✕

होम / टेक वर्ल्ड / ऑनलाइन स्कैम पर सख्त हुआ WhatsApp, बैन किए करीब 8 करोड़ अकाउंट, जानिए बचने के तरीके

ऑनलाइन स्कैम पर सख्त हुआ WhatsApp, बैन किए करीब 8 करोड़ अकाउंट, जानिए बचने के तरीके

व्हाट्सऐप ने 8 करोड़ अकाउंट्स के खिलाफ की कार्रवाई करते हुए उन्हें बैन कर दिया है. WhatsApp ने यह कार्रवाई पॉलिसी के उल्लंघन को लेकर की है जोकि पिछले साल के आंकड़ों से ज्यादा हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

यदि आप भी WhatsApp का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है. आपको जानकर हैरानी होगी कि महज तीन महीने में ही WhatsApp ने भारत में करीब 8 करोड़ अकाउंट बैन किए हैं. WhatsApp ने यह कार्रवाई पॉलिसी के उल्लंघन को लेकर की है. इसी अवधि में पिछले साल के मुकाबले यह आंकड़ा दोगुना है. ये आंकड़े साइबर स्कैम के बढ़ते मामले की ओर भी इशारा कर रहे हैं.

WhatsApp ने की बड़ी कार्रवाई

व्हाट्सऐप (WhatsApp) ने बड़ी जानकारी देते हुए बाताया कि कंपनी ने +91 से शुरू होने वाले 7 करोड़ से ज्यादा मोबाइल नंबर को व्हाट्सऐप से बैन कर दिया गया है. यह डेटा जनवरी से लेकर नवंबर 2023 तक का है. कंपनी ने एक और पोस्ट में बताया कि उसने 1 जनवरी से लेकर 31 मार्च 2024 के बीच 7,954,000 अकाउंट को बैन कर दिया है. इनमें से 1,43,000 अकाउंट को यूजर्स की तरफ से कोई रिपोर्ट मिलने से पहले ही सक्रिय रूप से बैन कर दिया गया. 

किस महीने कितने अकाउंट पर प्रतिबंध

WhatsApp ने बताया कि जनवरी 2023 में उसने 29 लाख अकाउंट्स पर प्रतिबंध लगाया था. इसके बाद यह सिलसिला बढ़ता ही गया. फरवरी में कंपनी ने 45 लाख अकाउंट, मार्च में 47 लाख, अप्रैल में 74 लाख, मई में 65 लाख, जून में 66 लाख, जुलाई में 72 लाख, अगस्त में 74 लाख, सितंबर में 71 लाख, अक्टूबर में 75 लाख और नवंबर में 71 लाख अकाउंट प्रतिबंधित कर दिए, इसके अलावा, व्हाट्सएप ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि यूजर्स से कोई भी रिपोर्ट मिलने से पहले ही इनमें से 2 करोड़ से ज्यादा अकाउंट्स को सक्रिय रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया था.

2024 में कितने अकाउंट पर लगाया बैन

WhatsApp की तरफ से जारी मंथली रिपोर्ट के मुताबिक, जनवरी से लेकर मार्च 2024 यानी इस साल के पहले तीन महीनों में 22,310,000 (करीब 2.23 करोड़) अकाउंट बैन किए गए. फरवरी 2024 में कंपनी ने 7,628,000 अकाउंट्स को बैन किया, जिनमें से 1,424,000 अकाउंट यूजर्स की तरफ से रिपोर्ट करने के पहले ही कंपनी के नियमों का उल्लंघन करते हुए पहचान लिए गए और सक्रिय रूप से प्रतिबंधित कर दिए गए. इसी तरह मार्च 2024 में 7,954,000 अकाउंट बैन किए गए, जिसमें से 1,430,000 अकाउंट सक्रिय रूप से बैन किए गए.

इस वजह से लगाया बैन

कंपनी ने कहा कि लोकसभा चुनावों के मद्देनजर वह सूचना प्रौद्योगिकी (Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code) नियम, 2021 के नियम 4(1)(d) (IT नियम, 2021) का पालन करने के लिए धोखाधड़ी और अवैध टेलीमार्केटिंग की सभी रिपोर्टों की ‘सक्रिय रूप से जांच’ कर रहा है. इसके अलावा व्हाट्सएप ने शिकायतों के आधार पर कई अकाउंट्स पर प्रतिबंध लगाया जो किसी न किसी रूप में कानूनी उल्लंघन कर रहे थे, या व्हाट्सऐप के नियमों का उल्लंघन कर रहे थे. कंपनी ने कहा कि उसे भारत सरकार की शिकायत अपीलीय समिति (GAC) से भी कई अकाउंट्स को बैन करने का आदेश मिला, जिसके बाद कंपनी ने उन्हें बैन कर दिया.

