✕

होम / बिजनेस / अंबानी की कंपनी में सबसे ज्‍यादा सैलेरी लेने वाले इस शख्‍स के बारे में कितना जानते हैं आप, जानिए सबकुछ

अंबानी की कंपनी में सबसे ज्‍यादा सैलेरी लेने वाले इस शख्‍स के बारे में कितना जानते हैं आप, जानिए सबकुछ

मुकेश अंबानी की कंपनी में जिस शख्‍स को सबसे ज्‍यादा सैलरी मिलती है वो आज से नहीं बल्कि कंपनी से 1986 से जुड़ा हुआ है. उनके पिता मुकेश अंबानी के मेंटर रह चुके हैं. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

मुकेश अंबानी देश के सबसे रईस कारोबारियों में शामिल हैं. उनकी कंपनी मौजूदा समय में कई तरह के कारोबार कर रही है. उसमें रिटेल, पेट्रोकैमिकल, एनर्जी, टेलीकम्‍यूनिकेशन से लेकर कई अन्‍य क्षेत्रों में ये कंपनी काम कर रही है. मुकेश अंबानी की नेटवर्थ 11080 करोड़ डॉलर है. वैसे तो अंबानी परिवार से जुड़ी कई बातों को लोग जानते हैं लेकिन क्‍या आप जानते हैं मुकेश अंबानी की कंपनी में वो कौन शख्‍स है जो सबसे ज्‍यादा सैलरी लेता है. जी हां आज अपनी इस स्‍टोरी में हम आपको यही बताने वाले हैं. 

आखिर कौन है ये शख्‍स? 
मुकेश अंबानी की कंपनी में सबसे ज्‍यादा सैलरी लेने वाले इस शख्‍स का नाम है निखिल मेसवानी. रिलायंस इंडस्‍ट्रीज में निखिल मेसवानी वो शख्‍स हैं जो जिन्‍हें सबसे ज्‍यादा सैलरी मिलती है. उन्‍हें रिलायंस इंडस्‍ट्री 24 करोड़ रुपये सालाना बतौर वेतन देती है. दरअसल निखिल मेसवानी का रिश्‍ता अंबानी परिवार में उनसे नहीं जुड़ा है बल्कि उनके पिता के जमाने से जुड़ा है. उनके पिता रसिकलाल मेसवानी धीरूभाई अंबानी के बेहद खास थे. वो जहां धीरूभाई अंबानी के प्रिय थे वहीं रिलायंस इंडस्‍ट्रीज के बोर्ड में भी शामिल थे. निखिल की सैलरी मुकेश अंबानी के परिवार के किसी भी सदस्‍य से काफी ज्‍यादा है. निखिल के पिता रसिकलाल मुकेश अंबानी के भी मेंटर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: Tata समूह ने बढ़ाई अपनी रॉयल्‍टी फीस, दोगुना तक कर दिया इजाफा

निखिल के नाम दर्ज हैं ये उपलब्धियां 
निखिल मेसवानी ने रिलायंस इंडस्‍ट्रीज 1986 में ज्‍वॉइन की थी. ज्‍वॉइन करने के अगले 2 सालों बाद 1 जुलाई 1988 में निखिल को रिलायंस इंडस्‍ट्रीज के बोर्ड में एक्सिक्‍यूटिव डॉयरेक्‍टर बनने के साथ फुल टाइम डॉयरेक्‍टर का पद दिया गया था. वैसे तो निखिल मेसवानी के नाम रिलायंस में कई उपलब्धियां शामिल हैं लेकिन उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि रिलायंस को पेट्रोकैमिकल इंडस्‍ट्री की दिग्‍गज बनाना रही है. निखिल मेसवानी आईपीएल क्रिकेट मुंबई इंडियंस से जुड़े मामलों को भी देखते रहे हैं. 

 यहां से हुई है निखिल की पढ़ाई 
निखिल मेसवानी ने मुंबई विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद, अमेरिका के मैसाचुसेट्स विश्वविद्यालय से केमिकल इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री हासिल की है. उन्‍होंने कई और प्रोजेक्‍ट को भी सफलता पूर्वक आगे बढ़ाया है. मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज भारत के सबसे बड़े समूहों में से एक है. वहीं देखा जाए तो मुकेश अंबानी ने पिछले कुछ सालों में रिलायंस इंडस्‍ट्रीज से कोई सैलरी नहीं ली है. कोविड के बाद से मुकेश अंबानी ने कंपनी के हित में कोई सैलरी नहीं ली है. कंपनी की वार्षिक रिपोर्ट में कहा गया है कि 2022-23 में अंबानी ने कोई सैलरी नहीं ली. वो उससे पहले कोविड से कोई सैलरी नहीं ले रहे हैं. जबकि पहले उनकी सैलरी 15 करोड़ रुपये सालाना थी. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक पर Fairfax का होगा नियंत्रण, ₹52,878 करोड़ की डील को कैबिनेट की हरी झंडी

