✕

होम / टेक वर्ल्ड / खत्म हुआ इंतजार! Google ने लॉन्च किए कई AI फीचर्स, यूजर्स को मिलेगा बेहतरीन एक्सपीरियंस

खत्म हुआ इंतजार! Google ने लॉन्च किए कई AI फीचर्स, यूजर्स को मिलेगा बेहतरीन एक्सपीरियंस

Google IO 2024 इवेंट का आयोजन हुआ. इस इवेंट की शुरुआत Alphabet CEO सुंदर पिचाई ने की. इस दौरान उन्होंने कई नए फीचर्स और अपकमिंग सर्विस की जानकारी दी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

टेक दिग्गज गूगल की तरफ से मेगा इवेंट Google I/O 2024 आयोजित किया. गूगल ने अपने इस इवेंट में कई बड़े ऐलान किए. इवेंट की शुरुआत गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने की. इवेंट की शुरुआत में कंपनी ने अपने लॉर्ज लैंग्वेज मॉडल यानी Gemini AI के बारे में जानकारी दी.  गूगल ने इस साल इस इवेंट में कोई भी नया डिवाइस लॉन्च नहीं किया. कंपनी का मुख्य फोकस AI फीचर्स पर रहा. गूगल ने AI पॉवर्ड सर्च, ऑन-डिवाइस AI, रियल-टाइम स्कैम प्रोटेक्शन, AI वीडियो मॉडल VEO और Imagen 3 सहित कई फीचर्स पेश किए. आइए इस इवेंट में पेश किए गए खास फीचर्स के बारे में जानते हैं.

AI-पॉवर्ड सर्च- एंड्रॉएड के सर्किल टु सर्च फीचर को गूगल एनहैंस कर रहा है. इस फीचर के जरिए आप एंड्रॉएड फोन की स्क्रीन पर किसी भी चीज को सर्किल कर गूगल पर सर्च कर सकते थे. अब इस फीचर के जरिए मैथ-फिजिक्स की प्रॉब्लम्स को हल करने के तरीके पर इंस्ट्रक्शन भी मिल सकेंगे.

रियल-टाइम कॉल स्कैम प्रोटेक्शन- गूगल वर्तमान में एक ऐसे फीचर का टेस्ट कर रहा है जो यूजर्स को संभावित स्कैम के बारे में सचेत करता है. यदि आपको कोई स्कैम कॉल आता है, तो सिस्टम आपको रियल-टाइम में पहचान कर वॉर्निंग दे सकता है, जिससे आपको संभावित धोखाधड़ी से बचने में मदद मिलती है.

जनरेटिव AI वीडियो मॉडल Veo- गूगल ने जनरेटिव AI वीडियो मॉडल Veo पेश किया. ये गूगल का सबसे एडवांस्ड टेक्स्ट टू वीडियो जेनरेशन मॉडल है, जो HD क्वालिटी में सिनेमैटिक वीडियो जनरेट कर सकता है. कंपनी इस मॉडल के साथ प्रयोग के लिए कई फिल्म मेकर्स और क्रिएटर्स को आमंत्रित कर रही है. गूगल का दावा है कि उसका मॉडल 60 सेकेंड से भी ज्यादा लंबे वीडियो जनरेट कर सकता है. Veo एरियल शॉट और टाइमलैप्स जैसे शब्दों को भी समझता है.

आस्क फोटोज (Ask Photos)- गूगल का नया फीचर, आस्क फोटोज जल्द शुरू होगा. इसके बाद इसमें एडिशनल कैपेबिलिटीज भी ऐड होंगी. यह फीचर गूगल फोटोज को "मुझे दिखाओ कि मेरी बेटी की स्विमिंग प्रोग्रेस कैसे हुई" जैसे सवालों के जवाब देने की सुविधा देता है. इसके लिए वह जेमिनी का इस्तेमाल करके फोटो खोजता है और उनका कलेक्शन बनाता है.

इमेजन 3 (Imagen 3)- कंपनी ने इमेजेन 3 को भी अनवील किया, जो टेक्स्ट-टू-इमेज जनरेटर का एक अपडेटेड वर्जन है. पिछले वर्जन की तुलना में Imagen 3 बहुत कम आर्टिफैक्ट के साथ फोटो रिअलिस्टिक बनाने में सक्षम है. यह वर्तमान में ImageFX में एक प्राइवेट प्रीव्यू के रूप में क्रिएटर्स के लिए उपलब्ध है और जल्द ही गूगल के प्लेटफॉर्म वर्टेक्स AI पर आएगा.

