होम / जॉब्स-एजुकेशन / युवाओं को दिवाली गिफ्ट देने जा रहे हैं PM मोदी, 75,000 को सीधे मिलेगा लाभ

युवाओं को दिवाली गिफ्ट देने जा रहे हैं PM मोदी, 75,000 को सीधे मिलेगा लाभ

धनतरेस के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 लाख लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के रोजगार मेला लॉन्च करेंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मोदी सरकार के कार्यकाल में महंगाई और रोजगार दो बड़े मुद्दे हैं. महंगाई पर सरकार ज्यादा कुछ करती नज़र नहीं आ रही, लेकिन युवाओं को नौकरी उपलब्ध कराने की दिशा में उसने एक कदम आगे बढ़ाया है. इस फेस्टिवल सीजन में PM मोदी युवाओं को जॉब्स की सौगात देने जा रहे हैं. 22 अक्टूबर यानी धनतरेस के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 लाख लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के रोजगार मेला लॉन्च करेंगे. इस दौरान, पहले चरण में 75,000 लोगों को अपॉइंटमेंट लेटर दिया जाएगा.

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से शुभारंभ
रोजगार मेला के लॉन्च के दौरान PM मोदी अपॉइंटमेंट लेटर पाने वाले 75,000 लोगों को संबोधित भी करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी 22 अक्टूबर को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रोजगार मेला (Rozgar Mela) का शुभारंभ करेंगे. इस योजना के जरिए 10 लाख लोगों को सरकारी नौकरी मिलेगी. बता दें कि कुछ समय पीएम मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल से देश में 10 लाख लोगों को नौकरी देने का ऐलान किया था. अब सरकार उस दिशा में आगे बढ़ने जा रही है.

इन पदों पर होगी भर्ती
पीएम मोदी के निर्देश पर सभी मंत्रालय और विभाग मिशन मोड में विभिन्न विभागों में खाली पदों को भरने की दिशा में काम कर रहे हैं.
22 अक्टूबर को जिन कर्मचारियों को अपॉइंटमेंट लेटर मिलेगा, वे भारत सरकार के 38 मंत्रालयों और विभागों में शामिल होंगे. इन्हें सरकार में Group – A, Group – B (Gazetted), Group – B (Non-Gazetted) और Group – C कैटेगरी में नौकरी दी जाएगी. एक रिपोर्ट के अनुसार, जिन पदों पर नियुक्तियां की जा रही हैं उनमें केंद्रीय सशस्त्र बल कार्मिक, उप निरीक्षक, कांस्टेबल, एलडीसी, स्टेनो, पीए, आयकर निरीक्षक आदि पद शामिल हैं.  

विपक्ष उठा रहा है मुद्दा 
मोदी राज में विपक्ष बेरोजगारी का मुद्दा जोरशोर से उठाता रहा है. केंद्र की सत्ता में आने से पहले भाजपा और नरेंद्र मोदी ने बढ़ती महंगाई से मुक्ति दिलाने और रोजगार उत्पन्न करने को लेकर बड़े-बड़े दावे किए थे, लेकिन इन मोर्चों पर सरकार अब तक कुछ खास नहीं कर पाई है. उल्टा महंगाई सभी रिकॉर्ड तोड़ने पर अमादा है. ऐसे में बड़े पैमाने पर लोगों को नौकरी दिलवाकर सरकार विपक्ष के आरोपों की धार को कुंद करना चाहती है.    


टैग्स
सम्बंधित खबरें

नीट पेपर लीक में बड़ा खुलासा! CBI ने गिनाईं NTA की सुरक्षा खामियां, एक ही एक्सपर्ट को मिला पेपर तक एक्सेस

जांच एजेंसी के मुताबिक, NTA के गोपनीय कक्ष में पर्याप्त सुरक्षा और निगरानी की व्यवस्था नहीं थी. इसके अलावा प्रश्नपत्र तैयार करने के अलग-अलग चरणों में एक ही विशेषज्ञों की भागीदारी से अंतिम प्रश्नपत्र तक उनकी पहुंच बन गई, जिसका कथित तौर पर आरोपियों ने फायदा उठाया.

08-August-2026

नीट विवाद के बाद परीक्षा सुधार की कमान नंदन नीलेकणि के हाथ, PM मोदी ने किया हाई पावर टास्क फोर्स का ऐलान

यह घोषणा ऐसे समय हुई है, जब प्रह्लाद जोशी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला है. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है.

27-July-2026

SRCC ने पूरे किए 100 साल: दिल्ली यूनिवर्सिटी में शताब्दी समारोह की शुरुआत, पीएम ने दी बधाई

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, यह संस्थान भारत के सबसे प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में से एक है और इसके 100 वर्ष पूरे होना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है.

26-April-2026

‘ट्रिपल बॉटम लाइन’ यानी लाभ, लोग और पर्यावरण के संतुलन पर दें ध्यान: शशि थरूर

दीक्षांत समारोह के दौरान संस्थान ने अपने पूर्व छात्रों को भी विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया. इसमें विशिष्ट पूर्व छात्र सम्मान और युवा पूर्व छात्र उपलब्धि सम्मान जैसे पुरस्कार शामिल रहे.

13-April-2026

अनिश्चित दौर में करियर की नई परिभाषा: मूल्य, सहयोग और सीख बन रहे हैं सफलता की असली नींव

समिट से उभरकर आने वाला संदेश साफ है. अनिश्चितता भले ही अपरिहार्य हो, लेकिन करियर की दिशा पूरी तरह परिस्थितियों के हवाले नहीं होती. अनुशासन, सहयोग, मूल्य, जिज्ञासा और सीखने की निरंतर इच्छा ऐसे आधार हैं, जिन पर टिकाऊ और सार्थक करियर खड़े होते हैं.

10-February-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

19 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

9 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

9 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

9 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

10 hours ago