✕

होम / ऑटोमोबाइल / आ गई पहली CNG Bike, 1 किलो CNG में चलेगी 80 किलोमीटर

आ गई पहली CNG Bike, 1 किलो CNG में चलेगी 80 किलोमीटर

Bajaj दुनिया की पहली CNG Bike लॉन्च करने जा रहा है. इस बाइक के आने से पेट्रोल से चलने वाली बाइक्स को तगड़ा कॉम्पीटिशन मिलेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बजाज ऑटो (Bajaj Auto) जल्द ही दुनिया की पहली सीएनजी बाइक (CNG Bike) लॉन्च करने जा रहा है. अब तक आपने सड़क पर पेट्रोल से चलने वाली बाइक देखी होगी, लेकिन जल्द आप सड़कों पर सीएनजी बाइक्स को भी दौड़ते हुए देखेंगे. नई बजाज सीएनजी मोटरसाइकिल को टेस्टिंग के दौरान कई मौकों पर स्पॉट भी किया जा चुका है. तो चलिए आपको बताते हैं इस सीएनजी बाइक में क्या खास है?

कब लॉन्च होगी बाइक?
बजाज की ओर से भी इसे लॉन्च करने की घोषणा कर दी गई है. कंपनी ने बताया है कि दुनिया करी पहली सीएनजी बाइक को वह 18 जून 2024 को लॉन्च करने जा रहे हैं. जानकारी के अनुसार फिलहाल नई सीएनजी बाइक का नाम क्या होगा, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है. लेकिन बजाज ने हाल ही में ब्रुजर नाम को ट्रेडमार्क किया है, जो मोटरसाइकिल का आधिकारिक नाम हो सकता है. 

पेट्रोल बाइक से दोगुना माइलेज देगी ये बाइक

जानकारी के अनुसरा बजाज की सीएनजी बाइक एक किलो सीएनजी में लगभग 70-80 किलोमीटर का माइलेज देने में सक्षम होगी. यानी ये बाइक एक पेट्रोल बाइक से करीब दोगुना माइलेज देगी. इसके अलावा आपको इसमें एक बड़ा फ्यूल टैंक है, जो डुअल फ्यूल सिस्टम की ओर इशारा करता है. कंपनी की आगामी पेशकश एक कम्यूटर होगी और ये 100-125 सीसी के आसपास होने की संभावना है. टेस्टिंग के दौरान नजर आई सीएनजी बाइक में डिस्क और ड्रम ब्रेक सेटअप के साथ फ्रंट में टेलीस्कोपिक फॉर्क्स और रियर में मोनोशॉक की झलक देखने को मिली है. इसके अलावा सुरक्षा के लिए बाइक सिंगल-चैनल एबीएस या कॉम्बी-ब्रेकिंग से लैस हो सकती है. साथ ही डिजिटल फ्यूल इंडिकेटर, टीएफटी स्क्रीन और ब्लूटूथ कनेक्टिवीटी जैसे फीचर्स भी देखने को मिलेंगे.

पैसों की होगी बचत
पेट्रोल की तुलना में सीएनजी की कीमत बहुत कम है. ऐसे में इस बाइक के आने से महंगे पेट्रोल से राहत मिलेगी. इसके अलावा पेट्रोल की तुलना सीएनजी बाइक के जरिए बेहतर माइलेज मिलने की भी उम्मीद है. आपको बता दें, दिल्ली में 2 किलोग्राम सीएनजी की कीमत 76.59 रुपये हैं. वहीं 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये है.

इसे भी पढ़ें-Raymond ने जारी किए वित्त वर्ष 2024 तिमाही के नजीते, इतना दर्ज हुआ रेवेन्यू

BW Hindi के व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

7 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

7 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

4 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

6 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

6 hours ago