होम / जॉब्स-एजुकेशन / Christmas पर Paytm आई खबर, कंपनी ने इतने कर्मचारियों को कहा अलविदा

Christmas पर Paytm आई खबर, कंपनी ने इतने कर्मचारियों को कहा अलविदा

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने ये कदम कास्‍ट कटिंग और दूसरे लक्ष्‍यों को पूरा करने के मकसद से उठाया है. हाल ही में आरबीआई के अनसिक्‍योर्ड लोन को लेकर उठाए गए कदम को भी इसकी वजह माना जा रहा है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

वर्ष 2023 की शुरुआत में ही कई जानकारों ने ये बात कह दी थी कि ये साल आखिरी तक मुश्किल रहने वाला है. कुछ वैसा ही होता हुआ दिखाई दे रहा है. अब देश की बड़ी फिनटेक कंपनी paytm से खबर आ रही है कि कंपनी ने 1000 कर्मचरियों को ले आफ कर दिया है. कंपनी ने ये कदम कॉस्‍ट कटिंग और दूसरे कई कारणों को देखते हुए उठाया है. लेकिन वजह जो भी रही हो 2023 में कई कंपनियों के ले आफ के कारण वर्ष 2023 हमेशा जाना जाता रहेगा. 

क्‍या रही है इस ले आफ की वजह? 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, PayTm की ओर से निकाले गए कर्मचारियों की संख्‍या 1000 तक हो सकती है. पेटीएम ने ये कदम कॉस्‍ट कटिंग और अपनी बचत को 10 से 15 प्रतिशत तक करने के लक्ष्‍य के साथ ये कदम उठाया है. PayTm ने इन कर्मचारियों को पिछले कुछ महीनों में निकाला है. हालांकि कंपनी की ओर से ले ऑफ की इस बात को तो स्‍वीकार किया गया है लेकिन संख्‍या को लेकर उसने असहमति जताई है. कंपनी ने निकाले जाने की वजहों में अपने कारोबार को फिर से व्‍यस्थित करने को भी एक वजह बताया है. 

आने वाले समय में हो सकती है नियुक्तियां 
PayTm की ओर से ये भी कहा गया है कि आने वाले समय में उसकी ओर से बड़े पैमाने पर नियुक्तियां हो सकती हैं. ये नियुक्तियां उसके मूल कारोबार पेमेंट में हो सकती हैं. सबसे दिलचस्‍प बात ये भी है कि PayTm अपने कारोबार को एआई तकनीक के साथ रिप्‍लेस कर रहा है. कंपनी उन साधनों को एआई तकनीक के साथ बदल रही है जो उसकी लागत को बढ़ा रही हैं. नतीजतन कटौती का स्‍तर 1000 कर्मचारियों तक पहुंचा है. कंपनी अपनी आय में बढ़ोतरी के लिए नए उत्‍पाद को लॉन्‍च करने पर भी काम कर रही है. कंपनी इंश्‍योरेंस को लेकर भी काम कर रही है. 

अपने कारोबार को रिस्‍ट्रक्‍चर कर रहे हैं स्‍टार्टअप 
कई जानकारों का ये भी मानना है कि कई स्‍टार्टअप अपने कारोबार को रिस्‍ट्रक्‍चर कर रहे हैं. कारोबार के रिस्‍ट्रक्‍चर होने के कारण ही इस तरह के लेआफ देखने को मिल रहे हैं. सर्च फर्म लॉन्‍गहाउस कंसल्टिंग के आंकड़ों के अनुसार, न्‍यू एज कंपनियों ने वर्ष 2023 की पहली तिमाही में 28000 से अधिक कर्मचारियों को बर्खास्‍त किया है. इन कंपनियों ने 2022 में 22 हजार और 2021 में 4080 कर्मचारियों को बाहर किया है.  

ये भी पढें: देश का सबसे बड़ा मीडिया कारोबार बनाने के लिए Reliance और Disney के बीच होगा मर्जर?
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SRCC ने पूरे किए 100 साल: दिल्ली यूनिवर्सिटी में शताब्दी समारोह की शुरुआत, पीएम ने दी बधाई

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, यह संस्थान भारत के सबसे प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में से एक है और इसके 100 वर्ष पूरे होना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है.

