होम / जॉब्स-एजुकेशन / नीट विवाद के बाद परीक्षा सुधार की कमान नंदन नीलेकणि के हाथ, PM मोदी ने किया हाई पावर टास्क फोर्स का ऐलान

नीट विवाद के बाद परीक्षा सुधार की कमान नंदन नीलेकणि के हाथ, PM मोदी ने किया हाई पावर टास्क फोर्स का ऐलान

यह घोषणा ऐसे समय हुई है, जब प्रह्लाद जोशी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला है. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 month ago

नीट पेपर लीक विवाद और परीक्षा प्रणाली पर उठे सवालों के बीच केंद्र सरकार ने सुधारों की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को इंफोसिस (Infosys) के सह-संस्थापक नंदन नीलेकणि की अध्यक्षता में एक हाई पावर टास्क फोर्स गठित करने की घोषणा की.  यह समिति राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की परीक्षाओं में तकनीकी और संरचनात्मक सुधारों का रोडमैप तैयार करेगी, ताकि भविष्य में पेपर लीक और गड़बड़ियों पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके.

सोशल मीडिया पर जारी वीडियो संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि समिति परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह साफ-सुथरा और गड़बड़ी मुक्त बनाने के लिए अत्याधुनिक तकनीक के अधिकतम उपयोग पर सुझाव देगी. उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार टास्क फोर्स की सिफारिशों को लागू कर एक त्रुटिरहित और सुरक्षित परीक्षा व्यवस्था विकसित करेगी.

नए शिक्षा मंत्री के कार्यभार संभालते ही बड़ा फैसला

यह घोषणा ऐसे समय हुई है, जब प्रह्लाद जोशी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला है. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है. नए शिक्षा मंत्री के सामने परीक्षा प्रणाली में छात्रों का भरोसा बहाल करने के साथ-साथ उच्च शिक्षा और रोजगार से जुड़ी दीर्घकालिक चुनौतियों से निपटने की जिम्मेदारी भी होगी.

टास्क फोर्स में शामिल होंगे कई दिग्गज

सरकार की ओर से गठित इस समिति में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों को शामिल किया गया है. इनमें इसरो के पूर्व अध्यक्ष एस. सोमनाथ, आईबी के पूर्व निदेशक तपन डेका, IIT मद्रास के निदेशक वी. कामकोटि, पूर्व शिक्षा सचिव अनीता करवाल और वरिष्ठ अधिकारी अमृत लाल मीणा शामिल हैं. समिति NTA की कार्यप्रणाली की समीक्षा कर तकनीकी और संस्थागत सुधारों की सिफारिश करेगी.

फास्ट ट्रैक कोर्ट और सख्त कानून पर भी जोर

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सरकार पेपर लीक से जुड़े मामलों के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था कर चुकी है और संसद में सख्त प्रावधानों वाला नया कानून भी लाया जाएगा. उनका कहना है कि परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है.

शिक्षा मंत्रालय के सामने बड़ी चुनौती

हाल के महीनों में नीट समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं के आरोपों ने NTA की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. छात्रों के देशव्यापी विरोध के बाद शिक्षा मंत्रालय पर परीक्षा प्रणाली में सुधार का दबाव बढ़ा है. ऐसे में नई टास्क फोर्स की सिफारिशें भविष्य की परीक्षाओं को अधिक सुरक्षित और विश्वसनीय बनाने में अहम भूमिका निभा सकती हैं.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

नीट पेपर लीक में बड़ा खुलासा! CBI ने गिनाईं NTA की सुरक्षा खामियां, एक ही एक्सपर्ट को मिला पेपर तक एक्सेस

जांच एजेंसी के मुताबिक, NTA के गोपनीय कक्ष में पर्याप्त सुरक्षा और निगरानी की व्यवस्था नहीं थी. इसके अलावा प्रश्नपत्र तैयार करने के अलग-अलग चरणों में एक ही विशेषज्ञों की भागीदारी से अंतिम प्रश्नपत्र तक उनकी पहुंच बन गई, जिसका कथित तौर पर आरोपियों ने फायदा उठाया.

08-August-2026

SRCC ने पूरे किए 100 साल: दिल्ली यूनिवर्सिटी में शताब्दी समारोह की शुरुआत, पीएम ने दी बधाई

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, यह संस्थान भारत के सबसे प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में से एक है और इसके 100 वर्ष पूरे होना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है.

26-April-2026

‘ट्रिपल बॉटम लाइन’ यानी लाभ, लोग और पर्यावरण के संतुलन पर दें ध्यान: शशि थरूर

दीक्षांत समारोह के दौरान संस्थान ने अपने पूर्व छात्रों को भी विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया. इसमें विशिष्ट पूर्व छात्र सम्मान और युवा पूर्व छात्र उपलब्धि सम्मान जैसे पुरस्कार शामिल रहे.

13-April-2026

अनिश्चित दौर में करियर की नई परिभाषा: मूल्य, सहयोग और सीख बन रहे हैं सफलता की असली नींव

समिट से उभरकर आने वाला संदेश साफ है. अनिश्चितता भले ही अपरिहार्य हो, लेकिन करियर की दिशा पूरी तरह परिस्थितियों के हवाले नहीं होती. अनुशासन, सहयोग, मूल्य, जिज्ञासा और सीखने की निरंतर इच्छा ऐसे आधार हैं, जिन पर टिकाऊ और सार्थक करियर खड़े होते हैं.

10-February-2026

IIIT दिल्ली ने नया कोर्स लॉन्च किया, AI फैब्रिक्स और सिस्टम्स पर दुनिया का पहला ज्ञात शैक्षणिक कोर्स

“Networks for AI/ML Systems” पाठ्यक्रम का शुभारंभ न केवल IIIT-दिल्ली के लिए बल्कि भारत की AI शिक्षा और शोध पारिस्थितिकी के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है.

29-January-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

15 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

4 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

4 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

5 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

6 hours ago