बैन से कैसे बच सकते हैं आप?

अगर आपको भी इस बात का डर सता रहा है कि कहीं आपका अकाउंट न बैन कर दिया जाए तो डरने की कोई जरूरत नहीं है. अगर आप व्हाट्सऐप और भारत के आईटी नियमों को फॉलो करते हैं तो आपको इससे कोई समस्या नहीं होने वाली है. आपको नीचे बताई गई कुछ बातों का ध्यान देना होगा. 

संदेहास्पद मैसेज से बचें- यानी आप जिसे पहले से जानते हैं उनसे ही बातचीत करें. कभी भी आपको कोई ऐसा मैसेज आता है जो संदेहास्पद है तो बिलकुल जवाब न दें. इसके अलावा, अगर आपको किसी अनजाने नंबर से फर्जी वीडियो या वाइस कॉल आती है तो रिसीव करने से बचें.

संदेह होने पर तुरंत रिपोर्ट करें- अगर आपको ऐसे कोई मैसेज आते हैं तो व्हाट्सऐप पर ब्लॉक करने और रिपोर्ट करने का ऑप्शन होता है. तुरंत उसपर क्लिक करें और रिपोर्ट कर जानकारी दें. रिपोर्ट करते समय कई तरह की विकल्प के जरिये जानकारी मांगी जाती है, आपको जिस तरह का संदेह लगे, उसे रिपोर्ट में जरूर बताएं.

कोई फर्जी मैसेज फॉरवर्ड न करें- आप किसी को मैसेज सेंड करने से पहले उसे वेरिफाई कर लें कि क्या वह सही है, उसमें कितनी सच्चाई है. बहकावे या आवेश में आकर बिलकुल मैसेज सेंड या फॉरवर्ड न करें.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

सरकार ने साइबर धोखाधड़ी पर कसी नकेल, 17,000 से अधिक WhatsApp नंबर किए ब्लॉक

साइबर फ्रॉड पर लगाम कसने के लिए गृह मंत्रालय ने दूरसंचार विभाग के साथ मिलकर साइबर अपराधियों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले 17,000 व्हाट्सएप अकाउंट को ब्‍लॉक कर दिया है.

22-November-2024

Zomato देगा Bookmyshow को टक्कर, लॉन्च किया नया District ऐप, मिलेंगे ढेरों फायदे

इस ऐप के माध्यम से यूजर इवेंट मूवी और डाइनिंग टिकट के लिए बुक कर सकते हैं. ऐसा माना जा रहा है कि इस ऐप से Bookmyshow के लिए कॉम्पिटिशन बढ़ेगा.

18-November-2024

Android 15 का Beta 2 वर्जन रिलीज, इन खास फीचर्स से बदलेगा फोन चलाने का अंदाज

Android 15 में यूजर्स को खास फीचर्स मिलेंगे, जो यूजर के स्मार्टफोन को पहले के मुकाबले ज्यादा सुरक्षित करेगा. Android 15 Beta 2 के साथ इन फीचर्स को रोल आउट किया गया है.

17-May-2024

खत्म हुआ इंतजार! Google ने लॉन्च किए कई AI फीचर्स, यूजर्स को मिलेगा बेहतरीन एक्सपीरियंस

Google IO 2024 इवेंट का आयोजन हुआ. इस इवेंट की शुरुआत Alphabet CEO सुंदर पिचाई ने की. इस दौरान उन्होंने कई नए फीचर्स और अपकमिंग सर्विस की जानकारी दी.

15-May-2024

कंपनियों के अनचाहे कॉल से मिलने वाली है निजात, सरकार ने कर ली है खास तैयारी

सरकार ने आपके नंबर पर दिन भर आने वाले बैंकिंग, इंश्योरेंस, लोन आदि से जुड़े फर्जी कॉल्स पर लगाम लगाने की तैयारी कर ली है. इससे संबंधित नियमों का ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है.

14-May-2024


बड़ी खबरें

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

12 hours ago

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

10 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

13 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

13 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

13 hours ago