26-April-2026

‘ट्रिपल बॉटम लाइन’ यानी लाभ, लोग और पर्यावरण के संतुलन पर दें ध्यान: शशि थरूर

दीक्षांत समारोह के दौरान संस्थान ने अपने पूर्व छात्रों को भी विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया. इसमें विशिष्ट पूर्व छात्र सम्मान और युवा पूर्व छात्र उपलब्धि सम्मान जैसे पुरस्कार शामिल रहे.

13-April-2026

अनिश्चित दौर में करियर की नई परिभाषा: मूल्य, सहयोग और सीख बन रहे हैं सफलता की असली नींव

समिट से उभरकर आने वाला संदेश साफ है. अनिश्चितता भले ही अपरिहार्य हो, लेकिन करियर की दिशा पूरी तरह परिस्थितियों के हवाले नहीं होती. अनुशासन, सहयोग, मूल्य, जिज्ञासा और सीखने की निरंतर इच्छा ऐसे आधार हैं, जिन पर टिकाऊ और सार्थक करियर खड़े होते हैं.

10-February-2026

IIIT दिल्ली ने नया कोर्स लॉन्च किया, AI फैब्रिक्स और सिस्टम्स पर दुनिया का पहला ज्ञात शैक्षणिक कोर्स

“Networks for AI/ML Systems” पाठ्यक्रम का शुभारंभ न केवल IIIT-दिल्ली के लिए बल्कि भारत की AI शिक्षा और शोध पारिस्थितिकी के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है.

29-January-2026

IIT रुड़की और मसाई की बड़ी पहल, AI और डिजिटल स्किल्स के लिए शुरू होंगे जॉब-रेडी टेक प्रोग्राम

IIT रुड़की और मसाई की इस साझेदारी से न सिर्फ युवाओं को नई तकनीकों में प्रशिक्षित होने का मौका मिलेगा, बल्कि इंडस्ट्री को भी जॉब-रेडी और स्किल्ड प्रोफेशनल्स मिल सकेंगे.

16-January-2026


बड़ी खबरें

ग्रोसरी बाजार में बड़ी एंट्री, मीशो ने 202 करोड़ रुपये में खरीदा किराना क्लब

कंपनी का मानना है कि यह सौदा उसे विभिन्न रिटेल सेगमेंट्स में अपने B2B कारोबार का विस्तार करने में मदद करेगा.

4 hours ago

अब UPI और ATM से निकाल सकेंगे PF का पैसा, जून के अंत तक शुरू हो सकती है नई सुविधा

नई व्यवस्था लागू होने के बाद सदस्य क्लेम की स्वीकृत राशि सीधे अपने बैंक खाते में प्राप्त कर सकेंगे और फिर जरूरत पड़ने पर ATM से नकदी निकाल सकेंगे.

2 hours ago

सरकारी खजाना हुआ मालामाल, डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 5.21 लाख करोड़ रुपये के पार

सरकार ने इस अवधि के दौरान करदाताओं को 89,026 करोड़ रुपये का टैक्स रिफंड जारी किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 1.19 प्रतिशत अधिक है. इसके बावजूद शुद्ध कर संग्रह में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई.

3 hours ago

NEET-UG री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर रोक बरकरार, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को दी मंजूरी

NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को प्रस्तावित है. ऐसे में सरकार ने किसी भी संभावित पेपर लीक या परीक्षा संबंधी अनियमितता को रोकने के लिए टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया था. यह प्रतिबंध 22 जून तक लागू रहेगा.

4 hours ago

भारत फोर्ज की अमेरिकी रक्षा कंपनी से बड़ी डील, मिलकर बनाएंगी 155mm मोबाइल तोप

फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित यूरोसैटरी डिफेंस एक्सपो के दौरान इस साझेदारी पर मुहर लगी. समझौते का उद्देश्य दुनियाभर की सेनाओं के लिए अत्याधुनिक 155mm मोबाइल आर्टिलरी प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना है.

6 hours ago