होम / जॉब्स-एजुकेशन / आर्थिक संकट के चलते BYJU'S की हालत खराब, इतने ट्यूशन सेंटर किए बंद, बताई यह बड़ी वजह

आर्थिक संकट के चलते BYJU'S की हालत खराब, इतने ट्यूशन सेंटर किए बंद, बताई यह बड़ी वजह

ऑनलाइन पढ़ाई करवाने वाली कंपनी बायजूस कंपनी के सामने आर्थिक संकट बढ़ गया है. कंपनी ने खर्चा कम करने के लिए अपने ट्यूशन सेंटर्स बंद कर दिए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आर्थिक संकट का सामना कर रही ऑनलाइन पढ़ाई करवाने वाली कंपनी बायजू (BYJU'S) ने अपने 292 ट्यूशन सेंटर में से 30 को बंद कर दिया है. इस ब्रैंड का स्वामित्व रखने वाली कंपनी थिंक एंड लर्न लिमिटेड (Think & Learn Private Limited), ने शुक्रवार को एक बयान में यह जानकारी दी. कंपनी ने कहा कि खर्च कम करने के उपायों के तहत देशभर में इन ट्यूशन सेंटर को बंद करने का फैसला किया गया है. हालांकि उसके बाकी 262 ट्यूशन सेंटर पहले की तरह हाइब्रिड मॉडल (Hybrid Model) पर काम करते रहेंगे.

टीचिंग क्वालिटी पर कर रही फोकस

बायजू ब्रैंड (BYJU'S) ने अपने बयान में कहा कि उसे अपने टीचर्स की मेहनत और स्टूडेंट्स के प्रदर्शन पर गर्व है. वह टीचिंग में क्वालिटी पर ध्यान फोकस कर रही है, जिससे उसे अधिकांश केंद्रों को तीसरे साल में लाभदायक स्थिति में लाने में मदद मिल रही है. बताते चलें कि कोरोना काल में बायजू कंपनी (BYJU'S) ने देशभर में तेजी से अपना विस्तार किया था. उस वक्त कोरोना की वजह से देश भर में स्कूल बंद थे और पढ़ने के लिए स्टूडेंट्स के पास इंटरनेट के अलावा कोई और विकल्प नहीं था. ऐसे में बायजू ने ऑनलाइन पढ़ाई का मॉडल विकसित कर देशभर में विस्तार किया.

स्टाफ को सैलरी देने का संकट

देश में जैसे- जैसे कोरोना का प्रकोप खत्म होता गया और स्कूल-कॉलेज सामान्य रूप से चलने शुरू हो गए. इसके साथ ही ऑनलाइन पढ़ाई का क्रेज भी धीरे- धीरे कम होता चला गया, जिससे बायजू कंपनी (BYJU'S) संकट में आ गई है. कंपनी के पास इन ट्यूशन सेंटर्स में पढ़ाने वाले टीचर्स और दूसरे स्टाफ को सैलरी देने लायक तक पैसों की दिक्कत हो रही है.

अभिभावकों की भी बढ़ी परेशानी

कंपनी ने लागत कम करने के लिए कुछ ट्यूशन सेंटर्स को बंद करने का रास्ता अपनाया है. इन सेंटर्स के बंद होने से उन पैरंट्स की परेशानी बढ़ गई है, जिन्होंने अपने बच्चों का इनमें दाखिला करवाया था. अब ऐसे पैरंट्स को दूर-दराज के दूसरे ट्यूशन सेंटर्स में दाखिला लेने की सलाह दी जा रही है. जिससे मां-बाप परेशान हैं कि अपने बच्चों को इतनी दूर पढ़ने के लिए कैसे भेजें.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

नीट पेपर लीक में बड़ा खुलासा! CBI ने गिनाईं NTA की सुरक्षा खामियां, एक ही एक्सपर्ट को मिला पेपर तक एक्सेस

जांच एजेंसी के मुताबिक, NTA के गोपनीय कक्ष में पर्याप्त सुरक्षा और निगरानी की व्यवस्था नहीं थी. इसके अलावा प्रश्नपत्र तैयार करने के अलग-अलग चरणों में एक ही विशेषज्ञों की भागीदारी से अंतिम प्रश्नपत्र तक उनकी पहुंच बन गई, जिसका कथित तौर पर आरोपियों ने फायदा उठाया.

08-August-2026

नीट विवाद के बाद परीक्षा सुधार की कमान नंदन नीलेकणि के हाथ, PM मोदी ने किया हाई पावर टास्क फोर्स का ऐलान

यह घोषणा ऐसे समय हुई है, जब प्रह्लाद जोशी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला है. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है.

27-July-2026

SRCC ने पूरे किए 100 साल: दिल्ली यूनिवर्सिटी में शताब्दी समारोह की शुरुआत, पीएम ने दी बधाई

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, यह संस्थान भारत के सबसे प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में से एक है और इसके 100 वर्ष पूरे होना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है.

26-April-2026

‘ट्रिपल बॉटम लाइन’ यानी लाभ, लोग और पर्यावरण के संतुलन पर दें ध्यान: शशि थरूर

दीक्षांत समारोह के दौरान संस्थान ने अपने पूर्व छात्रों को भी विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया. इसमें विशिष्ट पूर्व छात्र सम्मान और युवा पूर्व छात्र उपलब्धि सम्मान जैसे पुरस्कार शामिल रहे.

13-April-2026

अनिश्चित दौर में करियर की नई परिभाषा: मूल्य, सहयोग और सीख बन रहे हैं सफलता की असली नींव

समिट से उभरकर आने वाला संदेश साफ है. अनिश्चितता भले ही अपरिहार्य हो, लेकिन करियर की दिशा पूरी तरह परिस्थितियों के हवाले नहीं होती. अनुशासन, सहयोग, मूल्य, जिज्ञासा और सीखने की निरंतर इच्छा ऐसे आधार हैं, जिन पर टिकाऊ और सार्थक करियर खड़े होते हैं.

10-February-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

19 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

9 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

9 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

9 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

10 hours ago