✕

होम / टेक वर्ल्ड / Android 15 का Beta 2 वर्जन रिलीज, इन खास फीचर्स से बदलेगा फोन चलाने का अंदाज

Android 15 का Beta 2 वर्जन रिलीज, इन खास फीचर्स से बदलेगा फोन चलाने का अंदाज

Android 15 में यूजर्स को खास फीचर्स मिलेंगे, जो यूजर के स्मार्टफोन को पहले के मुकाबले ज्यादा सुरक्षित करेगा. Android 15 Beta 2 के साथ इन फीचर्स को रोल आउट किया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

गूगल ने हाल ही में एंड्रॉयड 15 बीटा 2 (Android 15 Beta 2) वर्जन से पर्दा उठाया है. नए ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ स्मार्टफोन चलाने का एक्सपीरियंस पहले से बेहतर होगा. हालांकि, कंपनी ने अभी चुनिंदा स्मार्टफोन यूजर्स के लिए एंड्रॉयड 15 को रिलीज किया है. गूगल इस साल अक्टूबर के तीसरे हफ्ते में एंड्रॉयड 15 को जारी कर सकता है. मोबाइल चलाने के लिए ऑपरेटिंग सिस्टम का बेहतर होना जरूरी है. गूगल ने एंड्रॉयड 15 में इसी बात का ध्यान रखा है. ऑपरेटिंग सिस्टम के नए वर्जन में आपको ज्यादा प्राइवेसी मिलेगी. कंपनी ने प्राइवेसी पर काफी ध्यान दिया है. आइए जानते हैं एंड्रॉयड 15 के खास फीचर्स के बारे में...

Android 15 में शामिल हैं ये दमदार फीचर्स

•    प्राइवेट स्पेस (Private Space)- Android 15 में एक Private Space का नाम का नया फीचर जोड़ा गया है. इस फीचर का इस्तेमाल आप तब कर सकते हैं जब आपको अपने जरूरी ऐप्स हाइड और लॉक करने हों. इससे आपकी पर्सनल डीटेल्स से लेकर बैंकिंग और हेल्थ डेटा हमेशा सेफ रहेगा. कोई भी बिना आपके पासवर्ड  और आपका डेटा चुराने की कोशिश करने वालों से बचाव रहता है.

•    थेफ्ट डिटेक्शन लॉक (Theft Detection Lock)- Android 15 चोरी होने पर भी फोन को सुरक्षित रखता है. क्योंकि इसमें Theft Detection Lock है. ये फीचर आपके बड़े काम आ सकता है. चोर आपका चुराया हुआ फोन रीसेट नहीं कर पाएगा. न ही वो इस फोन को किसी को भी बेच पाएगा. इसके अलावा, अगर कोई आपका फोन बंद करने की कोशिश करता है या बार-बार गलत पासवर्ड डालने की कोशिश करता है तो फोन खुद ही लॉक हो जाएगा. इससे चोरी का खतरा कम हो जाता है.

•    Fraud वाले ऐप्स से Real-time प्रोटेक्शन- Android 15 का यह सिक्योरिटी फीचर भी ऑन-डिवाइस AI पर काम करेगा. Google Play Protect को अगर लगेगा कि आपके स्मार्टफोन में कोई ऐसा ऐप है, जो आपकी निजी जानकारियां चुरा सकता है, तो यह फीचर उस ऐप को अपने आप डिसेबल कर देगा और यूजर के लिए चेतावनी जारी करेगा. इस फीचर के जरिए यूजर अपने फोन में मौजूद मैलवेयर वाले फर्जी ऐप की पहचान कर सकेंगे और उन्हें फोन से डिलीट या अनइंस्टॉल कर सकते हैं.

•    AR के साथ गूगल मैप्स- एंड्रॉयड 15 के तहत गूगल मैप्स में ऑगमेंटेड रियलिटी (AR) की सपोर्ट दी जा सकती है. अगर ऐसा हुआ तो गूगल मैप्स पर दिखने वाली जगह बिलकुल असली जैसी लगेंगी. फिलहाल, इस फीचर को लेकर तस्वीर साफ नहीं है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैमसंग और क्वालकॉम के साथ मिलकर गूगल ये फीचर पेश कर सकती है.

