासचिव शामिल

17-August-2026

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

31-July-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

9 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

37 minutes ago

टाटा संस की लिस्टिंग को बोर्ड की मंजूरी, चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन

टाटा संस के बोर्ड की गुरुवार को करीब तीन घंटे तक बैठक हुई. बैठक में कंपनी की लिस्टिंग और चेयरमैन के कार्यकाल से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई. बोर्ड की मंजूरी के बाद टाटा संस के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है.

1 hour ago

नए UPI MDR से छोटे कारोबारियों का रुख फिर नकदी की ओर हो सकता है: GTRI

15 अक्टूबर से लागू होने वाले नए MDR ढांचे में 2,000 रुपये से अधिक के पात्र UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर 0.4 फीसदी शुल्क लगेगा. GTRI का कहना है कि कम मार्जिन पर काम करने वाले छोटे कारोबारियों के भुगतान व्यवहार पर इसका असर पड़ सकता है.*

1 hour ago

Modi@76: मेक इन इंडिया से ‘मेड फॉर द वर्ल्ड’ तक, भारत के मैन्युफैक्चरिंग के अगले अध्याय की कमान संभालेंगे MSMEs

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के इस विशेष अवसर पर, पिछले एक दशक में भारत की अर्थव्यवस्था और औद्योगिक परिदृश्य में आए बदलावों को देखना जरूरी है.

2 hours ago