✕

होम / बिजनेस / आपके पास भी है SBI क्रेडिट कार्ड, तो आपको होगा नुकसान, बैंक बंद करने जा रहा है ये सर्विस

आपके पास भी है SBI क्रेडिट कार्ड, तो आपको होगा नुकसान, बैंक बंद करने जा रहा है ये सर्विस

SBI कार्ड ने अपने दर्जनों क्रेडिट कार्ड के रिवार्ड पर बड़ा फेरबदल किया है. ऐसे में आपके पास भी है SBI का क्रेडिट कार्ड तो ये बातें जान लें, वरना आपका नुकसान हो सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अगर आपके पास भी SBI का क्रेडिट कार्ड है तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है. SBI ने अपने करोड़ों क्रेडिट कार्ड यूजर्स को झटका दिया है. बैंक अपने क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड सिस्टम में बदलाव करने जा रहा है. इस बदलाव के बाद सरकारी विभागों से जुड़े लेन-देन पर रिवार्ड का फायदा नहीं मिलेगा. हालांकि, आज जो बात हम आपको बताने जा रहे हैं उससे रिवार्ड के लिए क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने वाले कई यूजर्स को कुछ निराशा हो सकती है. ऐसे में क्रेडिट कार्ड के रिवार्ड में हुए बदलाव के बारे में आप सभी को जनना चाहिए.

अगले महीने से बदलाव लागू

क्रेडिट कार्ड इश्यू करने वाली देश की प्रमुख कंपनियों में एक SBI कार्ड ने अपने कई क्रेडिट कार्ड को लेकर रिवार्ड के नियमों में बदलाव किया है. इस बदलाव के बाद सरकारी विभागों से जुड़े लेन-देन पर रिवार्ड का फायदा नहीं मिलेगा. SBI कार्ड ने इस बदलाव की जानकारी दी है. उसने बताया कि यह बदलाव जून 2024 से लागू हो जाएगा.

इन क्रेडिट कार्ड के यूजर्स को नुकसान

•    ऑरम
•    SBI कार्ड एलीट
•    SBI कार्ड एलीट एडवांटेज
•    SBI कार्ड पल्स
•    सिंपलीक्लिक एडवांटेज SBI कार्ड
•    सिम्पलीक्लिक एडवांटेज SBI कार्ड
•    SBI कार्ड प्राइम
•    SBI कार्ड प्राइम एडवांटेज
•    SBI कार्ड प्लैटिनम
•    SBI कार्ड प्राइम प्रो
•    SBI कार्ड प्लैटिनम एडवांटेज 
•    गोल्ड SBI कार्ड
•    गोल्ड क्लासिक SBI कार्ड
•    गोल्ड डिफेंस SBI कार्ड
•    गोल्ड एंड मोर SBI कार्ड
•    गोल्ड एंड मोर एडवांटेज SBI कार्ड
•    गोल्ड एंड मोर SBI कार्ड
•    सिंपलीसेव SBI कार्ड
•    सिंपलीसेव एम्प्लॉई SBI कार्ड
•    सिंपलीसेव एडवांटेज SBI कार्ड
•    गोल्ड एंड मोर टाइटेनियम SBI कार्ड
•    सिंपलीसेव प्रो SBI कार्ड
•    कृषक उन्नति SBI कार्ड
•    सिंपलीसेव मर्चेंट SBI कार्ड
•    सिंपलीसेव यूपीआई SBI कार्ड
•    एसआईबी SBI प्लैटिनम कार्ड
•    एसआईबी SBI सिंपलीसेव कार्ड
•    केवीबी SBI प्लैटिनम कार्ड
•    केवीबी SBI गोल्ड एंड मोर कार्ड
•    केवीबी SBI सिग्नेचर कार्ड
•    कर्नाटक बैंक SBI प्लैटिनम कार्ड
•    कर्नाटक बैंक SBI सिंपलीसेव कार्ड
•    कर्नाटक बैंक SBI कार्ड प्राइम
•    इलाहाबाद बैंक SBI कार्ड एलीट
•    इलाहाबाद बैंक SBI कार्ड प्राइम
•    इलाहाबाद बैंक SBI सिंपलीसेव कार्ड
•    सिटी यूनियन बैंक SBI कार्ड प्राइम
•    सिटी यूनियन बैंक सिंपलीसेव SBI कार्ड
•    सेंट्रल बैंक SBI कार्ड एलीट
•    सेंट्रल बैंक SBI कार्ड प्राइम
•    सेंट्रल बैंक सिंपलीसेव SBI कार्ड
•    यूको बैंक SBI कार्ड प्राइम
•    यूको बैंक सिंपलीसेव SBI कार्ड
•    यूको बैंक SBI कार्ड एलीट
•    पीएसबी SBI कार्ड एलीट
•    पीएसबी SBI कार्ड प्राइम
•    पीएसबी SBI सिंपलीसेव

इनको भी हो सकता है नुकसान

SBI कार्ड के उन क्रेडिट कार्ड होल्डर्स को भी नुकसान होने वाला है, जिन्हें अब तक क्रेडिट कार्ड से रेट पेमेंट करने पर रिवार्ड पॉइंट का लाभ मिल चुका है. SBI कार्ड्स के अनुसार, प्रभावित होने वाले कार्ड पर रेंट पेमेंट से जमा हुए रिवार्ड पॉइंट 15 अप्रैल 2024 के बाद एक्सपायर हो गए हैं. मतलब अगर आप भी SBI क्रेडिट कार्ड यूज करते हैं और रेंट पेमेंट पर रिवार्ड पॉइंट मिले हैं तो उसे अभी ही यूज कर लें, वर्ना जल्दी ही वे रिवार्ड पॉइंट खत्म हो जाएंगे.

