होम / जॉब्स-एजुकेशन / तेलंगाना में ICFAI राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन, राज्यपाल ने छात्रों को दिया ये मूलमंत्र

तेलंगाना में ICFAI राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन, राज्यपाल ने छात्रों को दिया ये मूलमंत्र

तेलंगाना के राज्यपाल सीपी राधा कृष्णन ने इस कार्यक्रम में मुख्य अथिति के तौर पर शिरकत की और उन्होंने लियोनिया रिसॉर्ट्स में आयोजित कुलपतियों के 98वें AIU राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

तेलंगाना में ICFAI द्वारा हायर एजुकेशन@2047 विषय पर तीन दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया गया. जिसमें विभिन्न केंद्रीय, राज्य और डीम्ड विश्वविद्यालयों के 500 से अधिक कुलपतियों ने सम्मेलन में (ऑनलाइन और ऑफलाइन) भाग लिया और उच्च शिक्षा पर अपने विचार साझा किए. तेलंगाना के राज्यपाल सीपी राधा कृष्णन ने इस कार्यक्रम में मुख्य अथिति के तौर पर शिरकत की और उन्होंने लियोनिया रिसॉर्ट्स में आयोजित कुलपतियों के 98वें AIU राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया. 

AIU और ICFAI को दी बधाई

तेलंगाना के राज्यपाल ने सम्मेलन के आयोजन के लिए AIU और ICFAI फाउंडेशन फॉर हायर एजुकेशन यूनिवर्सिटी को बधाई दी और कहा कि AIU उच्च शिक्षा क्षेत्र में ज्ञान की शक्ति पैदा कर रहा है. उन्होंने उच्च शिक्षा प्रणाली को और भी अधिक जीवंत और समावेशी बनाने के लिए AIU की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता की भी सराहना की.  अपने मुख्य भाषण में उन्होंने छात्रों को दुनिया की सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं के साथ प्रतिस्पर्धा करने और विजय प्राप्त करने के लिए खुद को तैयार करने की सलाह दी. 

विकसित भारत का सपना करें साकार

राज्यपाल सीपी राधा कृष्णन ने इसके साथ ही कहा कि भारत नॉलेज सिस्टम (BKS) की शुरूआत विकसित भारत, शिक्षित भारत के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. उन्होंने सभी विश्वविद्यालयों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए प्रतिभाशाली युवाओं को तैयार करने की अपील की. राधा कृष्णन ने यह भी आशा व्यक्त की कि हमारा देश 2047 तक अर्थव्यवस्था में विश्व नेता के रूप में उभरेगा.

पुस्तक का किया गया विमोचन

AIU प्रेसिडेंट प्रो. जीडी शर्मा, AIU के वाइस प्रेसिडेंट प्रो. (डॉ.) पंकज मित्तल, प्रो. विनय कुमार पाठक और AICTE के प्रेसिडेंट प्रो. टीजी सीताराम ने इस अवसर पर सम्मेलन के विषयों और संचालन के बारे में जानकारी दी. ICFAI फाउंडेशन फॉर हायर एजुकेशन के कुलपति प्रोफेसर एलएस गणेश ने आईसीएफएआई की ओर से सम्मेलन में सभी गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया. इस अवसर पर 78 लेखकों द्वारा लिखित सतत लक्ष्यों पर एक पुस्तक का विमोचन भी किया गया.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

नीट पेपर लीक में बड़ा खुलासा! CBI ने गिनाईं NTA की सुरक्षा खामियां, एक ही एक्सपर्ट को मिला पेपर तक एक्सेस

जांच एजेंसी के मुताबिक, NTA के गोपनीय कक्ष में पर्याप्त सुरक्षा और निगरानी की व्यवस्था नहीं थी. इसके अलावा प्रश्नपत्र तैयार करने के अलग-अलग चरणों में एक ही विशेषज्ञों की भागीदारी से अंतिम प्रश्नपत्र तक उनकी पहुंच बन गई, जिसका कथित तौर पर आरोपियों ने फायदा उठाया.

08-August-2026

नीट विवाद के बाद परीक्षा सुधार की कमान नंदन नीलेकणि के हाथ, PM मोदी ने किया हाई पावर टास्क फोर्स का ऐलान

यह घोषणा ऐसे समय हुई है, जब प्रह्लाद जोशी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला है. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है.

27-July-2026

SRCC ने पूरे किए 100 साल: दिल्ली यूनिवर्सिटी में शताब्दी समारोह की शुरुआत, पीएम ने दी बधाई

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, यह संस्थान भारत के सबसे प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में से एक है और इसके 100 वर्ष पूरे होना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है.

26-April-2026

‘ट्रिपल बॉटम लाइन’ यानी लाभ, लोग और पर्यावरण के संतुलन पर दें ध्यान: शशि थरूर

दीक्षांत समारोह के दौरान संस्थान ने अपने पूर्व छात्रों को भी विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया. इसमें विशिष्ट पूर्व छात्र सम्मान और युवा पूर्व छात्र उपलब्धि सम्मान जैसे पुरस्कार शामिल रहे.

13-April-2026

अनिश्चित दौर में करियर की नई परिभाषा: मूल्य, सहयोग और सीख बन रहे हैं सफलता की असली नींव

समिट से उभरकर आने वाला संदेश साफ है. अनिश्चितता भले ही अपरिहार्य हो, लेकिन करियर की दिशा पूरी तरह परिस्थितियों के हवाले नहीं होती. अनुशासन, सहयोग, मूल्य, जिज्ञासा और सीखने की निरंतर इच्छा ऐसे आधार हैं, जिन पर टिकाऊ और सार्थक करियर खड़े होते हैं.

10-February-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

19 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

9 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

9 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

9 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

10 hours ago