✕

होम / जॉब्स-एजुकेशन / टेलस डिजिटल इंडिया की पहल: स्कूल नवीनीकरण के साथ छात्रों को डिजिटल सुरक्षा की जानकारी

टेलस डिजिटल इंडिया की पहल: स्कूल नवीनीकरण के साथ छात्रों को डिजिटल सुरक्षा की जानकारी

टेलस डिजिटल इंडिया ने श्री गांधी इंटर कॉलेज में कक्षाओं, प्रयोगशालाओं और बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने में योगदान दिया. स्कूल में 10 किलोवाट का सोलर सिस्टम, 30 लैपटॉप और खेल सामग्री भी उपलब्ध कराई गई.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 5 hours ago

ग्रेटर नोएडा के 78 साल पुराने श्री गांधी इंटर कॉलेज में कक्षाओं, प्रयोगशालाओं और अन्य बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए नवीनीकरण किया गया है. इस पहल के तहत 25 कक्षाओं और 250 बेंचों का नवीनीकरण करने के साथ स्कूल में 10 किलोवाट का सोलर सिस्टम, 30 लैपटॉप और खेल सामग्री उपलब्ध कराने में योगदान दिया गया. टेलस डिजिटल इंडिया के 750 से अधिक स्वयंसेवकों ने इस पहल में हिस्सा लिया. इसका उद्देश्य छात्रों को बेहतर शिक्षण वातावरण उपलब्ध कराने के साथ उन्हें डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करना भी है.

यह पहल कंपनी के टेलस डेज ऑफ गिविंग कार्यक्रम के तहत की गई. इसका उद्देश्य स्कूल के भौतिक ढांचे में सुधार के साथ छात्रों को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करना भी है.

30 लैपटॉप और 1,000 से अधिक छात्रों के लिए खेल सामग्री 

नवीनीकरण के दौरान स्कूल की 25 कक्षाओं और छह गलियारों में रंग-रोगन किया गया. स्वयंसेवकों ने 250 बेंचों को भी नया रूप दिया. इसके अलावा, पांच विज्ञान प्रयोगशालाओं और पुस्तकालय की दोबारा पेंटिंग की गई.

स्वयंसेवा दिवस से पहले पेशेवरों की मदद से मरम्मत के अन्य काम भी पूरे किए गए. इनमें शौचालयों का नवीनीकरण, जरूरी पेंटिंग और नौ कक्षाओं की छतों की वॉटरप्रूफिंग शामिल है.

स्कूल में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए 10 किलोवाट का ऑफ-ग्रिड सोलर सिस्टम लगाने में भी योगदान दिया गया. इसके अलावा, कंप्यूटर लैब के लिए 30 लैपटॉप, एक वॉटर कूलर और 1,000 से अधिक छात्रों के लिए खेल सामग्री उपलब्ध कराई गई.

इस साल 14 प्रोजेक्ट्स पर काम
टेलस डिजिटल ने बताया कि इस साल उन्होंने सीएसआर फंडिंग के जरिए 14 प्रोजेक्ट्स पर काम किया है. इसके अलावा अलग अलग संस्थाओं के साथ  मिड डे मील और असम बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र के पीड़ियों के लिए भी फंड रेज किया था. इस तरह  से टेलस अलग अलग क्षेत्र में काम कर रहा है. 

छात्रों की डिजिटल सुरक्षा पर भी जोर

स्कूल के बुनियादी ढांचे में सुधार के साथ छात्रों को ऑनलाइन सुरक्षित रहने के बारे में जागरूक करने की पहल भी की गई. इसके लिए टेलस डिजिटल इंडिया ने भारत में टेलस वाइज कार्यक्रम शुरू किया है. स्वयंसेवकों के माध्यम से संचालित इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को ऑनलाइन जोखिमों की पहचान करने, सोच-समझकर डिजिटल फैसले लेने और जिम्मेदार ऑनलाइन व्यवहार अपनाने में मदद करना है.

टेलस डिजिटल में एपीएसी और ऑस्ट्रेलिया के डिजिटल सॉल्यूशंस के वाइस प्रेसिडेंट कपिल उनियाल के मुताबिक, स्कूलों में सुरक्षित माहौल तैयार करने के साथ छात्रों के लिए ऑनलाइन सुरक्षा भी महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के जरिए कंपनी के कर्मचारी छात्रों के साथ डिजिटल सुरक्षा से जुड़ी जानकारी साझा कर सकेंगे.

शिक्षा के माहौल को बेहतर बनाने पर जोर

टेलस डिजिटल में ग्लोबल कस्टमर एक्सपीरियंस और ट्रस्ट एंड सेफ्टी ऑपरेशंस के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट राजीव एम. धंड ने कहा कि स्कूल का वातावरण छात्रों के सीखने के अनुभव और उनकी आकांक्षाओं को प्रभावित करता है. उनके मुताबिक, इस पहल के तहत ऐसे स्थान तैयार करने पर ध्यान दिया गया, जहां छात्रों को सीखने और अपनी क्षमता विकसित करने के लिए बेहतर सुविधाएं मिल सकें.

