✕

होम / बिजनेस / दुनिया का पहला Denim Jeans ब्रैंड हुआ 151 साल का, जींस के रोचक इतिहास से वाकिफ हैं आप?

दुनिया का पहला Denim Jeans ब्रैंड हुआ 151 साल का, जींस के रोचक इतिहास से वाकिफ हैं आप?

लेवी स्ट्रॉस ने ब्लू जींस के 151वें जन्मदिन का सेलिब्रेशन शुरू कर दिया है. कंपनी इस मौके पर बोनस पॉइंट भी दे रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बीते कुछ सालों में जींस (Jeans) जितनी तेजी से ट्रेंड में आई है, उतनी ही तेजी से इसे बनाने वाली कंपनियों की संख्या में इजाफा हुआ है. आज ढेरों ब्रैंड जींस तैयार कर रहे हैं, लेकिन दशकों पहले केवल एक ही कंपनी को इस काम के लिए जाना जाता था. Levi Strauss सही मायनों में नीली जींस (Blue Jean) की जन्मदाता है. कंपनी इसी 20 मई को 151 साल की होने वाली है और उसने अभी से सेलिब्रेशन शुरू कर दिया है.  

ऐसे शुरू हुई अविष्कार की कहानी
वैसे जींस का इतिहास काफी पुराना है, लेकिन सही मायनों में इसका जन्म 20 मई 1873 को माना जाता है. इसी दिन जर्मन मूल के अमेरिकी व्यापारी लेवी स्ट्रॉस (Levi Strauss) और टेलर जैकब डेविस ने ब्लू जींस का पेटेंट करवाया और अपने नाम से पहली डेनिम जींस बेचने की शुरुआत की. खासबात ये है कि दुनिया की पहली जींस को किसी रईस के लिए नहीं, बल्कि गरीब मजदूर के लिए तैयार किया गया था. दरअसल, एक दिन किसी मजदूर की पत्नी टेलर जैकब के पास पहुंची और अपने पति की पतलून को ज्यादा मजबूत बनाने की गुजारिश की. उस दौर में मजदूरों के लिए डेनिम के कपड़े की पतलून बनती थीं. बस यहीं से दुनिया की पहली जींस के अविष्कार की कहानी शुरू हुई.

दोनों ने मिलकर कराया पेटेंट
जैकब ने मजदूर की पतलून की उन जगहों पर रिवेट यानी लोहे के पेंच लगा दिए, जहां से उसके फटने का ज्यादा अंदेशा था. उसका ये डिजाइन मजदूर की पत्नी को काफी पसंद आया. जैकब डेविस ने सोचा कि इस तरह का डिजाइन मजदूरों के लिए काफी अच्छा हो सकता है, क्योंकि इससे कपड़े के जल्दी फटने की आशंका भी कम हो जाती है. जैकब ने अपने डिज़ाइन का पेटेंट करवाने का फैसला लिया, लेकिन यह बेहद खर्चीला काम था. इसलिए उसने लेवी स्ट्रॉस से संपर्क किया, जिनके स्टोर से वह डेनिम लिया करता था. लिवाय को भी जैकब का डिजाइन पसंद आया और दोनों ने इसका पेटेंट करवा लिया. 20 मई 1873 को उन्हें अमेरिकी पेटेंट एंड ट्रेडमार्क ऑफिस से Patent No #139,121 मिल गया. 

मजबूती दर्शाता है कंपनी का ट्रेडमार्क
Levi Strauss की पहली जींस मजदूरों के लिए थी, लेकिन धीरे-धीरे यह सभी वर्ग के लोगों की चहेती बन गई. हालांकि, पहले इसे Waist Overalls या Overalls के नाम से जाना जाता था. 1960 में इसे जींस नाम मिला. Levi Strauss & Co 20 मई को ब्लू जींस का जन्मदिन मनाती है. कंपनी का कहना है कि भले ही डेनिम का इस्तेमाल इससे पहले से होता आ रहा है, लेकिन इसमें रिवेट लगाकर उसे नया रूप और मजबूती देने की शुरुआत 20 मई 1873 से ही हुई थी. कंपनी का ट्रेडमार्क 2 घोड़ों वाला है, जो जींस की मजबूती को दर्शाता है.  

