होम / जॉब्स-एजुकेशन / White-Collar Gig Jobs की डिमांड में इजाफा, एक महीने में इतना पहुंच गया आंकड़ा

White-Collar Gig Jobs की डिमांड में इजाफा, एक महीने में इतना पहुंच गया आंकड़ा

Foundit ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि फरवरी से मार्च 2024 तक समग्र भर्ती सूचकांक में 3 प्रतिशत की वृद्धि हुई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत के लीडिंग टैलेंट प्लेटफॉर्म फाउंडइट (पूर्व में मॉन्स्टर APAC एंड ME) ने नौकरियों को लेकर एक रिपोर्ट प्रकाशित की है. फाउंडइट इनसाइट्स ट्रैकर (फिट) नामक इस रिपोर्ट में मार्च 2024 के लिए हायरिंग ट्रेड्स पर नवीनतम निष्कर्ष प्रस्तुत किए गए हैं. ट्रैकर के अनुसार, फरवरी से मार्च 2024 तक समग्र भर्ती सूचकांक में 3% की वृद्धि हुई है, जो हायरिंग एक्टिविटी में मामूली वृद्धि का संकेत है. हालांकि, पिछले वर्ष की तुलना में, नियुक्तियों में 4% की गिरावट आई, जो भर्ती की धीमी गति दर्शाता है.

184% का आश्चर्यजनक इजाफा
विशेष रूप से वाइट-कॉलर गिग जॉब्स में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है. इसमें पिछले वर्ष की तुलना में 184% का आश्चर्यजनक इजाफा हुआ है. यह उछाल लचीली, परियोजना-आधारित कार्य व्यवस्थाओं के लिए पेशेवरों की बढ़ती प्राथमिकता को रेखांकित करता है. इसके अतिरिक्त, एक महत्वपूर्ण वर्कफोर्स सेगमेंट का प्रतिनिधित्व करने वाले गिग वर्कर्स में इसी अवधि में 21% की वृद्धि हुई है, जो व्यावसायिक जरूरतों को पूरा करने के लिए फ्रीलांसरों और स्वतंत्र ठेकेदारों पर कंपनियों की बढ़ती निर्भरता को उजागर करता है.

लगभग 2 गुना हुई हिस्सेदारी
सेक्टर्स के हिसाब से देखें तो आईटी में गिग जॉब्स में जबरदस्त उछाल आया है. गिग इकोनॉमी में आईटी सॉफ्टवेयर की हिस्सेदारी लगभग दोगुनी हो गई है. यह मार्च 2023 में 22% से बढ़कर मार्च 2024 में 46% हो गई है. यह कुशल फ्रीलांस कोडर्स, आईटी सलाहकारों और अन्य तकनीकी पेशेवरों की मजबूत मांग को दर्शाता है. विज्ञापन और विपणन क्षेत्र में भी उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई, इनकी गिग जॉब्स में हिस्सेदारी 5% से बढ़कर 18% हो गई है.

कोरोना ने ऐसा करना सिखाया
फाउंडइट के सीईओ शेखर गरिसा ने कहा कि कोरोना महामारी ने नियोक्ताओं और कर्मचारियों को WFH यानी वर्क फ्रॉम होम और काम करने के लचीले मॉडल को अपनाना सिखाया है. हमारे ट्रैकर के माध्यम से, हमने देखा है कि दिल्ली, बेंगलुरु और मुंबई जैसे मेट्रो शहर अब गिग जब्स के लिए मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं. यह समझना जरूरी है कि गिग इकॉनमी व्यवसायों को लागत प्रभावी समाधान प्रदान करती है, साथ ही कर्मचारियों को कहीं से भी काम करने की स्वतंत्रता देती है. हमें उम्मीद है कि गिग इकॉनमी और भी अधिक बढ़ेगी. बता दें कि स्वतंत्र रूप से ठेके पर काम करने वाले कर्मचारियों को गिग वर्कर्स कहा जाता है.

इन सेक्टर्स में बढ़ी एक्टिविटीज
रिपोर्ट में बताया गया है कि शिक्षा, दूरसंचार/आईएसपी और ऊर्जा क्षेत्र रोजगार वृद्धि में अग्रणी हैं, जबकि ऑटोमोटिव और शिपिंग उद्योगों को विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है. सूचना प्रौद्योगिकी (IT) क्षेत्र में जहां फरवरी में 7% की वृद्धि देखने को मिली थी. वहीं, मार्च में 2% तक मामूली गिरावट देखी गई. यह बदलाव उद्योग के भीतर मांग या बाजार स्थितियों में समायोजन का संकेत दे सकता है. इसके विपरीत, बीपीओ/आईटीईएस उद्योग में उल्लेखनीय बदलाव आया, फरवरी में 4% की गिरावट से मार्च में 2% की वृद्धि दर्ज हुई. इस बीच, बैंकिंग/वित्तीय सेवा और बीमा (BFSI) क्षेत्र ने स्थिर वृद्धि दर्ज की. इंजीनियरिंग, सीमेंट, निर्माण, लोहा/इस्पात और उत्पादन एवं विनिर्माण सहित विनिर्माण क्षेत्र ने मिश्रित प्रदर्शन किया. 