प्रस्तावित शर्तों के मुताबिक, IDBI बैंक की हिस्सेदारी बिक्री का सौदा मार्च 2027 तक पूरा होने की उम्मीद है. हालांकि, इसकी अंतिम प्रक्रिया संबंधित मंजूरियों और नियामकीय आवश्यकताओं पर निर्भर करेगी.

4 hours ago

केनरा बैंक का मुनाफा 8.4% बढ़कर ₹5,175 करोड़, शेयर में तेजी

बैंक की ओर से स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक, सितंबर तिमाही में कुल आय सालाना आधार पर 6.04% बढ़कर ₹40,931 करोड़ हो गई.

10 hours ago

ईंधन महंगा, खाद्य वस्तुओं पर दबाव; चार साल बाद थोक महंगाई 11% के पार

सितंबर के थोक महंगाई के आंकड़े संशोधित सूचकांक सीरीज के तहत जारी किए गए हैं. इस सीरीज में 2022-23 को आधार वर्ष बनाया गया है, ताकि अर्थव्यवस्था में हो रहे बदलावों को बेहतर तरीके से शामिल किया जा सके.

11 hours ago

सितंबर में FII ने दो महीने की खरीदारी का 84% बेचा, वित्तीय क्षेत्र में हुए न्यूट्रल

घरेलू म्यूचुअल फंड में निवेश 25% बढ़कर ₹59,200 करोड़ पहुंचा, सितंबर में निफ्टी 50 में 6.1% की गिरावट

12 hours ago

पीएम गतिशक्ति के तहत ₹20.23 लाख करोड़ की 400 परियोजनाएं मंजूरी के लिए विचाराधीन

सड़क, रेलवे समेत कई बुनियादी ढांचा क्षेत्रों की परियोजनाओं का आकलन कर रहा नेटवर्क प्लानिंग ग्रुप, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर 58 केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों समेत सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों का डेटा उपलब्ध

12 hours ago


बड़ी खबरें

ईंधन महंगा, खाद्य वस्तुओं पर दबाव; चार साल बाद थोक महंगाई 11% के पार

सितंबर के थोक महंगाई के आंकड़े संशोधित सूचकांक सीरीज के तहत जारी किए गए हैं. इस सीरीज में 2022-23 को आधार वर्ष बनाया गया है, ताकि अर्थव्यवस्था में हो रहे बदलावों को बेहतर तरीके से शामिल किया जा सके.

11 hours ago

YAAP Digital में नेतृत्व परिवर्तन, अंजन रॉय बने चेयरमैन, मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO

राज नायक ने स्वास्थ्य संबंधी कारणों से दिया इस्तीफा, कंपनी ने तत्काल प्रभाव से अंजन रॉय को सौंपी जिम्मेदारी

10 hours ago

IDBI बैंक पर Fairfax का होगा नियंत्रण, ₹52,878 करोड़ की डील को कैबिनेट की हरी झंडी

प्रस्तावित शर्तों के मुताबिक, IDBI बैंक की हिस्सेदारी बिक्री का सौदा मार्च 2027 तक पूरा होने की उम्मीद है. हालांकि, इसकी अंतिम प्रक्रिया संबंधित मंजूरियों और नियामकीय आवश्यकताओं पर निर्भर करेगी.

4 hours ago

केनरा बैंक का मुनाफा 8.4% बढ़कर ₹5,175 करोड़, शेयर में तेजी

बैंक की ओर से स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक, सितंबर तिमाही में कुल आय सालाना आधार पर 6.04% बढ़कर ₹40,931 करोड़ हो गई.

10 hours ago

बॉम्बे रेयॉन: प्रमोटर परिवार का समानांतर साम्राज्य

बॉम्बे रेयॉन पर ₹7,358 करोड़ का सार्वजनिक धन बकाया रहते हुए कंपनी का अंत हो गया. तारापुर में एक समानांतर कपड़ा साम्राज्य अब भी चल रहा है. क्या बॉम्बे रेयॉन के कर्जदाताओं, परिसमापक और जांच एजेंसियों को इसकी जानकारी है?

13 hours ago