टेलस डिजिटल इंडिया के ऑपरेशंस वाइस प्रेसिडेंट इफ्तिकार अहमद ने कहा कि इस तरह की पहल से कर्मचारियों को स्थानीय समुदायों के लिए प्रत्यक्ष योगदान देने का अवसर मिलता है. कंपनी को उम्मीद है कि स्कूल में किए गए सुधारों से छात्रों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और संस्थान के साथ उसका जुड़ाव आगे भी बना रहेगा.

टेलस डेज ऑफ गिविंग कंपनी का स्वयंसेवा कार्यक्रम है, जिसके तहत कर्मचारी उन समुदायों में सामाजिक गतिविधियों में हिस्सा लेते हैं, जहां वे रहते और काम करते हैं. इस पहल को संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास के लिए अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवक वर्ष 2026 के दौरान आयोजित किया गया.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

शोध के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 54 शोधकर्ता सम्मानित, IRIS 2026 में मिला अवॉर्ड

नई दिल्ली में फैकल्टी रिसर्च अवॉर्ड के तीसरे संस्करण में 27 शैक्षणिक विषयों के 54 शोधकर्ताओं को सम्मानित किया गया.

1 week ago

नीट पेपर लीक में बड़ा खुलासा! CBI ने गिनाईं NTA की सुरक्षा खामियां, एक ही एक्सपर्ट को मिला पेपर तक एक्सेस

जांच एजेंसी के मुताबिक, NTA के गोपनीय कक्ष में पर्याप्त सुरक्षा और निगरानी की व्यवस्था नहीं थी. इसके अलावा प्रश्नपत्र तैयार करने के अलग-अलग चरणों में एक ही विशेषज्ञों की भागीदारी से अंतिम प्रश्नपत्र तक उनकी पहुंच बन गई, जिसका कथित तौर पर आरोपियों ने फायदा उठाया.

08-August-2026

नीट विवाद के बाद परीक्षा सुधार की कमान नंदन नीलेकणि के हाथ, PM मोदी ने किया हाई पावर टास्क फोर्स का ऐलान

यह घोषणा ऐसे समय हुई है, जब प्रह्लाद जोशी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला है. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है.

27-July-2026

SRCC ने पूरे किए 100 साल: दिल्ली यूनिवर्सिटी में शताब्दी समारोह की शुरुआत, पीएम ने दी बधाई

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, यह संस्थान भारत के सबसे प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में से एक है और इसके 100 वर्ष पूरे होना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है.

26-April-2026

‘ट्रिपल बॉटम लाइन’ यानी लाभ, लोग और पर्यावरण के संतुलन पर दें ध्यान: शशि थरूर

दीक्षांत समारोह के दौरान संस्थान ने अपने पूर्व छात्रों को भी विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया. इसमें विशिष्ट पूर्व छात्र सम्मान और युवा पूर्व छात्र उपलब्धि सम्मान जैसे पुरस्कार शामिल रहे.

13-April-2026


बड़ी खबरें

स्कैनर का सवाल: अस्पतालों में बेहतर फैसलों के लिए क्यों जरूरी है वित्तीय समझ और चिकित्सकीय ज्ञान का तालमेल

वित्त टीम की शुरुआत लाभ-हानि विवरण से होती है. इससे पता चलता है कि परामर्श, प्रक्रियाओं, डायग्नोस्टिक्स और फार्मेसी से होने वाली आय अस्पताल चलाने की लागत को पूरा करती है या नहीं.

1 hour ago

AI नेटवर्क पर 450 मिलियन डॉलर तक खर्च करेगी टाटा कम्यूनिकेशन्स, बनाएगी 10,000 किमी फाइबर नेटवर्क

मुंबई-पुणे-हैदराबाद-चेन्नई कॉरिडोर से शुरू होगा नेटवर्क का पहला चरण, देश के प्रमुख डेटा सेंटर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस केंद्रों को जोड़ने पर रहेगा जोर

26 minutes ago

दिल्ली के आर्टशिला में शुरू हुआ ‘सूई धागा’ उत्सव, 16 देशों की कढ़ाई परंपराओं की झलक

एशिया-प्रशांत क्षेत्र की पारंपरिक कढ़ाई, समकालीन कला और सांस्कृतिक विरासत को एक मंच पर लाया गया. 17 जनवरी 2027 तक चलने वाले इस उत्सव में प्रदर्शनियों, कलाकारों के रेजिडेंसी कार्यक्रमों और संवाद सत्रों का होगा आयोजन.

2 hours ago

Zee Entertainment ने कोमल नाहटा को बनाया क्रिएटिव डायरेक्टर, फिल्मों के कारोबार की संभालेंगे कमान

कंपनी ने फिल्म कारोबार के पुनर्गठन के तहत स्टूडियो संचालन और फिल्मों के अधिग्रहण से जुड़े कामकाज को एकीकृत किया, फैसले लेने की प्रक्रिया तेज करने पर जोर

2 hours ago

अमेजन के फेस्टिव सेल में विक्रेताओं की बिक्री 3.5 गुना बढ़ी, छोटे कारोबारों ने भी बनाया रिकॉर्ड

अमेजन के फेस्टिव सेल के पहले सप्ताह में 10 लाख रुपये से अधिक की बिक्री करने वाले छोटे और मध्यम कारोबारों की संख्या 4.6 गुना बढ़ी, महिला उद्यमियों और पारंपरिक कारीगरों को भी मिला फायदा

58 minutes ago