होम / टेक वर्ल्ड / OTT लवर्स के लिए Jio ने लॉन्च किया धमाकेदार प्लान, सिर्फ 888 रूपये में मिलेंगे ये 15 ऐप्‍स

OTT लवर्स के लिए Jio ने लॉन्च किया धमाकेदार प्लान, सिर्फ 888 रूपये में मिलेंगे ये 15 ऐप्‍स

Jio ने अपने यूजर्स के लिए एक नया प्लान लॉन्च कर दिया गया है. अगर आप भी OTT देखने का शौक रखते हैं तो आप लोगों को Jio का 888 रुपये वाला ये नया प्लान पसंद आएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आप भी OTT लवर हैं जिस वजह से हर महीने Netflix और Amazon Prime पर बहुत पैसे खर्च हो जाते हैं? तो अब बस और नहीं, Reliance Jio ने ओटीटी लवर्स के लिए एक नया प्लान लॉन्च किया है, इस प्लान की कीमत 888 रुपये है और इस प्लान की खास बात यह है कि इस एक प्लान के साथ यूजर्स को एक या दो नहीं बल्कि पूरे 15 OTT Apps का बेनिफिट दिया जाएगा. आइए जानते हैं कि 888 रुपये खर्च करने पर आप लोगों को इस रिचार्ज प्लान के साथ कौन-कौन से बेनिफिट्स मिलेंगे?

OTT प्लेटफार्मों की मिलेगी विस्तृत रेंज

जियो के 888 प्‍लान की सबसे खासियत यह है कि इसमें एक रिचार्ज पर 15 अलग-अलग ओटीटी ऐप्स का एक्‍सेस मिलेगा, जिसमें Netflix (बेसिक प्लान), Amazon Prime और Jio Cinema Premium जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं. इन ऐप्‍स को देखने के लिए अलग-अलग रिचार्ज की जरूरत नहीं होगी. इससे यूजर्स को वैरायटी मिलेगी. वे अपनी पसंद की फिल्मों और टीवी शो से लेकर सीरीज आदि आराम से देख सकेंगे.

ChatGPT की बादशाहत को चुनौती देने आ गया है हमारा Hanooman, दूसरों से कितना है अलग?

मिलेगी 30 एमबीपीएस की स्पीड

888 रुपये वाले इस Reliance Jio Plan के साथ आप लोगों को 30Mbps की स्पीड से हाई-स्पीड अनलिमिटेड डेटा का फायदा मिलेगा. इस जियो प्लान को JioFiber और Jio AirFiber ग्राहकों के लिए उतारा गया है. एक बात जो यहां ध्यान देने वाली है वह यह है कि जियो फाइबर यूजर्स को इस प्लान के साथ बेशक अनलिमिटेड डेटा मिलेगा ये प्लान 3300 जीबी एफयूपी लिमिट के साथ आता है.

नए प्‍लान में अपग्रेड कराने की सुविधा

Jio के मुताबिक अगर मौजूदा यूजर्स प्रीपेड प्लान का इस्तेमाल कर रहे हैं और वे पोस्‍टपेड प्‍लान में स्विच करना चाहते हैं तो वे ऐसा कर सकते हैं. वे 888 रुपए वाले प्लान का रिचार्ज कराके अनलिमिटेड इंटरटेनमेंट का लुत्फ उठा सकते हैं. यूजर्स आसानी से नए पोस्टपेड प्लान में अपग्रेड कर सकते हैं. हालांकि इस प्लान में उन्‍हें वॉइस कॉलिंग और मैसेजिंग की सुविधा नहीं मिलेगी.

किक्रेट लवर्स के लिए खास सुविधा

क्रिकेट लवर्स को लुभाने के लिए Jio ने एक खास प्‍लान बनाया है. कंपनी ने इस योजना के साथ Jio IPL धन धना धन ऑफर को भी शामिल किया है. इसमें सब्सक्राइबर्स को अपने Jio ब्रॉडबैंड सर्विस के लिए 50 दिनों का डिस्काउंट क्रेडिट वाउचर मिल सकता है. यह प्‍लान टी20 क्रिकेट सीज़न को ध्‍यान में रखकर तैयार किया गया है. यह ऑफर 31 मई 2024 तक वैलिड होगा.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

सरकार ने साइबर धोखाधड़ी पर कसी नकेल, 17,000 से अधिक WhatsApp नंबर किए ब्लॉक

साइबर फ्रॉड पर लगाम कसने के लिए गृह मंत्रालय ने दूरसंचार विभाग के साथ मिलकर साइबर अपराधियों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले 17,000 व्हाट्सएप अकाउंट को ब्‍लॉक कर दिया है.

