होम / जॉब्स-एजुकेशन / क्‍या सच में कम होने वाली हैं 1.40 करोड़ नौकरियां? आखिर क्‍या है इसकी वजह?

क्‍या सच में कम होने वाली हैं 1.40 करोड़ नौकरियां? आखिर क्‍या है इसकी वजह?

दुनियाभर में 8 करोड़ से ज्‍यादा नौकरियों के अवसर पैदा होते हैं लेकिन रिपोर्ट कहती है कि अगले पांच सालों में सिर्फ 6.90 करोड़ नौकरियां ही पैदा होने जा रही हैं, ऐसे में नौकरियों में बड़ी कमी हो सकती है.

ललित नारायण कांडपाल 3 years ago

दुनिया भर में तेजी से बढ़ती तकनीक के बीच ये आशंका तो पहले से ही व्‍यवक्‍त की जा रही थी कि आने वाले दिनों में इंसानों के काम मशीनें करने लगेंगी. इसके बाद होगा ये कि नौकरियां कम हो जाएंगी. लेकिन इसी आशंका पर वर्ल्‍ड इकोनॉमिक फोरम की एक रिपोर्ट ने मुहर लगा दी है. फोरम की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि आने वाले सालों में दुनिया से 1.40 करोड़ नौकरियां कम होने जा रही हैं. ऐसा लगातार बढ़ती तकनीक के कारण होने जा रहा है.

भारत में कितनी कम होंगी नौकरियां 
पिछले कुछ समय में जब से एआई को लेकर कई कंपनियों ने चैट बोट शुरु किए हैं तब से इस चर्चा को और तेजी मिली है. मीडिया रिपोर्ट का कहना है कि इसी को लेकर फोरम की रिपोर्ट का कहना है कि जॉब्‍स रिपोर्ट 2023 के अनुसार एआई और दूसरी तकनीक के आने के कारण नौकरियों में कमी आ सकती है. यही नहीं सर्वे रिपोर्ट में आंकड़ा भी दिया गया है. रिपोर्ट कहती है कि अगले पांच साल में 8 करोड़ 30 लाख नौकरियां खत्‍म होने जा रही हैं. साथ ही 6 करोड़ 90 लाख नौकरियां पैदा होंगी. इसका मतलब ये हुआ कि नौकरी में कमी हो जाएगी. वो भी पूरी 1.40 करोड़ नौकरियां कम हो जाएंगी. 

किन क्षेत्रों में ज्‍यादा पैदा होंगी नौकरियां 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पोर्ट में ये भी बताया गया है कि नई तकनीक और एआई के आने के बाद किन क्षेत्रों में ज्‍यादा नौकरियां पैदा होने जा रही हैं. रिपोर्ट कहती है कि अगले पांच साल में डिजिटल कॉमर्स, एजुकेशन और कृषि वो सेक्‍टर होंगे जहां ज्‍यादा नौकरियों के अवसर पैदा होने जा रहे हैं. डिजिटल कॉमर्स जैसे सेक्‍टर में 20 लाख नौकरियां बढ़ेंगी. रिपोर्ट एक ओर और इशारा कर रही है कि जिन नौकरियों में ज्‍यादा शारीरिक बल की जरुरत होती है उन्‍हें या तो एआई के जरिए किया जाएगा या उन्‍हें रोबोटिक मशीनें करेंगी. ऐसे में मेन पॉवर जॉब में नुकसान की ये बड़ी वजह बन सकता है. 

भारत में कितने प्रतिशत लोगों की जाएगी नौकरी 
इस रिपोर्ट में दुनिया से लेकर देशों में जाने वाली नौकरियों के प्रतिशत को लेकर भी जानकारी दी गई है.  मीडिया रिपोर्ट कहती है कि पोर्ट कहती है कि भारत में 22 प्रतिशत नौकरियों पर इसका प्रभाव पड़ने जा रहा है. रिपोर्ट ये भी कहती है कि ग्‍लोबल वार्मिंग के इस बढ़ते दौर में पर्यावरण सुरक्षा को लेकर पैदा होने वाले रोजगारों में तेजी आने की संभावना है. फोरम ने इस सर्वे को दुनियाभर की 803 कंपनियों पर किया है. रिपोर्ट ये भी कह रही है कि अगर आपको नौकरी में बने रहना है तो आपको अपनी स्किल में इजाफा करना होगा.  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

नीट विवाद के बाद परीक्षा सुधार की कमान नंदन नीलेकणि के हाथ, PM मोदी ने किया हाई पावर टास्क फोर्स का ऐलान

यह घोषणा ऐसे समय हुई है, जब प्रह्लाद जोशी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला है. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है.

