होम / जॉब्स-एजुकेशन / अब Coaching Institutes को पढ़ाया जाएगा सही-गलत का पाठ, CCPA ने तैयार किया ड्राफ्ट

अब Coaching Institutes को पढ़ाया जाएगा सही-गलत का पाठ, CCPA ने तैयार किया ड्राफ्ट

CCPA को भ्रामक विज्ञापनों की शिकायत मिली थी, जिसके बाद कुछ संस्थानों को नोटिस भी जारी किया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

कोचिंग इंस्टिट्यूट (Coaching Institutes) अपने विज्ञापनों में बड़े-बड़े दावे करते हैं. अब इन दावों में कितनी सच्चाई है, ये कोई नहीं जानता. इसलिए कंज्यूमर प्रोटेक्शन रेगुलेटर (CCPA) ने इस दिशा में एक कदम बढ़ाया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, CCPA ने कोचिंग संस्थानों के भ्रामक विज्ञापनों पर अंकुश लगाने के लिए ड्राफ्ट गाइडलाइंस तैयार की हैं. सीसीपीए की तरफ से बताया गया है कि उसने कोचिंग संस्थानों को उम्मीदवारों के सक्सेस रेट के संबंध में विज्ञापनों में ‘झूठे दावे’ करने से रोकने के लिए मसौदा तैयार किया है. 

जल्द दी जाएगी मंजूरी
रिपोर्ट्स में सीसीपीए के मुख्य आयुक्त और उपभोक्ता मामलों के सचिव रोहित कुमार सिंह के हवाले से बताया गया है कि ड्राफ्ट को जल्द ही मंजूरी देकर जारी किया जाएगा. सिंह ने कहा कि प्रस्तावित दिशानिर्देश सभी कोचिंग संस्थानों पर लागू होंगे, चाहे फिर वे ऑनलाइन हों या ऑफलाइन. इसके अलावा, फॉर्म, फॉर्मेट या मीडियम की परवाह किए बिना सभी प्रकार के विज्ञापनों को इसके दायरे में लाया जाएगा. ड्राफ्ट गाइडलाइंस के अनुसार, कोचिंग संस्थान के ऐसे विज्ञापन को उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 के तहत भ्रामक विज्ञापन माना जाएगा, जिसमें अन्य बातों के साथ-साथ सफल उम्मीदवारों द्वारा चुने गए पाठ्यक्रम और अवधि से संबंधित जानकारी छिपाई गई है. 

ये भी पढ़ें - Budget 2024: वित्त मंत्री देंगी राहत की डोज, इतना बढ़ जाएगा इनकम टैक्स पर छूट का दायरा! 

इन नियमों का पालन जरूरी
प्रस्तावित दिशानिर्देशों में कहा गया है कि कोचिंग संस्थानों को सक्सेस रेट या सिलेक्शन की संख्या के बारे में झूठे दावे नहीं करने चाहिए. संस्थानों को सफल उम्मीदवार की फोटो के साथ रैंक, पाठ्यक्रम अवधि आदि विवरण का उल्लेख करना होगा. इसके साथ ही उनके '100% सिलेक्शन' या '100: नौकरी की गारंटी' जैसे दावे करने पर रोक रहेगी. इसके अलावा, विज्ञापन में डिस्क्लेमर/डिस्क्लोजर/महत्वपूर्ण जानकारी का फॉन्ट ठीक वही रखना होगा जो दावे/विज्ञापन में इस्तेमाल किया गया है. इस जानकारी का स्थान, विज्ञापन में ऐसी जगह पर होना चाहिए जहां सभी लोग इसे अच्छी तरह से देख सकें. बता दें कि CCPA को भ्रामक विज्ञापनों की शिकायत मिली थी, जिसके बाद कुछ संस्थानों को नोटिस भी जारी किया गया है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

नीट पेपर लीक में बड़ा खुलासा! CBI ने गिनाईं NTA की सुरक्षा खामियां, एक ही एक्सपर्ट को मिला पेपर तक एक्सेस

जांच एजेंसी के मुताबिक, NTA के गोपनीय कक्ष में पर्याप्त सुरक्षा और निगरानी की व्यवस्था नहीं थी. इसके अलावा प्रश्नपत्र तैयार करने के अलग-अलग चरणों में एक ही विशेषज्ञों की भागीदारी से अंतिम प्रश्नपत्र तक उनकी पहुंच बन गई, जिसका कथित तौर पर आरोपियों ने फायदा उठाया.

08-August-2026

नीट विवाद के बाद परीक्षा सुधार की कमान नंदन नीलेकणि के हाथ, PM मोदी ने किया हाई पावर टास्क फोर्स का ऐलान

यह घोषणा ऐसे समय हुई है, जब प्रह्लाद जोशी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला है. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है.

27-July-2026

SRCC ने पूरे किए 100 साल: दिल्ली यूनिवर्सिटी में शताब्दी समारोह की शुरुआत, पीएम ने दी बधाई

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, यह संस्थान भारत के सबसे प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में से एक है और इसके 100 वर्ष पूरे होना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है.

26-April-2026

‘ट्रिपल बॉटम लाइन’ यानी लाभ, लोग और पर्यावरण के संतुलन पर दें ध्यान: शशि थरूर

दीक्षांत समारोह के दौरान संस्थान ने अपने पूर्व छात्रों को भी विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया. इसमें विशिष्ट पूर्व छात्र सम्मान और युवा पूर्व छात्र उपलब्धि सम्मान जैसे पुरस्कार शामिल रहे.

13-April-2026

अनिश्चित दौर में करियर की नई परिभाषा: मूल्य, सहयोग और सीख बन रहे हैं सफलता की असली नींव

समिट से उभरकर आने वाला संदेश साफ है. अनिश्चितता भले ही अपरिहार्य हो, लेकिन करियर की दिशा पूरी तरह परिस्थितियों के हवाले नहीं होती. अनुशासन, सहयोग, मूल्य, जिज्ञासा और सीखने की निरंतर इच्छा ऐसे आधार हैं, जिन पर टिकाऊ और सार्थक करियर खड़े होते हैं.

10-February-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

19 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

9 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

9 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

9 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

10 hours ago