SBI कार्ड की नई सीरिज

SBI कार्ड ने इससे पहले क्रेडिट कार्ड की नई रेंज को लॉन्च किया था. SBI के नए क्रेडिट कार्ड SBI कार्ड माइल्स सीरिज के हैं. ये क्रेडिट कार्ड हैं- SBI कार्ड माइल्स एलीट, SBI कार्ड माइल्स प्राइम और SBI कार्ड माइल्स. ये क्रेडिट कार्ड ट्रैवल करने वाले यूजर्स पर फोकस्ड हैं. इन कार्ड के यूजर्स को कई तरह के फायदे मिलते हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक पर Fairfax का होगा नियंत्रण, ₹52,878 करोड़ की डील को कैबिनेट की हरी झंडी

प्रस्तावित शर्तों के मुताबिक, IDBI बैंक की हिस्सेदारी बिक्री का सौदा मार्च 2027 तक पूरा होने की उम्मीद है. हालांकि, इसकी अंतिम प्रक्रिया संबंधित मंजूरियों और नियामकीय आवश्यकताओं पर निर्भर करेगी.

4 hours ago

केनरा बैंक का मुनाफा 8.4% बढ़कर ₹5,175 करोड़, शेयर में तेजी

बैंक की ओर से स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक, सितंबर तिमाही में कुल आय सालाना आधार पर 6.04% बढ़कर ₹40,931 करोड़ हो गई.

10 hours ago

ईंधन महंगा, खाद्य वस्तुओं पर दबाव; चार साल बाद थोक महंगाई 11% के पार

सितंबर के थोक महंगाई के आंकड़े संशोधित सूचकांक सीरीज के तहत जारी किए गए हैं. इस सीरीज में 2022-23 को आधार वर्ष बनाया गया है, ताकि अर्थव्यवस्था में हो रहे बदलावों को बेहतर तरीके से शामिल किया जा सके.

11 hours ago

सितंबर में FII ने दो महीने की खरीदारी का 84% बेचा, वित्तीय क्षेत्र में हुए न्यूट्रल

घरेलू म्यूचुअल फंड में निवेश 25% बढ़कर ₹59,200 करोड़ पहुंचा, सितंबर में निफ्टी 50 में 6.1% की गिरावट

12 hours ago

पीएम गतिशक्ति के तहत ₹20.23 लाख करोड़ की 400 परियोजनाएं मंजूरी के लिए विचाराधीन

सड़क, रेलवे समेत कई बुनियादी ढांचा क्षेत्रों की परियोजनाओं का आकलन कर रहा नेटवर्क प्लानिंग ग्रुप, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर 58 केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों समेत सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों का डेटा उपलब्ध

12 hours ago


बड़ी खबरें

ईंधन महंगा, खाद्य वस्तुओं पर दबाव; चार साल बाद थोक महंगाई 11% के पार

सितंबर के थोक महंगाई के आंकड़े संशोधित सूचकांक सीरीज के तहत जारी किए गए हैं. इस सीरीज में 2022-23 को आधार वर्ष बनाया गया है, ताकि अर्थव्यवस्था में हो रहे बदलावों को बेहतर तरीके से शामिल किया जा सके.

11 hours ago

YAAP Digital में नेतृत्व परिवर्तन, अंजन रॉय बने चेयरमैन, मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO

राज नायक ने स्वास्थ्य संबंधी कारणों से दिया इस्तीफा, कंपनी ने तत्काल प्रभाव से अंजन रॉय को सौंपी जिम्मेदारी

10 hours ago

IDBI बैंक पर Fairfax का होगा नियंत्रण, ₹52,878 करोड़ की डील को कैबिनेट की हरी झंडी

प्रस्तावित शर्तों के मुताबिक, IDBI बैंक की हिस्सेदारी बिक्री का सौदा मार्च 2027 तक पूरा होने की उम्मीद है. हालांकि, इसकी अंतिम प्रक्रिया संबंधित मंजूरियों और नियामकीय आवश्यकताओं पर निर्भर करेगी.

4 hours ago

केनरा बैंक का मुनाफा 8.4% बढ़कर ₹5,175 करोड़, शेयर में तेजी

बैंक की ओर से स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक, सितंबर तिमाही में कुल आय सालाना आधार पर 6.04% बढ़कर ₹40,931 करोड़ हो गई.

10 hours ago

बॉम्बे रेयॉन: प्रमोटर परिवार का समानांतर साम्राज्य

बॉम्बे रेयॉन पर ₹7,358 करोड़ का सार्वजनिक धन बकाया रहते हुए कंपनी का अंत हो गया. तारापुर में एक समानांतर कपड़ा साम्राज्य अब भी चल रहा है. क्या बॉम्बे रेयॉन के कर्जदाताओं, परिसमापक और जांच एजेंसियों को इसकी जानकारी है?

13 hours ago