प्रोजेक्ट अस्त्र (Project Astra) की घोषणा- गूगल ने अस्त्र को "फ्यूचर ऑफ AI असिस्टेंट" कहा. एक यूनिवर्सल AI एजेंट जो दैनिक जीवन में मदद करेगा. आप फोन कैमरा ऑन करने के बाद उससे किसी भी चीज को पॉइंट कर उसके बारे में डिटेल ले सकते हैं. ये आपको तुरंत उसकी डिटेल बताएगा. गूगल डीपमाइंड के CEO डेमिस हसाबी ने कहा कि अस्त्र के साथ बातचीत की स्पीड और क्वालिटी नेचुरल लगती है.

Gemini AI 68 लैंग्वेज को सपोर्ट करेगा- गूगल ने अपने लेटेस्ट AI Gemini 1.5 प्रो को डॉक्स, शीट्स, स्लाइड्स, ड्राइव और जीमेल जैसे वर्कस्पेस ऐप्स के दाहिनी तरफ साइडबार में इंटीग्रेट किया है. इस वर्चुअल असिस्टेंस के पास आपकी सारी सेव की गई डिटेल्स तक पहुंच होगी. इसके अलावा गूगल मीट में Gemini AI 68 लैंग्वेज को सपोर्ट करेगा।

हर साल होता है गूगल का इवेंट

बता दें कि Google I/O कंपनी का एक वार्षिक इवेंट है और इसमें कंपनी ज्यादातर अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट और सॉफ्टवेयर के बारे में जानकारी देती है. Google I/O को दुनियाभर के जानें माने डेवलपर्स और टेक एक्सपर्ट्स अटेंड करने पहुंचते हैं. सामान्यतौर पर यह एक सॉफ्टवेयर इवेंट होता है लेकिन कंपनी इसमें कुछ नए गैजेट्स और दूसरे हॉर्डवेयर्स को भी लॉन्च करती है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

सरकार ने साइबर धोखाधड़ी पर कसी नकेल, 17,000 से अधिक WhatsApp नंबर किए ब्लॉक

साइबर फ्रॉड पर लगाम कसने के लिए गृह मंत्रालय ने दूरसंचार विभाग के साथ मिलकर साइबर अपराधियों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले 17,000 व्हाट्सएप अकाउंट को ब्‍लॉक कर दिया है.

22-November-2024

Zomato देगा Bookmyshow को टक्कर, लॉन्च किया नया District ऐप, मिलेंगे ढेरों फायदे

इस ऐप के माध्यम से यूजर इवेंट मूवी और डाइनिंग टिकट के लिए बुक कर सकते हैं. ऐसा माना जा रहा है कि इस ऐप से Bookmyshow के लिए कॉम्पिटिशन बढ़ेगा.

18-November-2024

Android 15 का Beta 2 वर्जन रिलीज, इन खास फीचर्स से बदलेगा फोन चलाने का अंदाज

Android 15 में यूजर्स को खास फीचर्स मिलेंगे, जो यूजर के स्मार्टफोन को पहले के मुकाबले ज्यादा सुरक्षित करेगा. Android 15 Beta 2 के साथ इन फीचर्स को रोल आउट किया गया है.

17-May-2024

कंपनियों के अनचाहे कॉल से मिलने वाली है निजात, सरकार ने कर ली है खास तैयारी

सरकार ने आपके नंबर पर दिन भर आने वाले बैंकिंग, इंश्योरेंस, लोन आदि से जुड़े फर्जी कॉल्स पर लगाम लगाने की तैयारी कर ली है. इससे संबंधित नियमों का ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है.

14-May-2024

Google की बादशाहत को चुनौती देने की तैयारी में Open AI, इवेंट में हो सकता है बड़ा ऐलान

Chat GPT और Sora जैसे AI टूल्स के बाद Open AI एक सर्च इंजन लॉन्च कर सकता है. पिछले कुछ दिनों से इस सर्च इंजन की चर्चा हो रही है. इसका सीधा मुकाबला Google Search से होगा.

11-May-2024


बड़ी खबरें

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

12 hours ago

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

10 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

13 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

13 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

13 hours ago