होम / जॉब्स-एजुकेशन / बोर्ड एग्जाम से घबराहट कैसी? इन टिप्स से सबकुछ हो जाएगा बहुत आसान

बोर्ड एग्जाम से घबराहट कैसी? इन टिप्स से सबकुछ हो जाएगा बहुत आसान

लगातार पढ़ने से ऊर्जा का स्तर कम होने लगता है और थकावट आने लगती है. इसलिए बीच-बीच में स्वस्थ्य मनोरंजन आवश्यक है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

  • प्रवीण गोयल

परीक्षा का नाम सुनते ही मन में एक अनजाना सा भय उत्पन्न होने लगता है. अतः जब आपके समक्ष ये चुनौती आती है कि परीक्षा को उत्तीर्ण करना है और अच्छे प्रतिशत के साथ, तो थोड़ा सा दबाव में आना स्वाभाविक है. इस दबाव से मुक्ति पाते हुए अच्छे नम्बरों के साथ चारों तरफ चमक बिखेरनी है, तो समय का सम्मान करना होगा और नियमित दिनचर्या के साथ पढ़ाई करनी होगी. इसमें निम्न सुझाव कारगर साबित हो सकते हैं:

(1) बोर्ड परीक्षा में अब कुछ ही दिन शेष हैं, तो सबसे पहले अपने पाठ्‌यक्रम को एक बार फिर से देखें और जांचे कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कौन-कौन से टॉपिक हटा दिए हैं या कम कर दिए हैं. जिन टॉपिक्स को पाठ्‌यक्रम से हटाया गया है, उन्हें अभी बिल्कुल नहीं पढ़ना है. इससे समय बचेगा.

(2) अब आप ये देखें कि अलग-अलग विषय में से किसमें आप ज्यादा कठिनाई महसूस कर रहे हैं, या आपको कौन सा विषय ज्यादा कठिन लग रहा है. उसमें पढ़ने का समय बढ़ा देना है, और जो विषय आपको आसान लग रहा है उसमें कम समय में रिवीजन कर लेना है, जिससे आपको कठिन विषयों के लिए ज्यादा समय मिलेगा.

(3) अब हम दिन के 24 घंटे को तीन भागों में बांट लेते हैं. (A) सोने का समय (B) पढ़ने का समय (C) मनोरंजन एवं दैनिक कार्य का समय:

(A) सोने का समय - प्रतिदिन 6-7 घंटे ही सोना है, जो कि रात्रि में 11 बजे से प्रातः 5 या 6 बजे तक ही होना चाहिए. कई छात्र देर रात तक पढ़ने की आदत वाले होते हैं, जानकारों की मानें तो ये उचित नहीं है. रात्रि में कई बार पढ़ी हुई चीजें ज्यादा देर तक याद नहीं रहती हैं.

(B) पढ़ने का समय - यह समय एक दिन में कुल 8-10 घंटे होना चाहिए और सुबह, दोपहर एवं शाम में विभाजित होना चाहिए. प्रातःकाल 3 से 4 घंटे की पढ़ाई सबसे ज्यादा विशेष होती है. 
अतः इस समय आप ऐसे विषय चुनें, जिनको याद ज्यादा करना और उनको लिखकर याद करें या दोहराएं. इससे आपको प्रश्न याद रहेंगे और भरोसा बढ़े‌गा. दोपहर में 3 घंटे का समय निकालें और ऐसे विषय पढ़ें, जो सुबह नहीं पढ़े हैं. इसी प्रकार 3 घंटे का समय संध्याकाल में निकालें और लिखकर पढ़ने वाले विषय जैसे गणित, भौतिकी या कभी-कभी रसायन को ले सकते हैं.

(C) मनोरंजन एवं दैनिक कार्य का समय - यदि आप 7 घंटे सोते हैं. 10 घंटे पढ़ते हैं तब भी 7 घंटे का समय मनोरंजन एवं दैनिक जरूरी कार्यों के लिए उपलब्ध रहेगा.

लगातार पढ़ने से ऊर्जा का स्तर कम होने लगता है और थकावट आने लगती है. इसलिए बीच-बीच में स्वस्थ्य मनोरंजन आवश्यक है, किन्तु इसमें वीडियो गेम या सोशल मीडिया का उपयोग नहीं होना चाहिए. मनोरंजन में कुछ समय घर के सदस्यों से या दोस्तों से बातचीत, व्यायाम, खेल शामिल करें. इससे आपकी एकाग्रता बढ़ती है.

इस प्रकार यदि आप अपने पूरे दिन को व्यवस्थित तरीके से उपयोग करेंगे तो आप कभी भी दबाव में नहीं आएगें और समय पर सारे विषय पूर्ण होंगे. जिससे आप अपनी क्षमताओं का बेहतरी प्रदर्शन करते हुए बोर्ड परीक्षा में उच्च मानदण्ड स्थापित कर पाएंगे.

(लेखक शिक्षाविद हैं और आकाश बायजूस में उप निदेशक के पद पर कार्यरत हैं)
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

नीट पेपर लीक में बड़ा खुलासा! CBI ने गिनाईं NTA की सुरक्षा खामियां, एक ही एक्सपर्ट को मिला पेपर तक एक्सेस

जांच एजेंसी के मुताबिक, NTA के गोपनीय कक्ष में पर्याप्त सुरक्षा और निगरानी की व्यवस्था नहीं थी. इसके अलावा प्रश्नपत्र तैयार करने के अलग-अलग चरणों में एक ही विशेषज्ञों की भागीदारी से अंतिम प्रश्नपत्र तक उनकी पहुंच बन गई, जिसका कथित तौर पर आरोपियों ने फायदा उठाया.

08-August-2026

नीट विवाद के बाद परीक्षा सुधार की कमान नंदन नीलेकणि के हाथ, PM मोदी ने किया हाई पावर टास्क फोर्स का ऐलान

यह घोषणा ऐसे समय हुई है, जब प्रह्लाद जोशी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला है. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है.

27-July-2026

SRCC ने पूरे किए 100 साल: दिल्ली यूनिवर्सिटी में शताब्दी समारोह की शुरुआत, पीएम ने दी बधाई

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, यह संस्थान भारत के सबसे प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में से एक है और इसके 100 वर्ष पूरे होना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है.

26-April-2026

‘ट्रिपल बॉटम लाइन’ यानी लाभ, लोग और पर्यावरण के संतुलन पर दें ध्यान: शशि थरूर

दीक्षांत समारोह के दौरान संस्थान ने अपने पूर्व छात्रों को भी विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया. इसमें विशिष्ट पूर्व छात्र सम्मान और युवा पूर्व छात्र उपलब्धि सम्मान जैसे पुरस्कार शामिल रहे.

13-April-2026

अनिश्चित दौर में करियर की नई परिभाषा: मूल्य, सहयोग और सीख बन रहे हैं सफलता की असली नींव

समिट से उभरकर आने वाला संदेश साफ है. अनिश्चितता भले ही अपरिहार्य हो, लेकिन करियर की दिशा पूरी तरह परिस्थितियों के हवाले नहीं होती. अनुशासन, सहयोग, मूल्य, जिज्ञासा और सीखने की निरंतर इच्छा ऐसे आधार हैं, जिन पर टिकाऊ और सार्थक करियर खड़े होते हैं.

10-February-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

19 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

9 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

9 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

9 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

10 hours ago