होम / बिजनेस / IMF प्रमुख ने क्‍यों कहा कि सुनामी की तरह नौकरी खा रहा है AI

IMF प्रमुख ने क्‍यों कहा कि सुनामी की तरह नौकरी खा रहा है AI

IMF प्रमुख ने ये बात तब कही है जब कुछ दिन पहले ही Open AI ने GPT-40 को लॉन्‍च किया है. उन्‍होंने कहा कि विकसित देशों को 60 प्रतिशत नौकरियां और दुनिया में 40 प्रतिशत नौकरियां इससे जा सकती हैं. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

ऑर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के आने के बाद दुनिया भर में नौकरियां जाएंगी ये बात अब तक दुनिया के कई नामी लोग कह चुके हैं. लेकिन अब यही बात आईएमएफ(International Monitory Fund) प्रमुख क्रिस्‍टीना जॉर्जिया ने कही है. उन्‍होंने कहा कि एआई सुनामी की तरह नौकरी खा रहा है. उन्‍होंने कहा कि जिस तेजी से इसका एआई का विस्‍तार हो रहा है और लोगों की नौकरी जा रही है उससे लग ये रहा है कि हमारे पास लोगों को इसके लिए तैयार करने के लिए काफी कम समय है. 

आईएफएफ प्रमुख ने और क्‍या कहा? 
आईएफएफ प्रमुख क्रिस्‍टीना जॉर्जिया ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस नाटकीय तरीके से नौकरी के बाजार को प्रभावित कर रहा है. उन्‍होंने इसकी रफ्तार को समझाते हुए कहा कि विकसित देशों में जहां ये 60 प्रतिशत नौकरियों को प्रभावित करने जा रहा है वहीं पूरी दुनिया में 40 प्रतिशत लोगों की नौकरी जा सकती है. इससे पहले भी दुनिया के कई नामी लोग और इस क्षेत्र में काम करने वाली संस्‍थाएं यही बात कह चुकी हैं. उन्‍होंने इस बात पर भी जोर दिया कि हमें इसके लिए तैयार रहने की जरूरत है. सबसे विशेष बात ये है कि हमारे पास इसके लिए लोगों को तैयार करने के लिए बहुत ज्‍यादा समय बचा नहीं है. 

ये भी पढ़ें: क्या आर्थिक तंगी और कर्ज का बोझ है गुरुचरण सिंह की गुमशुदगी की वजह?

एआई से ये खतरा भी है
पूरी दुनिया में एक ओर जहां एआई के इस्‍तेमाल को लेकर जोर दिया जा रहा है वहीं दूसरी ओर इससे पैदा हो सकने वाले खतरों को लेकर भी चर्चा हो रही है. आईएमएफ प्रमुख ने भी इन्‍हीं खतरों को लेकर अपनी बात कही है. उन्‍होंने कहा कि एआई हमारे उत्‍पादन को बढ़ा सकता है, और हमारे काम करने के तरीकों को आसान बना सकता है. लेकिन उससे भी खतरनाक ये है कि इससे पूरी दुनिया को गलत जानकारी का एक खतरा बना हुआ है. उन्‍होंने इसके लिए प्रबंधन को सावधानीपूर्वक किए जाने की बात कही है. 

Open AI ने लॉन्‍च किया है GPT-40 
आईएमएफ प्रमुख का ये बयान ऐसे समय में आया है जब  माइक्रोसॉफ्ट के ओपनएआई ने हाल ही में GPT-40 को लॉन्‍च किया है.सबसे दिलचस्‍प बात ये है कि ओपनएआई ने इसे सभी के फ्री किया है. GPT-40 में ओपन एआई ने जो अपडेट किया है उसने इसे और प्रभावी बना दिया है, एआई को समझने वाले  तो यहां तक कह रहे हैं कि ये अब लगभग इंसान जैसा हो गया है. ये जो देख रहा है उसके बारे में बता सकता है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

2 hours ago

ONGC की ‘समुद्र मंथन’ में पहली सफलता, महानदी बेसिन में मिली प्राकृतिक गैस

ONGC ने बताया कि महानदी बेसिन में ‘समुद्र मंथन’ अभियान के तहत खोदा गया यह उसका पहला कुआं है. MN-DW18-1-H-D नाम के इस कुएं को 1,623 मीटर की लक्षित गहराई तक खोदा गया था.

2 hours ago

लगातार चौथे दिन चढ़ा बाजार, गिफ्ट निफ्टी 23,500 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 19.63 अंक की गिरावट के साथ 74,294.96 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 75.80 अंक की बढ़त के साथ 23,346.40 पर बंद हुआ था.

3 hours ago

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

19 hours ago

भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर से लागू, 100% भारतीय निर्यात को मिलेगी शुल्क-मुक्त पहुंच

पीयूष गोयल ने कहा कि भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर को दशहरा के दिन प्रभावी होगा. समझौते के तहत न्यूजीलैंड भारतीय उत्पादों के लिए अपने बाजार में शुल्क-मुक्त पहुंच उपलब्ध कराएगा.

20 hours ago

बड़ी खबरें

लगातार चौथे दिन चढ़ा बाजार, गिफ्ट निफ्टी 23,500 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 19.63 अंक की गिरावट के साथ 74,294.96 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 75.80 अंक की बढ़त के साथ 23,346.40 पर बंद हुआ था.

3 hours ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

2 hours ago

ONGC की ‘समुद्र मंथन’ में पहली सफलता, महानदी बेसिन में मिली प्राकृतिक गैस

ONGC ने बताया कि महानदी बेसिन में ‘समुद्र मंथन’ अभियान के तहत खोदा गया यह उसका पहला कुआं है. MN-DW18-1-H-D नाम के इस कुएं को 1,623 मीटर की लक्षित गहराई तक खोदा गया था.

2 hours ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.