•    गूगल वॉलेट में QR कोड- गूगल ने हाल ही में भारत में Google Wallet लॉन्च किया है. यह एक ऐसा ऐप है, जिसमें हमारे जरूरी डॉक्यूमेंट्स, टिकट, पास आदि को सेव किया जा सकता है. Android 15 के तहत आप इन डॉक्यूमेंट्स आदि के QR कोड बना सकेंगे. इससे इन डॉक्यूमेंट्स को जल्दी निकालना मुमकिन होगा.

•    एंड्रॉयड फोन में भी अब सैटेलाइट कनेक्टिविटी- Android फोन्स में भी अब Apple की तरह Satellite Connectivity मिलेगी. गूगल ने इसके Messages में RCS यानी Rich Communication Services को एनेबल किया गया है. ये एक मैसेजिंग सर्विस है, जिसकी मदद से हाई रेजोल्यूशन फोटो-वीडियो शेयर कर सकेंगे. साथ ही ग्रुप चैट्स इम्प्रूव होंगी और डेटा एंड-टू-एंड एंडक्रिप्टेड रहेगा.

•    बेहतर परफॉर्मेंस और बैटरी लाइफ- Android 15 में कई सारे बदलाव किए गए हैं, जिससे ऐप्स की स्पीड तेज होगी और बैटरी ज्यादा समय तक चलेगी. Background में आप कितने भी ऐप्स ओपन करके रख लें, पहले के मुकाबले बैटरी कम ही खर्च होगी. साथ ही, ऐप्स खोलने में लगने वाला समय भी कम हो जाएगा.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

सरकार ने साइबर धोखाधड़ी पर कसी नकेल, 17,000 से अधिक WhatsApp नंबर किए ब्लॉक

साइबर फ्रॉड पर लगाम कसने के लिए गृह मंत्रालय ने दूरसंचार विभाग के साथ मिलकर साइबर अपराधियों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले 17,000 व्हाट्सएप अकाउंट को ब्‍लॉक कर दिया है.

22-November-2024

Zomato देगा Bookmyshow को टक्कर, लॉन्च किया नया District ऐप, मिलेंगे ढेरों फायदे

इस ऐप के माध्यम से यूजर इवेंट मूवी और डाइनिंग टिकट के लिए बुक कर सकते हैं. ऐसा माना जा रहा है कि इस ऐप से Bookmyshow के लिए कॉम्पिटिशन बढ़ेगा.

18-November-2024

खत्म हुआ इंतजार! Google ने लॉन्च किए कई AI फीचर्स, यूजर्स को मिलेगा बेहतरीन एक्सपीरियंस

Google IO 2024 इवेंट का आयोजन हुआ. इस इवेंट की शुरुआत Alphabet CEO सुंदर पिचाई ने की. इस दौरान उन्होंने कई नए फीचर्स और अपकमिंग सर्विस की जानकारी दी.

15-May-2024

कंपनियों के अनचाहे कॉल से मिलने वाली है निजात, सरकार ने कर ली है खास तैयारी

सरकार ने आपके नंबर पर दिन भर आने वाले बैंकिंग, इंश्योरेंस, लोन आदि से जुड़े फर्जी कॉल्स पर लगाम लगाने की तैयारी कर ली है. इससे संबंधित नियमों का ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है.

14-May-2024

Google की बादशाहत को चुनौती देने की तैयारी में Open AI, इवेंट में हो सकता है बड़ा ऐलान

Chat GPT और Sora जैसे AI टूल्स के बाद Open AI एक सर्च इंजन लॉन्च कर सकता है. पिछले कुछ दिनों से इस सर्च इंजन की चर्चा हो रही है. इसका सीधा मुकाबला Google Search से होगा.

11-May-2024


बड़ी खबरें

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

12 hours ago

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

10 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

13 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

13 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

13 hours ago