होम / जॉब्स-एजुकेशन / ‘ट्रिपल बॉटम लाइन’ यानी लाभ, लोग और पर्यावरण के संतुलन पर दें ध्यान: शशि थरूर

‘ट्रिपल बॉटम लाइन’ यानी लाभ, लोग और पर्यावरण के संतुलन पर दें ध्यान: शशि थरूर

दीक्षांत समारोह के दौरान संस्थान ने अपने पूर्व छात्रों को भी विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया. इसमें विशिष्ट पूर्व छात्र सम्मान और युवा पूर्व छात्र उपलब्धि सम्मान जैसे पुरस्कार शामिल रहे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 5 months ago

इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी गाजियाबाद में 2026 बैच का दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया, जिसमें 745 से अधिक छात्रों को विभिन्न स्नातकोत्तर प्रबंधन कार्यक्रमों में डिप्लोमा प्रदान किए गए. इस अवसर पर मुख्य अतिथियों ने छात्रों को सफलता को उद्देश्य और नैतिकता से जोड़ने का संदेश दिया

शशि थरूर ने सफलता को उद्देश्य से जोड़ने पर दिया जोर

मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद शशि थरूर ने कहा कि सफलता को केवल व्यक्तिगत उपलब्धि के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए. उन्होंने पेशेवर जीवन में नैतिकता को दीर्घकालिक मूल्य का आधार बताया. उन्होंने छात्रों को ‘ट्रिपल बॉटम लाइन’ यानी लाभ, लोग और पर्यावरण के संतुलन पर ध्यान देने की सलाह दी. उनका कहना था कि उद्देश्य आधारित करियर ही लंबे समय में प्रभावशाली साबित होते हैं. साथ ही उन्होंने अनिश्चित परिस्थितियों में ईमानदारी और संवेदनशीलता को अहम गुण बताया.

एक अन्य संबोधन में आईएमटी गाजियाबाद के मुख्य मार्गदर्शक कमल नाथ, ने नेतृत्व में जिज्ञासा, साहस और जिम्मेदारी की भावना को महत्वपूर्ण बताया. उन्होंने कहा कि बदलते समय में सफल नेतृत्व के लिए इन गुणों का होना जरूरी है.

मेधावी पूर्व छात्रों को किया गया सम्मानित

दीक्षांत समारोह के दौरान संस्थान ने अपने पूर्व छात्रों को भी विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया. इसमें विशिष्ट पूर्व छात्र सम्मान और युवा पूर्व छात्र उपलब्धि सम्मान जैसे पुरस्कार शामिल रहे. संस्थान के निदेशक अतीश चट्टोपाध्याय ने प्रबंधन की बदलती भूमिका पर प्रकाश डाला. उन्होंने बताया कि आज के समय में प्रौद्योगिकी के साथ सहयोग और अनिश्चित परिस्थितियों में काम करने की क्षमता बेहद जरूरी हो गई है. उन्होंने संस्थान के उस बदलाव का भी जिक्र किया, जिसमें प्रशिक्षण को उद्योग की बदलती जरूरतों के अनुरूप ढालने के लिए भूमिका-आधारित दक्षता ढांचा अपनाया जा रहा है.

इस दीक्षांत समारोह के साथ 2026 बैच के शैक्षणिक कार्यक्रम का औपचारिक समापन हो गया. यह आयोजन छात्रों के लिए एक नए पेशेवर सफर की शुरुआत का प्रतीक रहा.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

नीट पेपर लीक में बड़ा खुलासा! CBI ने गिनाईं NTA की सुरक्षा खामियां, एक ही एक्सपर्ट को मिला पेपर तक एक्सेस

जांच एजेंसी के मुताबिक, NTA के गोपनीय कक्ष में पर्याप्त सुरक्षा और निगरानी की व्यवस्था नहीं थी. इसके अलावा प्रश्नपत्र तैयार करने के अलग-अलग चरणों में एक ही विशेषज्ञों की भागीदारी से अंतिम प्रश्नपत्र तक उनकी पहुंच बन गई, जिसका कथित तौर पर आरोपियों ने फायदा उठाया.

08-August-2026

नीट विवाद के बाद परीक्षा सुधार की कमान नंदन नीलेकणि के हाथ, PM मोदी ने किया हाई पावर टास्क फोर्स का ऐलान

यह घोषणा ऐसे समय हुई है, जब प्रह्लाद जोशी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला है. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है.

27-July-2026

SRCC ने पूरे किए 100 साल: दिल्ली यूनिवर्सिटी में शताब्दी समारोह की शुरुआत, पीएम ने दी बधाई

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, यह संस्थान भारत के सबसे प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में से एक है और इसके 100 वर्ष पूरे होना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है.

26-April-2026

अनिश्चित दौर में करियर की नई परिभाषा: मूल्य, सहयोग और सीख बन रहे हैं सफलता की असली नींव

समिट से उभरकर आने वाला संदेश साफ है. अनिश्चितता भले ही अपरिहार्य हो, लेकिन करियर की दिशा पूरी तरह परिस्थितियों के हवाले नहीं होती. अनुशासन, सहयोग, मूल्य, जिज्ञासा और सीखने की निरंतर इच्छा ऐसे आधार हैं, जिन पर टिकाऊ और सार्थक करियर खड़े होते हैं.

10-February-2026

IIIT दिल्ली ने नया कोर्स लॉन्च किया, AI फैब्रिक्स और सिस्टम्स पर दुनिया का पहला ज्ञात शैक्षणिक कोर्स

“Networks for AI/ML Systems” पाठ्यक्रम का शुभारंभ न केवल IIIT-दिल्ली के लिए बल्कि भारत की AI शिक्षा और शोध पारिस्थितिकी के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है.

29-January-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

15 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

4 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

4 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

5 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

6 hours ago