✕

होम / बिजनेस / आईपीओ से पहले ही इस कंपनी ने कोहली को दिया 'विराट' रिटर्न, अनुष्का भी झूमीं  

आईपीओ से पहले ही इस कंपनी ने कोहली को दिया 'विराट' रिटर्न, अनुष्का भी झूमीं  

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने करीब चार साल पहले गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस में निवेश किया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

विराट कोहली (Virat Kohli) एक शानदार क्रिकेटर के साथ-साथ समझदार इन्वेस्टर भी हैं. उन्होंने कई ऐसी कंपनियों में पैसा लगाया है, जो उनके भविष्य को और बेहतर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी. कोहली के निवेश वाली बेंगलुरु स्थित कंपनी गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस का इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO आने वाला है. इसका आईपीओ 15 मई को खुलेगा और रिटेल निवेशक इसमें 17 मई तक बोली लगा सकेंगे. खास बात यह है कि इस कंपनी में निवेश विराट को मल्टीबैगर रिटर्न दे रहा है.

ये है कंपनी की योजना
कंपनी द्वारा सेबी में दाखिल दस्तावेज के अनुसार, आईपीओ के जरिए कंपनी 2,614.65 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है. इसके लिए 1,125 करोड़ के नए शेयर जारी किए जाएंगे और 1,489.65 करोड़ रुपए के शेयर को कंपनी के मौजूदा निवेशक ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए बेचेंगे. Go Digit के मौजूदा निवेशकों में विराट कोहली के साथ-साथ उनकी वाइफ अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) भी शामिल हैं. दोनों ने करीब 4 साल पहले इसमें पैसा लगाया था और कंपनी द्वारा आईपीओ के लिउए निर्धारित प्राइज बैंड के आधार पर उन्हें अपने शुरुआती निवेश पर 200% से ज्यादा का रिटर्न हासिल हो रहा है.

कुल इतना किया निवेश 
क्रिकेटर विराट कोहली ने 2020 में Go Digit में 2 करोड़ रुपए निवेश किए थे. इसके बदले उन्हें 266,667 शेयर मिले थे. वहीं, उनकी पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने कंपनी में 50 लाख का निवेश किया था. इस सेलेब्रिटी कपल ने कुल मिलाकर 2.5 करोड़ मूल्य के शेयर 75 रुपए के भाव पर लिए थे. कंपनी ने अपने आईपीओ के लिए 258-272 रुपए का प्राइज बैंड फिक्स किया है. अब इस बैंड के ऊपरी स्तरों के आधार पर देखें तो कपल को अपने निवेश पर 262.7 फीसदी का रिटर्न मिल रहा है और उनके निवेश की रकम 2.5 करोड़ से बढ़कर 9 करोड़ रुपए से अधिक हो चुकी है. यानी स्टॉक मार्केट में लिस्ट होने से पहले ही Go Digit ने विराट और अनुष्का को शानदार रिटर्न दे दिया है.

आर्थिक सेहत है दुरुस्त 
गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस के IPO के लिए रिटेल निवेशक को न्यूनतम एक लॉट यानी 55 शेयर के लिए आवेदन करना होगा. कंपनी ने इश्यू का 75% हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित रखा गया है. करीब 10% हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स और बाकी करीब 15% हिस्सा नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) के लिए आरक्षित रखा गया है. कंपनी की आर्थिक सेहत दुरुस्त है, लिहाजा माना जा रहा है कि उसके आईपीओ को अच्छा -खासा रिस्पांस मिल सकता है. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक पर Fairfax का होगा नियंत्रण, ₹52,878 करोड़ की डील को कैबिनेट की हरी झंडी

प्रस्तावित शर्तों के मुताबिक, IDBI बैंक की हिस्सेदारी बिक्री का सौदा मार्च 2027 तक पूरा होने की उम्मीद है. हालांकि, इसकी अंतिम प्रक्रिया संबंधित मंजूरियों और नियामकीय आवश्यकताओं पर निर्भर करेगी.

4 hours ago

केनरा बैंक का मुनाफा 8.4% बढ़कर ₹5,175 करोड़, शेयर में तेजी

बैंक की ओर से स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक, सितंबर तिमाही में कुल आय सालाना आधार पर 6.04% बढ़कर ₹40,931 करोड़ हो गई.

10 hours ago

ईंधन महंगा, खाद्य वस्तुओं पर दबाव; चार साल बाद थोक महंगाई 11% के पार

सितंबर के थोक महंगाई के आंकड़े संशोधित सूचकांक सीरीज के तहत जारी किए गए हैं. इस सीरीज में 2022-23 को आधार वर्ष बनाया गया है, ताकि अर्थव्यवस्था में हो रहे बदलावों को बेहतर तरीके से शामिल किया जा सके.

11 hours ago

सितंबर में FII ने दो महीने की खरीदारी का 84% बेचा, वित्तीय क्षेत्र में हुए न्यूट्रल

घरेलू म्यूचुअल फंड में निवेश 25% बढ़कर ₹59,200 करोड़ पहुंचा, सितंबर में निफ्टी 50 में 6.1% की गिरावट

11 hours ago

पीएम गतिशक्ति के तहत ₹20.23 लाख करोड़ की 400 परियोजनाएं मंजूरी के लिए विचाराधीन

सड़क, रेलवे समेत कई बुनियादी ढांचा क्षेत्रों की परियोजनाओं का आकलन कर रहा नेटवर्क प्लानिंग ग्रुप, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर 58 केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों समेत सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों का डेटा उपलब्ध

12 hours ago


बड़ी खबरें

ईंधन महंगा, खाद्य वस्तुओं पर दबाव; चार साल बाद थोक महंगाई 11% के पार

सितंबर के थोक महंगाई के आंकड़े संशोधित सूचकांक सीरीज के तहत जारी किए गए हैं. इस सीरीज में 2022-23 को आधार वर्ष बनाया गया है, ताकि अर्थव्यवस्था में हो रहे बदलावों को बेहतर तरीके से शामिल किया जा सके.

11 hours ago

YAAP Digital में नेतृत्व परिवर्तन, अंजन रॉय बने चेयरमैन, मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO

राज नायक ने स्वास्थ्य संबंधी कारणों से दिया इस्तीफा, कंपनी ने तत्काल प्रभाव से अंजन रॉय को सौंपी जिम्मेदारी

10 hours ago

IDBI बैंक पर Fairfax का होगा नियंत्रण, ₹52,878 करोड़ की डील को कैबिनेट की हरी झंडी

प्रस्तावित शर्तों के मुताबिक, IDBI बैंक की हिस्सेदारी बिक्री का सौदा मार्च 2027 तक पूरा होने की उम्मीद है. हालांकि, इसकी अंतिम प्रक्रिया संबंधित मंजूरियों और नियामकीय आवश्यकताओं पर निर्भर करेगी.

4 hours ago

केनरा बैंक का मुनाफा 8.4% बढ़कर ₹5,175 करोड़, शेयर में तेजी

बैंक की ओर से स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक, सितंबर तिमाही में कुल आय सालाना आधार पर 6.04% बढ़कर ₹40,931 करोड़ हो गई.

10 hours ago

बॉम्बे रेयॉन: प्रमोटर परिवार का समानांतर साम्राज्य

बॉम्बे रेयॉन पर ₹7,358 करोड़ का सार्वजनिक धन बकाया रहते हुए कंपनी का अंत हो गया. तारापुर में एक समानांतर कपड़ा साम्राज्य अब भी चल रहा है. क्या बॉम्बे रेयॉन के कर्जदाताओं, परिसमापक और जांच एजेंसियों को इसकी जानकारी है?

13 hours ago