22-November-2024

Zomato देगा Bookmyshow को टक्कर, लॉन्च किया नया District ऐप, मिलेंगे ढेरों फायदे

इस ऐप के माध्यम से यूजर इवेंट मूवी और डाइनिंग टिकट के लिए बुक कर सकते हैं. ऐसा माना जा रहा है कि इस ऐप से Bookmyshow के लिए कॉम्पिटिशन बढ़ेगा.

18-November-2024

Android 15 का Beta 2 वर्जन रिलीज, इन खास फीचर्स से बदलेगा फोन चलाने का अंदाज

Android 15 में यूजर्स को खास फीचर्स मिलेंगे, जो यूजर के स्मार्टफोन को पहले के मुकाबले ज्यादा सुरक्षित करेगा. Android 15 Beta 2 के साथ इन फीचर्स को रोल आउट किया गया है.

17-May-2024

खत्म हुआ इंतजार! Google ने लॉन्च किए कई AI फीचर्स, यूजर्स को मिलेगा बेहतरीन एक्सपीरियंस

Google IO 2024 इवेंट का आयोजन हुआ. इस इवेंट की शुरुआत Alphabet CEO सुंदर पिचाई ने की. इस दौरान उन्होंने कई नए फीचर्स और अपकमिंग सर्विस की जानकारी दी.

15-May-2024

कंपनियों के अनचाहे कॉल से मिलने वाली है निजात, सरकार ने कर ली है खास तैयारी

सरकार ने आपके नंबर पर दिन भर आने वाले बैंकिंग, इंश्योरेंस, लोन आदि से जुड़े फर्जी कॉल्स पर लगाम लगाने की तैयारी कर ली है. इससे संबंधित नियमों का ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है.

14-May-2024


बड़ी खबरें

जुलाई में फिर बढ़ी महंगाई की मार, 4.45% पर पहुंची खुदरा महंगाई; खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

लगातार दूसरे महीने RBI के 4% लक्ष्य से ऊपर रही खुदरा महंगाई. जुलाई में खाद्य महंगाई 5.52% पर पहुंची, जबकि ट्रांसपोर्ट, कपड़े-जूते और पर्सनल केयर से जुड़े खर्चों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई.

59 minutes ago

Shiprocket IPO: आज से खुला ₹1,617 करोड़ का IPO, एंकर निवेशकों से जुटाए ₹727 करोड़

12 से 14 अगस्त तक चलेगा सब्सक्रिप्शन, ₹92-97 प्रति शेयर तय किया गया प्राइस बैंड; कर्ज चुकाने में खर्च होंगे ₹210 करोड़

35 minutes ago

टाटा संस में हिस्सेदारी पर बड़ी डील की तैयारी? शापूर मिस्त्री परिवार से ₹10,000 करोड़ के बायबैक पर चर्चा

प्रस्तावित ₹10,000 करोड़ का सौदा मिस्त्री परिवार की केवल एक शाखा को कवर करेगा और इसके एक वैकल्पिक निवेश कोष के माध्यम से किए जाने की संभावना है, मामले से जुड़े लोगों ने बताया.

3 hours ago

भारत की सबसे युवा पीढ़ी के प्रति हमारी सामाजिक जिम्मेदारी

पहली नौकरी के विरोधाभास से लेकर AI साक्षरता और लोकतांत्रिक असहमति की सेहत तक, Gen Z को भारत के भविष्य में भागीदार के रूप में देखने का तर्क, न कि एक ऐसी समस्या के रूप में जिसे संभालने की जरूरत है

2 hours ago

डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 23% बढ़कर ₹8.11 लाख करोड़ पहुंचा, पूरे साल के लक्ष्य का करीब एक-तिहाई

10 अगस्त तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में 23.09% की वृद्धि, नॉन-कॉरपोरेट टैक्स और सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स ने बढ़ाया राजस्व

5 hours ago