कंपनी के पास सबके लिए कुछ न कुछ  
Levi Strauss & Co आज जींसवेयर के मामले में ग्लोबल लीडर है. कंपनी Levi's®, Dockers®, Beyond Yoga, Signature by Levi Strauss & Co.™ and Denizen® ब्रैंडनेम से अलग-अलग प्रोडक्ट्स तैयार करती है. पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं और बच्चों के लिए भी कंपनी के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में बहुत कुछ है. 2023 में कंपनी के नेट रिवेन्यु 6.2 बिलियन डॉलर रहा है. San Francisco, Brussels और Singapore मुख्यालय वाली इस कंपनी में 19 हजार से ज्यादा कर्मचारी काम करते हैं, जिनमें से 9500 अमेरिका में हैं. Levi Strauss & Co के उत्पाद 100 से ज्यादा देशों में बेचे जाते हैं. बता दें कि ब्लू जींस के बर्थडे के उपलक्ष्य में कंपनी अपने ग्राहकों को बोनस पॉइंट भी दे रही है.  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

केनरा बैंक का मुनाफा 8.4% बढ़कर ₹5,175 करोड़, शेयर में तेजी

बैंक की ओर से स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक, सितंबर तिमाही में कुल आय सालाना आधार पर 6.04% बढ़कर ₹40,931 करोड़ हो गई.

5 hours ago

ईंधन महंगा, खाद्य वस्तुओं पर दबाव; चार साल बाद थोक महंगाई 11% के पार

सितंबर के थोक महंगाई के आंकड़े संशोधित सूचकांक सीरीज के तहत जारी किए गए हैं. इस सीरीज में 2022-23 को आधार वर्ष बनाया गया है, ताकि अर्थव्यवस्था में हो रहे बदलावों को बेहतर तरीके से शामिल किया जा सके.

6 hours ago

सितंबर में FII ने दो महीने की खरीदारी का 84% बेचा, वित्तीय क्षेत्र में हुए न्यूट्रल

घरेलू म्यूचुअल फंड में निवेश 25% बढ़कर ₹59,200 करोड़ पहुंचा, सितंबर में निफ्टी 50 में 6.1% की गिरावट

6 hours ago

पीएम गतिशक्ति के तहत ₹20.23 लाख करोड़ की 400 परियोजनाएं मंजूरी के लिए विचाराधीन

सड़क, रेलवे समेत कई बुनियादी ढांचा क्षेत्रों की परियोजनाओं का आकलन कर रहा नेटवर्क प्लानिंग ग्रुप, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर 58 केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों समेत सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों का डेटा उपलब्ध

7 hours ago

महाराष्ट्र के किसानों को दिवाली से पहले मिलेंगे ₹5,000, सूखे से राहत के लिए सरकार का बड़ा फैसला

राज्य सरकार ने सूखे से संबंधित ताजा रिपोर्टों के आधार पर 40 नए तालुकों को सूखाग्रस्त घोषित किया है. इन क्षेत्रों में बारिश की कमी के कारण खेती प्रभावित हुई है और किसानों को फसल नुकसान की आशंका का सामना करना पड़ रहा है.

7 hours ago


बड़ी खबरें

ईंधन महंगा, खाद्य वस्तुओं पर दबाव; चार साल बाद थोक महंगाई 11% के पार

सितंबर के थोक महंगाई के आंकड़े संशोधित सूचकांक सीरीज के तहत जारी किए गए हैं. इस सीरीज में 2022-23 को आधार वर्ष बनाया गया है, ताकि अर्थव्यवस्था में हो रहे बदलावों को बेहतर तरीके से शामिल किया जा सके.

6 hours ago

YAAP Digital में नेतृत्व परिवर्तन, अंजन रॉय बने चेयरमैन, मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO

राज नायक ने स्वास्थ्य संबंधी कारणों से दिया इस्तीफा, कंपनी ने तत्काल प्रभाव से अंजन रॉय को सौंपी जिम्मेदारी

5 hours ago

केनरा बैंक का मुनाफा 8.4% बढ़कर ₹5,175 करोड़, शेयर में तेजी

बैंक की ओर से स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक, सितंबर तिमाही में कुल आय सालाना आधार पर 6.04% बढ़कर ₹40,931 करोड़ हो गई.

5 hours ago

बॉम्बे रेयॉन: प्रमोटर परिवार का समानांतर साम्राज्य

बॉम्बे रेयॉन पर ₹7,358 करोड़ का सार्वजनिक धन बकाया रहते हुए कंपनी का अंत हो गया. तारापुर में एक समानांतर कपड़ा साम्राज्य अब भी चल रहा है. क्या बॉम्बे रेयॉन के कर्जदाताओं, परिसमापक और जांच एजेंसियों को इसकी जानकारी है?

8 hours ago

सितंबर में FII ने दो महीने की खरीदारी का 84% बेचा, वित्तीय क्षेत्र में हुए न्यूट्रल

घरेलू म्यूचुअल फंड में निवेश 25% बढ़कर ₹59,200 करोड़ पहुंचा, सितंबर में निफ्टी 50 में 6.1% की गिरावट

6 hours ago