होम / जॉब्स-एजुकेशन / अब Amazon बंद करने जा रहा है अपनी ये सर्विसेज, Lay-off की कड़ी में उठा रहा है कदम 

अब Amazon बंद करने जा रहा है अपनी ये सर्विसेज, Lay-off की कड़ी में उठा रहा है कदम 

कंपनी की ओर से कहा गया है कि 31 जुलाई से वो अपनी इन सेवाओं को बंद करने जा रहा है. कंपनी पिछले 12 महीनों में की गई इस डिवाइस की खरीदारी को पूरी तरह से वापस करने की भी तैयारी कर रही है. 

ललित नारायण कांडपाल 3 years ago

दुनियाभर में कॉस्‍ट कटिंग और ऑपरेटिंग कॉस्‍ट को कम करने के दबाव के बीच अब अगली खबर अमेजन की ओर से आई है. कंपनी अपनी एक महत्‍वपूर्ण सर्विसेज को बंद करने जा रही है. कंपनी ने फैसला किया है कि वो हेल्‍थ और स्‍लीप ट्रैकर बनाने वाली अपनी डिवीजन हैलो को बंद करेगी. सबसे महत्‍व्‍पूर्ण बात ये है कि कंपनी की ओर से ये बात ऐसे समय में आई है जब वो ले-ऑफ को बंद करने जा रहा है. कंपनी ने ये भी कहा है कि वो पिछले एक साल में बनाए अपने डिवाइस को भी वापस लेगी. 

कंपनी ने ब्‍लाग के जरिए दी जानकारी 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ने एक ब्‍लॉग पर ये जानकारी दी है. कंपनी के इस फैसले से अमेरिका और कनाडा के कर्मचारियों पर असर पड़ने जा रहा है. ऐसे में कंपनी ने उन्‍हें इस ब्‍लॉग के जरिए जानकारी देते हुए कई बातें कहीं हैं. हालांकि कंपनी ने इस ब्‍लॉग में ये नहीं बताया है कि आखिर इसमें कितने कर्मचारी प्रभावित होंगे. कंपनी के इस ब्‍लॉग ने इस यूनिट में काम करने वाले ज्‍यादातर कर्मचारियों को परेशानी में डाल दिया है. हालांकि कंपनी का ये फैसला ऐसे समय में आया जब वो ले ऑफ को बंद करने की बात कह चुकी है. 

कब शुरु हुई थी हैलो डिवीजन
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हेलो डिवीजन को कंपनी ने 2020 में हेलो बैंड की शुरुआत के साथ लॉन्च किया था. शुरुआत में कंपनी के हेलो डिवीजन ने हेलो बैंड पेश किया, जो एक फिटनेस ट्रैकर के रूप में कार्य करता था और ग्राहकों को अमेज़ॅन द्वारा प्रदान की जाने वाली विशिष्ट स्वास्थ्य निगरानी और विश्लेषण सेवाओं तक पहुंच प्रदान करता था. बाद में, डिवीजन ने दो अतिरिक्त उत्पाद - हेलो व्यू और हेलो राइज को लॉन्‍च किया. कंपनी ने जो पहले लॉन्‍च किया था उसमें कॉन्‍टैक्‍सलेस सुविधा वाला था जबकि बाद वाले में एक स्मार्ट अलार्म घड़ी की सुविधा दी गई थी. 

इसके जरिए दूसरी कंपनियों को टक्‍कर देने की थी योजना 
बाजार में इस तरह के प्रोडक्‍ट पहले से ही नामी कंपनियां बेच रही हैं. इनमें Apple, Alphabet के साथ-साथ Google जैसी नामी कंपनियां शामिल हैं. Amazon ने इन्‍हीं के साथ बाजार में प्रतिस्‍पर्धा के लिए ग्राहकों के बीच स्वास्थ्य-ट्रैकिंग तकनीक में निवेश किया था. कुछ मौकों पर अमेज़ॅन का ये बैंड शरीर में वसा प्रतिशत से संवेदनशील जानकारी के संग्रह की नियामक जांच भी हो चुकी है. इससे पहले अमेज़ॅन मार्च में अपना दूसरा छंटनी अभियान घोषित किया था, जिसमें उसने 9,000 कर्मचारियों की छंटनी का ऐलान किया था. इसके एक हिस्से के रूप में, कंपनी ने बुधवार को अमेज़ॅन वेब सर्विसेज और पीपल एक्सपीरियंस एंड टेक्नोलॉजी टीम के प्रमुखों से ईमेल के माध्यम से कटौती के बारे में प्रभावित कर्मचारियों को सूचित किया है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

नीट पेपर लीक में बड़ा खुलासा! CBI ने गिनाईं NTA की सुरक्षा खामियां, एक ही एक्सपर्ट को मिला पेपर तक एक्सेस

जांच एजेंसी के मुताबिक, NTA के गोपनीय कक्ष में पर्याप्त सुरक्षा और निगरानी की व्यवस्था नहीं थी. इसके अलावा प्रश्नपत्र तैयार करने के अलग-अलग चरणों में एक ही विशेषज्ञों की भागीदारी से अंतिम प्रश्नपत्र तक उनकी पहुंच बन गई, जिसका कथित तौर पर आरोपियों ने फायदा उठाया.

08-August-2026

नीट विवाद के बाद परीक्षा सुधार की कमान नंदन नीलेकणि के हाथ, PM मोदी ने किया हाई पावर टास्क फोर्स का ऐलान

यह घोषणा ऐसे समय हुई है, जब प्रह्लाद जोशी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला है. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है.

27-July-2026

SRCC ने पूरे किए 100 साल: दिल्ली यूनिवर्सिटी में शताब्दी समारोह की शुरुआत, पीएम ने दी बधाई

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, यह संस्थान भारत के सबसे प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में से एक है और इसके 100 वर्ष पूरे होना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है.

26-April-2026

‘ट्रिपल बॉटम लाइन’ यानी लाभ, लोग और पर्यावरण के संतुलन पर दें ध्यान: शशि थरूर

दीक्षांत समारोह के दौरान संस्थान ने अपने पूर्व छात्रों को भी विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया. इसमें विशिष्ट पूर्व छात्र सम्मान और युवा पूर्व छात्र उपलब्धि सम्मान जैसे पुरस्कार शामिल रहे.

13-April-2026

अनिश्चित दौर में करियर की नई परिभाषा: मूल्य, सहयोग और सीख बन रहे हैं सफलता की असली नींव

समिट से उभरकर आने वाला संदेश साफ है. अनिश्चितता भले ही अपरिहार्य हो, लेकिन करियर की दिशा पूरी तरह परिस्थितियों के हवाले नहीं होती. अनुशासन, सहयोग, मूल्य, जिज्ञासा और सीखने की निरंतर इच्छा ऐसे आधार हैं, जिन पर टिकाऊ और सार्थक करियर खड़े होते हैं.

10-February-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

19 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

9 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

9 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

9 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

10 hours ago