एजुकेशन में 2% की पॉजिटिव ग्रोथ
इसके विपरीत, शिक्षा क्षेत्र में सुधार के संकेत दिखाई दिए. इस उद्योग ने हायरिंग एक्टिविटीज में रिवाइवल देखा. फरवरी में जहां कोई वृद्धि नहीं थी. वहीं मार्च में 2% की पॉजिटिव ग्रोथ नजर आई. दूरसंचार/आईएसपी उद्योग एक महत्वपूर्ण ग्रोथ ड्राइवर के रूप में उभरा, जो फरवरी में 2% से बढ़कर मार्च में 6% हो गया. इसी तरह, तेल/गैस/पेट्रोलियम और बिजली क्षेत्रों ने मजबूत वृद्धि प्रदर्शित की, जो मार्च में 7% से बढ़कर 8% हो गई. स्वास्थ्य सेवा, फार्मास्यूटिकल्स और जैव प्रौद्योगिकी में भी सुधार के संकेत मिले हैं.  

यहां नजर आई चिंताजनक गिरावट
इसके अलावा, सरकार, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (PSU) और रक्षा क्षेत्रों में नियुक्ति गतिविधि में 0% से 1% की मामूली वृद्धि देखी गई. जबकि ऑटोमोटिव उद्योग को मार्च में चुनौतियों का सामना करना पड़ा. इसी तरह शिपिंग और समुद्री उद्योग में चिंताजनक गिरावट देखी गई, इसमें हायरिंग ग्रोथ घटकर -12% रह गई. वहीं, विज्ञापन, बाजार अनुसंधान और पीआर क्षेत्रों में -2% से -3% तक की गिरावट आई है, जबकि यात्रा और पर्यटन में भर्ती 4% से घटकर 2% रह गई. रसायन/प्लास्टिक (-10%), एफएमसीजी, खाद्य और पैकेज्ड फूड (-6%), गारमेंट्स/टेक्सटाइल्स (-8%), और रियल एस्टेट (-3%) सहित कई अन्य क्षेत्रों में मार्च में हायरिंग में कमी आई है. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

नीट पेपर लीक में बड़ा खुलासा! CBI ने गिनाईं NTA की सुरक्षा खामियां, एक ही एक्सपर्ट को मिला पेपर तक एक्सेस

जांच एजेंसी के मुताबिक, NTA के गोपनीय कक्ष में पर्याप्त सुरक्षा और निगरानी की व्यवस्था नहीं थी. इसके अलावा प्रश्नपत्र तैयार करने के अलग-अलग चरणों में एक ही विशेषज्ञों की भागीदारी से अंतिम प्रश्नपत्र तक उनकी पहुंच बन गई, जिसका कथित तौर पर आरोपियों ने फायदा उठाया.

08-August-2026

नीट विवाद के बाद परीक्षा सुधार की कमान नंदन नीलेकणि के हाथ, PM मोदी ने किया हाई पावर टास्क फोर्स का ऐलान

यह घोषणा ऐसे समय हुई है, जब प्रह्लाद जोशी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला है. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है.

27-July-2026

SRCC ने पूरे किए 100 साल: दिल्ली यूनिवर्सिटी में शताब्दी समारोह की शुरुआत, पीएम ने दी बधाई

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, यह संस्थान भारत के सबसे प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में से एक है और इसके 100 वर्ष पूरे होना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है.

26-April-2026

‘ट्रिपल बॉटम लाइन’ यानी लाभ, लोग और पर्यावरण के संतुलन पर दें ध्यान: शशि थरूर

दीक्षांत समारोह के दौरान संस्थान ने अपने पूर्व छात्रों को भी विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया. इसमें विशिष्ट पूर्व छात्र सम्मान और युवा पूर्व छात्र उपलब्धि सम्मान जैसे पुरस्कार शामिल रहे.

13-April-2026

अनिश्चित दौर में करियर की नई परिभाषा: मूल्य, सहयोग और सीख बन रहे हैं सफलता की असली नींव

समिट से उभरकर आने वाला संदेश साफ है. अनिश्चितता भले ही अपरिहार्य हो, लेकिन करियर की दिशा पूरी तरह परिस्थितियों के हवाले नहीं होती. अनुशासन, सहयोग, मूल्य, जिज्ञासा और सीखने की निरंतर इच्छा ऐसे आधार हैं, जिन पर टिकाऊ और सार्थक करियर खड़े होते हैं.

10-February-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

19 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

9 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

9 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

9 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

10 hours ago