होम / जॉब्स-एजुकेशन / SRCC ने पूरे किए 100 साल: दिल्ली यूनिवर्सिटी में शताब्दी समारोह की शुरुआत, पीएम ने दी बधाई

SRCC ने पूरे किए 100 साल: दिल्ली यूनिवर्सिटी में शताब्दी समारोह की शुरुआत, पीएम ने दी बधाई

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, यह संस्थान भारत के सबसे प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में से एक है और इसके 100 वर्ष पूरे होना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 months ago

दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित कॉलेज श्री रामं कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) ने शुक्रवार को अपने 100वें स्थापना वर्ष के उपलक्ष्य में शताब्दी समारोह की औपचारिक शुरुआत की. यह आयोजन University of Delhi के नॉर्थ कैंपस में आयोजित किया गया. कॉलेज द्वारा जारी बयान के अनुसार, इस कार्यक्रम की अध्यक्षता दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने की. इस अवसर पर एसआरसीसी गवर्निंग बॉडी के चेयरमैन अजय एस श्रीराम भी उपस्थित रहे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने संदेश में एसआरसीसी को बधाई दी. उन्होंने कहा कि यह संस्थान भारत के सबसे प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में से एक है और इसके 100 वर्ष पूरे होना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है. उन्होंने यह भी बताया कि इस अवसर पर एक स्मारक डाक टिकट (Commemorative Stamp) भी जारी किया गया है.

वैश्विक पहचान वाला संस्थान: कुलपति

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने एसआरसीसी को वैश्विक स्तर पर पहचान रखने वाला संस्थान बताया. उन्होंने कहा, “100 साल किसी भी संस्थान के लिए एक लंबा समय होता है. इस दौरान संस्थान पीढ़ियों को तैयार करता है, देश की दिशा को प्रभावित करता है. एसआरसीसी ने यह तीनों कार्य सफलतापूर्वक किए हैं.” उन्होंने यह भी कहा कि अब संस्थानों को ऐसे नेताओं को तैयार करना चाहिए जो जिम्मेदारी के साथ नेतृत्व करें और नए उद्यम स्थापित करें.

पूरे वर्ष होंगे शैक्षणिक और वैश्विक कार्यक्रम

शताब्दी वर्ष के तहत कॉलेज कई शैक्षणिक सम्मेलन, नीति संवाद, पूर्व छात्रों (Alumni) के कार्यक्रम और अंतरराष्ट्रीय सहयोग गतिविधियां आयोजित करेगा. इन कार्यक्रमों में शिक्षाविद, नीति-निर्माता और उद्योग जगत के प्रतिनिधि भाग लेंगे.

संस्थापक को श्रद्धांजलि से कार्यक्रम की शुरुआत

कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान के संस्थापक सर श्री राम को श्रद्धांजलि देकर की गई. उन्होंने 1920 के दशक में स्वतंत्रता पूर्व भारत में स्वदेशी व्यापार शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस संस्थान की स्थापना की थी. एसआरसीसी की प्राचार्य स्मृति कौर ने कहा कि पिछले 100 वर्षों में संस्थान ने नैतिकता और उद्देश्य के मूल्यों को बनाए रखा है. साथ ही, यह बदलती शैक्षणिक और औद्योगिक जरूरतों के अनुसार खुद को लगातार ढालता रहा है.

इस कार्यक्रम में कई प्रमुख पूर्व छात्र जस्टिस एके सिकरी, विजय गोयल और स्मिनू जिंदल शामिल भी शामिल हुए, यह शताब्दी समारोह एसआरसीसी की ऐतिहासिक विरासत, शैक्षणिक उत्कृष्टता और भविष्य की दिशा को दर्शाने वाला एक महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

नीट पेपर लीक में बड़ा खुलासा! CBI ने गिनाईं NTA की सुरक्षा खामियां, एक ही एक्सपर्ट को मिला पेपर तक एक्सेस

जांच एजेंसी के मुताबिक, NTA के गोपनीय कक्ष में पर्याप्त सुरक्षा और निगरानी की व्यवस्था नहीं थी. इसके अलावा प्रश्नपत्र तैयार करने के अलग-अलग चरणों में एक ही विशेषज्ञों की भागीदारी से अंतिम प्रश्नपत्र तक उनकी पहुंच बन गई, जिसका कथित तौर पर आरोपियों ने फायदा उठाया.

08-August-2026

नीट विवाद के बाद परीक्षा सुधार की कमान नंदन नीलेकणि के हाथ, PM मोदी ने किया हाई पावर टास्क फोर्स का ऐलान

यह घोषणा ऐसे समय हुई है, जब प्रह्लाद जोशी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला है. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है.

27-July-2026

‘ट्रिपल बॉटम लाइन’ यानी लाभ, लोग और पर्यावरण के संतुलन पर दें ध्यान: शशि थरूर

दीक्षांत समारोह के दौरान संस्थान ने अपने पूर्व छात्रों को भी विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया. इसमें विशिष्ट पूर्व छात्र सम्मान और युवा पूर्व छात्र उपलब्धि सम्मान जैसे पुरस्कार शामिल रहे.

13-April-2026

अनिश्चित दौर में करियर की नई परिभाषा: मूल्य, सहयोग और सीख बन रहे हैं सफलता की असली नींव

समिट से उभरकर आने वाला संदेश साफ है. अनिश्चितता भले ही अपरिहार्य हो, लेकिन करियर की दिशा पूरी तरह परिस्थितियों के हवाले नहीं होती. अनुशासन, सहयोग, मूल्य, जिज्ञासा और सीखने की निरंतर इच्छा ऐसे आधार हैं, जिन पर टिकाऊ और सार्थक करियर खड़े होते हैं.

10-February-2026

IIIT दिल्ली ने नया कोर्स लॉन्च किया, AI फैब्रिक्स और सिस्टम्स पर दुनिया का पहला ज्ञात शैक्षणिक कोर्स

“Networks for AI/ML Systems” पाठ्यक्रम का शुभारंभ न केवल IIIT-दिल्ली के लिए बल्कि भारत की AI शिक्षा और शोध पारिस्थितिकी के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है.

29-January-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

15 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

4 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

4 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

5 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

6 hours ago