1 week ago

SRCC ने पूरे किए 100 साल: दिल्ली यूनिवर्सिटी में शताब्दी समारोह की शुरुआत, पीएम ने दी बधाई

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, यह संस्थान भारत के सबसे प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में से एक है और इसके 100 वर्ष पूरे होना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है.

26-April-2026

‘ट्रिपल बॉटम लाइन’ यानी लाभ, लोग और पर्यावरण के संतुलन पर दें ध्यान: शशि थरूर

दीक्षांत समारोह के दौरान संस्थान ने अपने पूर्व छात्रों को भी विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया. इसमें विशिष्ट पूर्व छात्र सम्मान और युवा पूर्व छात्र उपलब्धि सम्मान जैसे पुरस्कार शामिल रहे.

13-April-2026

अनिश्चित दौर में करियर की नई परिभाषा: मूल्य, सहयोग और सीख बन रहे हैं सफलता की असली नींव

समिट से उभरकर आने वाला संदेश साफ है. अनिश्चितता भले ही अपरिहार्य हो, लेकिन करियर की दिशा पूरी तरह परिस्थितियों के हवाले नहीं होती. अनुशासन, सहयोग, मूल्य, जिज्ञासा और सीखने की निरंतर इच्छा ऐसे आधार हैं, जिन पर टिकाऊ और सार्थक करियर खड़े होते हैं.

10-February-2026

IIIT दिल्ली ने नया कोर्स लॉन्च किया, AI फैब्रिक्स और सिस्टम्स पर दुनिया का पहला ज्ञात शैक्षणिक कोर्स

“Networks for AI/ML Systems” पाठ्यक्रम का शुभारंभ न केवल IIIT-दिल्ली के लिए बल्कि भारत की AI शिक्षा और शोध पारिस्थितिकी के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है.

29-January-2026


बड़ी खबरें

भारत की फैक्ट्री ग्रोथ पड़ी धीमी, जुलाई में PMI फिसलकर 53.5 पर पहुंचा

नए ऑर्डर और भर्ती में सुस्ती, जुलाई में मैन्युफैक्चरिंग PMI अगस्त 2021 के बाद सबसे निचले स्तर पर आ गया है.

5 hours ago

अगला केरल मॉडल: गरिमा के साथ बढ़ती उम्र

डॉ. प्रो. सुधा चंद्रशेखर के अनुसार, जैसे-जैसे केरल भारत के सबसे अधिक दीर्घायु समाजों में से एक बनता गया, वैसे-वैसे यह उन शुरुआती राज्यों में भी शामिल हो गया, जिन्हें उस सवाल का सामना करना पड़ा जिसका सामना आने वाले वर्षों में कई अन्य राज्यों को भी करना होगा: जब हर 5 में से 1 व्यक्ति की उम्र 60 वर्ष से अधिक हो, तो ऐसा समाज कैसा होना चाहिए?

1 hour ago

भारत-यूके FTA से टेक्सटाइल निर्यात को मिल सकती है 1 अरब डॉलर की बढ़त: रिपोर्ट

रिपोर्ट में कहा गया है कि FTA का फायदा ब्रिटिश सप्लायर्स की तुलना में भारतीय निर्यातकों को अधिक मिलेगा. पहले भारतीय उत्पादों पर 12 प्रतिशत का टैरिफ नुकसान था, जो अब खत्म हो गया है.

3 hours ago

होम लोन लेने वालों के लिए खुशखबरी! बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने घटाई ब्याज दर, प्रोसेसिंग फीस भी माफ

अगर आप निकट भविष्य में घर खरीदने या नया होम लोन लेने की योजना बना रहे हैं, तो बैंक ऑफ महाराष्ट्र का यह सीमित अवधि का ऑफर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.

8 hours ago

सैमटेल एवियोनिक्स ने एयरटेल के पूर्व दिग्गज अखिल गुप्ता को बनाया स्ट्रैटेजिक एडवाइजर

अखिल गुप्ता के पास कई दशकों का नेतृत्व अनुभव है और वह भारती एयरटेल समूह की विकास यात्रा का अहम हिस्सा रहे हैं. उनके कार्यकाल में एयरटेल ने शुरुआती दौर से आगे बढ़कर देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनियों में अपनी जगह बनाई.

3 hours ago