होम / जॉब्स-एजुकेशन / अच्छी खबर: इस EdTech कंपनी ने किया भर्ती का ऐलान, इतने लोगों को देगी नौकरी 

अच्छी खबर: इस EdTech कंपनी ने किया भर्ती का ऐलान, इतने लोगों को देगी नौकरी 

upGrad Abroad इस हायरिंग योजना के अंतर्गत फ्रेश टैलेंट को हायर करेगी, जिसके लिए कॉलेज कैम्पस और यूनिवर्सिटीज से नए रिक्रूटमेंट किए जाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मायूस करने वालीं छंटनी की खबरों के बीच एक अच्छी खबर सामने आई है. एडटेक कंपनी upGrad Study Abroad ने नई भर्तियों का ऐलान किया है. कंपनी का कहना है कि वो अगले 3 महीनों में अपने कारोबार का विस्तार करने के लिए 500 नए सदस्यों की भर्ती करेगी. upGrad Abroad ने एक बयान में बताया कि भर्तियां अलग-अलग डिपार्टमेंट के लिए की जाएंगी, जिनमें सेल्स, मार्केटिंग, टेक्नोलॉजी और प्रोडक्ट जैसे सब-डिपार्टमेंट शामिल हैं. 

कैंपस रिक्रूटमेंट करेगी कंपनी
upGrad Abroad इस हायरिंग योजना के अंतर्गत फ्रेश टैलेंट को हायर करेगी, जिसके लिए कॉलेज कैम्पस और यूनिवर्सिटीज से नए रिक्रूटमेंट किए जाएगा. कंपनी के प्रेसिडेंट अंकुर धवन ने कहा कि हमने एक मजबूत बिजनेस मॉडल का निर्माण किया है, जिसके जरिए भौगोलिक बाधाओं को दूर किया जा रहा है. ये न केवल हमारे नए टैलेंट के संदर्भ में है बल्कि बैंक-एंड टीमों के बारे में भी है. लिहाजा कंपनी के लिए जरूरी है कि हम ऐसे युवा कर्मचारियों को अपने साथ जोड़ें, जो इंटरनेशनल एक्सपोजर चाहते हों और वैश्विक मानदंडों के मुताबिक कार्य करने में भी सक्षम हों. 

मुनाफे में आने की उम्मीद
upGrad Study Abroad के CHRO दीप सिंगला का कहना है कि कंपनी के इस साल मुनाफे में आने और 2023-24 में 500 करोड़ रुपए का राजस्व हासिल करने की उम्मीद है. उन्होंने आगे कहा कि हम बेहतर परिचालन और लागत दक्षता सुनिश्चित करने के लिए देश भर में मजबूत बिजनेस पॉकेट बना रहे हैं. बता दें कि कोरोना महामारी के दौर में एडटेक कंपनियों के कारोबार में एकदम से उछाल आया था. जिसके मद्देनजर इन कंपनियों ने बड़े पैमाने पर भर्ती कर ली थीं, लेकिन जब महामारी का प्रभाव कम हुआ तो बिजनेस में गिरावट आने लगी. नतीजतन कई कंपनियों ने बड़े पैमाने पर छंटनी की.

30% की छंटनी की थी
upGrad ने भी मार्च में अपनी सब्सिडियरी कंपनी के 30 फीसदी कर्मचारियों की छंटनी की थी. कंपनी ने कुल 120 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया था. यूनिकॉर्न कंपनी अपग्रेड ने 2022 में Harappa Education नाम की कंपनी का 300 करोड़ रुपए में अधिग्रहण किया था. लेकिन जब बिजनेस में गिरावट आई और स्टार्टअप कंपनियों की फंडिंग में भी कमी देखने को मिली, तो upGrad ने छंटनी कर डाली. गौरतलब है कि अपग्रेड को पहले Impartus के नाम से पहचाना जाता था. मार्च 2022 को कंपनी ने रीब्रांडिंग के तहत नाम बदलकर upGrad रख लिया.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

नीट पेपर लीक में बड़ा खुलासा! CBI ने गिनाईं NTA की सुरक्षा खामियां, एक ही एक्सपर्ट को मिला पेपर तक एक्सेस

जांच एजेंसी के मुताबिक, NTA के गोपनीय कक्ष में पर्याप्त सुरक्षा और निगरानी की व्यवस्था नहीं थी. इसके अलावा प्रश्नपत्र तैयार करने के अलग-अलग चरणों में एक ही विशेषज्ञों की भागीदारी से अंतिम प्रश्नपत्र तक उनकी पहुंच बन गई, जिसका कथित तौर पर आरोपियों ने फायदा उठाया.

08-August-2026

नीट विवाद के बाद परीक्षा सुधार की कमान नंदन नीलेकणि के हाथ, PM मोदी ने किया हाई पावर टास्क फोर्स का ऐलान

यह घोषणा ऐसे समय हुई है, जब प्रह्लाद जोशी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला है. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है.

27-July-2026

SRCC ने पूरे किए 100 साल: दिल्ली यूनिवर्सिटी में शताब्दी समारोह की शुरुआत, पीएम ने दी बधाई

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, यह संस्थान भारत के सबसे प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में से एक है और इसके 100 वर्ष पूरे होना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है.

26-April-2026

‘ट्रिपल बॉटम लाइन’ यानी लाभ, लोग और पर्यावरण के संतुलन पर दें ध्यान: शशि थरूर

दीक्षांत समारोह के दौरान संस्थान ने अपने पूर्व छात्रों को भी विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया. इसमें विशिष्ट पूर्व छात्र सम्मान और युवा पूर्व छात्र उपलब्धि सम्मान जैसे पुरस्कार शामिल रहे.

13-April-2026

अनिश्चित दौर में करियर की नई परिभाषा: मूल्य, सहयोग और सीख बन रहे हैं सफलता की असली नींव

समिट से उभरकर आने वाला संदेश साफ है. अनिश्चितता भले ही अपरिहार्य हो, लेकिन करियर की दिशा पूरी तरह परिस्थितियों के हवाले नहीं होती. अनुशासन, सहयोग, मूल्य, जिज्ञासा और सीखने की निरंतर इच्छा ऐसे आधार हैं, जिन पर टिकाऊ और सार्थक करियर खड़े होते हैं.

10-February-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

19 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

9 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

9 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

9 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

10 hours ago